Nita Ambani की 'छोटी बहू' Radhika Merchant की हमशक्ल का वीडियो आया सामने, नेटिजंस हुए हैरान

हाल ही में, हमारी नजर एक दुल्हन के वीडियो पर पड़ी, जो हूबहू नीता अंबानी की 'छोटी बहू' राधिका मर्चेंट की तरह दिख रही थी। आइए आपको भी दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani की 'छोटी बहू' Radhika Merchant की हमशक्ल का वीडियो आया सामने, नेटिजंस हुए हैरान

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की 'छोटी बहू' राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) भारत की मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रिटीज में से एक हैं। वह अपने जमीन से जुड़े स्वभाव और यूनिक फैशन चॉइस के लिए पसंद की जाती हैं। वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट जुलाई 2024 में अनंत अंबानी से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जहां उनकी प्री-वेडिंग पार्टी सुपरहिट रही, वहीं दुनिया उन्हें ब्राइडल लुक में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। इस बीच, हमारी नजर एक दुल्हन के वीडियो पर पड़ी, जो दिखने में बिल्कुल राधिका की तरह लग रही थी। एक पल के लिए तो हमें यही लगा कि वह अंबानी की जल्द होने वाली बहू राधिका ही हैं।

अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट की हमशक्ल का वीडियो आया सामने

हाल ही में, हमें मेकअप आर्टिस्ट प्रार्थना जैन द्वारा अपनी एक दुल्हन का शेयर किया गया एक वीडियो मिला। क्लिप में हम दुल्हन संचय खेत्रपाल को देख सकते हैं, जो अपनी शादी के दिन बेहद खूबसूरत लग रही थीं। यह दुल्हन का तैयार होने वाला मेकअप वीडियो था, जिसमें उन्होंने ओनियन-पिंक कलर की रेशमी साड़ी पहनी हुई थी। साड़ी के साथ उनका पल्लू कंधे पर खूबसूरती के साथ टिकाया हुआ था। दुल्हन के लुक को एक और नेट के दुपट्टे से निखारा गया था, जिसे उनके सिर पर पिन किया गया था।

Radhika Merchant's lookalike

दुल्हन ने अपने लुक को चोकर नेकपीस के साथ स्टाइल किया था, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं के चित्र उकेरे गए थे। इसके अलावा, उन्होंने एक लॉन्ग नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और एक शीश पट्टी भी पहनी थी। परफेक्टली लाइन्ड आईज, डिफाइन्ड आइब्रो और पिंक-टोन वाली लिपस्टिक के साथ उनके मेकअप को मिनिमल रखा गया था। उनके बाल फ्रेश बेबी-ब्रीथ फूलों के साथ एक लो बन में बंधे थे।

Radhika Merchant's lookalike

Radhika Merchant's lookalike

Radhika Merchant's lookalike

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वीडियो देखने के बाद एक पल के लिए हमें भी लगा कि दुल्हन राधिका मर्चेंट ही हैं। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, नेटिजंस ने कमेंट बॉक्स में बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, "एक दम राधिका लागे छे।" एक अन्य ने लिखा, "राधिका मर्चेंट की जैसी- जय श्री कृष्ण, एक दम मेरे जैसी लगे छे।" एक नेटिज़न ने यह भी लिखा, "एक बारी तो ये मुझे मोटा भाई की छोटी बहू लगी।" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

radhika

radhika

Mukesh-Nita Ambani अनदेखे वीडियो में ग्रैंड चिल्ड्रेन संग खेलते आए नजर, रोमांटिक गाने पर किया डांस। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

खैर, ये बात तो साफ है कि राधिका और दुल्हन संचय खेत्रपाल के बीच काफी समानताएं हैं। दरअसल, उनकी मुस्कुराहट एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती है, जिससे वे जुड़वा बहनों की तरह दिखती हैं।

Radhika's look-a-like

Radhika-Anant के प्री-वेडिंग मेनू में मैगी बार से स्पेशल आइसक्रीम तक बहुत कुछ था शामिल, देखें लिस्ट

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की लव स्टोरी

बता दें कि राधिका और अनंत 2017 में एक ड्राइव के दौरान अपने आपसी दोस्तों के माध्यम से एक-दूसरे से मिले थे। 'वोग' के साथ एक साक्षात्कार में राधिका ने खुलासा किया था कि उनकी पहली मुलाकात के दौरान उन्हें एक-दूसरे के लिए स्पेशल फील हुआ था और कुछ ही समय में उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद 2023 में अनंत ने राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में राधिका को प्रपोज किया था। रिपोर्ट की मानें, तो दोनों जुलाई 2024 में शादी के लिए तैयार हैं।

radhika

Mukesh Ambani-Nita Ambani ने अपनी 39वीं मैरिज एनिवर्सरी पर काटा था 6-टियर गोल्डन केक, देखें झलक

फिलहाल, आप राधिका की हमशक्ल के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.