इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी गोलगप्पे की माला और ताज, यहां देखें मजेदार वीडियो

आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन के बारे में बताएंगे, जिसने अपनी शादी में गोलगप्पे की माला और ताज पहना था।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी गोलगप्पे की माला और ताज, यहां देखें मजेदार वीडियो

भारत देश में खाने के प्रति लोगों का क्रेज अलग ही लेवेल पर है, खासकर फास्ट फूड को लेकर और अगर फास्ट फूड की बात की जाए और इसमें गोलगप्पे को शामिल न किया जाए, ऐसा हो नहीं सकता है। भारत में गोलगप्पे लगभग सभी लोगों को पसंद होते हैं। पश्चिम में जहां इसे पानी पुरी कहते हैं, तो वहीं उत्तर भारत में इसे गोलगप्पा कहा जाता है, यही नहीं, पूर्वांचल साइड में इसे पुचका कहा जाता है। इसका क्रेज सबसे ज्यादा लड़कियों में होता है, जिनकी फेवरेट लिस्ट में गोलगप्पा सबसे टॉप पर आता है।

Panipuri Or Golgappa

लेकिन क्या आपने किसी ऐसी दुल्हन को देखा है, जिसने गोलगप्पे की ज्वैलरी और ताज पहना हो? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, यहां हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने अपनी शादी में गोलगप्पे की माला और ताज पहना था।

Bride With Golgappa/Panipuri

(ये भी पढ़ें- इस साउथ इंडियन दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी थी कांजीवरम साड़ी, टेंपल थीम के गहनों ने खींचा था ध्यान)

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन ने अपनी शादी में गोलगप्पे की माला और क्राउन यानी ताज पहन रखा था। इस वीडियो को ‘PEARLS Beauty Lounge & Academy’ के पेज से शेयर किया गया है।

इस वीडियो में नजर आ रही दुल्हन का नाम ‘अक्षय’ (Akshaya) है, जिन्होंने हाल ही में अपने सपनों के राजकुमार अभिषेक से शादी रचाई है। अक्षय को वीडियो में अपनी शादी की रस्में पूरी करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्हें कुछ लोग गोलगप्पे का क्राउन पहना रहे हैं। यही नहीं, दुल्हन ने अपने गले में गोलगप्पे की माला भी पहनी है।

Bride Wore Golgappa Mala

इस दौरान उनके सामने गोलगप्पे भी रखे हुए हैं, जिसे देखकर दुल्हन के चेहरे पर एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही है। इससे साफ है कि, इस दुल्हन को गोलगप्पे कितने पसंद हैं। अब तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जिस पर लोग अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Bride wore garland and crown of golgappa/panipuri

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने चूड़ा सेरेमनी में पहना अपनी मां की शादी का जोड़ा, वेडिंग लहंगा देख कायल हो जाएंगे आप)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, आज के समय में दुल्हनें अपनी शादी को यूनिक और सबसे यादगार बनाने के लिए कई तरह के तरीके अपना रही हैं। तो आपको इस दुल्हन का अपनी शादी को खास बनाने का ये तरीका कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- मेकअप आर्टिस्ट)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.