एक शादी दूल्हा और दुल्हन के लिए सबसे बड़ा दिन होता है। समय के साथ, दुल्हनों ने ये साबित कर दिया है कि, शादियों में सिर्फ रेड साड़ी या लहंगा पहनना जरूरी नहीं है। वो कलर पैलेट से कोई भी कलर अपने आउटफिट के लिए चुन सकती हैं और उसे एक परफेक्ट लुक दे सकती हैं। लेकिन बदलती फैशन इंडस्ट्री के साथ, अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हर सेरेमनी के लिए बेस्ट आउटफिट्स चुनना भी एक बड़ा काम है।
करीना कपूर के ऑरेंज वेडिंग घरारा से लेकर, अनुष्का शर्मा के फ्लोरल पिंक लहंगे तक, गौहर खान के आईवरी व्हाइट घरारा से लेकर, रिया कपूर के व्हाइट-बेज वेडिंग आउटफिट तक, दुल्हनों के पास अपना आउटफिट का कलर चुनने के लिए कई सारे ऑप्शंस मौजूद हैं। आजकल दुल्हन अपने फैशन स्टाइल स्टेटमेंट को सबसे यूनिक बनाना चाहती है। हमें एक ऐसी ही दुल्हन सोनम कपाड़िया के रूप में मिली हैं, जिन्होंने अपनी शादी के दिन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिज़ाइन किया हुआ ब्लू कलर का लहंगा पहना था। वहीं, अपने रिसेप्शन में वो फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के द्वारा डिज़ाइन किया हुआ व्हाइट लहंगा पहने नजर आई थीं।
(ये भी पढ़ें: इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहना 'रजवाड़ा' स्टाइल लहंगा, शाही लुक में दिखा कपल)
हमारी दुल्हन सोनम कपाड़िया अपनी शादी के दिन रॉयल ब्लू लहंगा और चोली पहनकर बिल्कुल राजकुमारी लग रही थीं। उन्होंने पिंक, शैम्पेन और गोल्डन जरी से की गई फूलों की कढ़ाई वाली ब्लू चोली पहनी थी और इसे उन्होंने ब्लू वेलवेट लहंगा स्कर्ट के साथ पेयर किया था। इस लहंगा स्कर्ट के नीचे के हिस्से में रेशम और जरी से पैचवर्क किया गया था। उन्होंने अपना लुक गोल्ड और व्हाइट पोलकी राजस्थानी ज्वेलरी सेट से पूरा किया था, जिसमें नेकपीस, बड़े डैंगलर्स, माथा पट्टी और चूड़ियां शामिल थीं। लेकिन उनके लुक में जो चीज हमें सबसे ज्यादा पसंद आई, वो उनका मेकअप, विंग आईलाइनर वाली आंखें और ब्राइट रेड लिपस्टिक थी।
वहीं, दूल्हे राजा मिलन राव कढ़ाई किये गए बेबी पिंक कलर के शेरवानी सूट में डैशिंग लग रहे थे। उन्होंने अपने लुक को पगड़ी और चार लेयर वाले मोतियों के नेकपीस से पेयर किया था। इसके साथ उन्होंने ब्लू दोशाला से अपने लुक को पूरा किया था।
(ये भी पढ़ें: दुल्हन ने अपनी शादी में पहना बेबी पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा, डायमंड ज्वेलरी से नहीं हटेंगी निगाहें)
अपनी शादी से पहले, दूल्हा और दुल्हन ने सभी सेरेमनीज को खुलकर एन्जॉय किया था और उनका सबसे पहला इवेंट गणेश पूजा और पीठी थी। इस दिन सूरजमुखी के फूल की तरह दुल्हन येलो आउटफिट में सुंदर लग रही थीं। उन्होंने येलो लहंगा पहना था और अपने लुक को फ्लोरल मांग टीका, स्टेटमेंट नेकपीस व इयररिंग सेट से पूरा किया था। ये सेरेमनी कपल के करीबी दोस्त और परिवार की मौजूदगी में सेलिब्रेट की गई थी। इसके साथ ही पूरी जगह को येलो गुलाब से सजाया गया था।
दूसरा दिन ब्यूटीफुल मेहंदी की डिज़ाइंस के बारे में था। दुल्हन इस दिन मल्टी-कलर के लहंगा चोली में एक तितली की तरह लग रही थीं। उन्होंने अपना लुक फ्लोरल ज्वेलरी सेट से पूरा किया था। मेहंदी सेरेमनी के लिए वेडिंग प्लानर्स ‘Spring And Ivy’ ने पूरी जगह को बोहो-चिक वाइब देते हुए फूलों और नक्काशीदार बांस से सजाया था।
(ये भी पढ़ें: इस फोटोग्राफर दुल्हन ने अपनी शादी में पहना आइवरी कलर का लहंगा, कैमरामैन को पोज बताती आईं नजर)
तीसरा दिन संगीत के लिए था, जो दुल्हन का फेवरेट दिन बन गया था। सोनम ने इस दिन लाल पफ स्लीव्स का ब्लाउजन टॉप और फूलों की कढ़ाई की हुई रेड व व्हाइट कलर की स्कर्ट पहनी थी। उन्होंने अपने बालों में पोनीटेल बनाई थी और अपने लुक को आईलाइनर, हाईलाइट किये हुए गालों, रेड पाउट और बिंदी से पूरा किया था। अपने लुक को फिनिश करने के लिए उन्होंने एक लाल मोतियों से बना ज्वेलरी सेट पहना था।
वहीं, उनके होने वाले पति बॉटल ग्रीन कलर के बंधगला पैंटसूट में नजर आए थे और उन्होंने अपना लुक पतली हाफ-ब्लैक बेल्ट से पूरा किया था। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक शूज कैरी किये थे।
सोनम ने अपने रिसेप्शन की रात के लिए फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक द्वारा डिज़ाइन किया हुआ आईवरी शेड का लहंगा पहना था। इस लहंगे और स्टेटमेंट ब्लाउज में कसीदाकारी के साथ पिपली का काम किया गया था। उन्होंने अपने बालों को कर्ल किया था और अपने लुक को स्मोकी आईज, ब्राउन लिपस्टिक और एक सफ़ेद बिंदी के साथ पूरा किया था। अपने आउटफिट को एक्सेसराइज करने के लिए सोनम ने स्टेटमेंट नेकपीस और इयररिंग्स कैरी किये थे।
दूल्हे मिलन ने रिसेप्शन के लिए ब्लैक टक्सीडो सूट पहना था। हालांकि, उन्होंने इसे व्हाइट शर्ट और चमचमाते हुए ब्लैक बो के साथ पेयर किया था। कपल ऐसा लग रहा था, मानो सीधे परीकथा से निकल कर आया हो। उनके रिसेप्शन की थीम जंगल पर आधारित थी।
फिलहाल, हमारी दुल्हन की शादी की हर एक तस्वीर ये साबित करती है कि, ये कपल एक-दूसरे के प्यार में पागल है। तो आपको दुल्हन के सभी सेरेमनी में पहने गए आउटफिट में सबसे बेस्ट कौन सा एटायर लगा? हमें कमेंट में बताएं और साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।