दुल्हन ने अपनी शादी में पहना 'रॉ मैंगो' का ब्रोकेड पिंक लहंगा, 'पोल्की कड़े' ने खींचा ध्यान

हाल ही में, हमें एक ऐसी दुल्हन मिलीं, जिन्होंने अपनी शादी में डिजाइनर 'रॉ मैंगो' के कलेक्शन से सुंदर पिंक कलर का ब्रोकेड लहंगा पहना था। आइए आपको दिखाते हैं उनका पूरा लुक।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

दुल्हन ने अपनी शादी में पहना 'रॉ मैंगो' का ब्रोकेड पिंक लहंगा, 'पोल्की कड़े' ने खींचा ध्यान

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि भारतीय दुल्हनें अपने ब्राइडल लुक्स से लोगों को प्रेरित करती हैं। सदियों से भारतीय दुल्हनों को लाल रंग के लिबास में देखा जाता रहा है और वह लाल रंग के जोड़े में वाकई बेहद खूबसूरत लगती हैं। हालांकि, वक्त ने दुल्हनों की पसंद में थोड़े बदलाव कर दिए हैं, ऐसे में वह अपनी शादियों में लाल रंग को छोड़कर पेस्टल कलर्स में दिलचस्पी दिखा रही हैं।

bride

(यह भी पढ़ें : मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना मोतियों-क्रिस्टल से बना पारंपरिक लाल लहंगा, कलीरे थे बेहद खास)

अब ज्यादातर दुल्हनें ग्रीन, ब्लू और कई तरह के यूनिक कलर्स को अपनी शादी के लिए चुनकर नया ट्रेंड सेट करती हैं। हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ ने भी अपनी शादी में एक अलग रंग को चुनकर नया ट्रेंड सेट किया है। आइए आपको उनका पूरा लुक दिखाते हैं। 

bride

हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ प्रियंका डंडवानी ने अपने प्यार गौरव गंगवानी से शादी कर ली है। उनकी शादी गोवा में आयोजित की गई थी, जो किसी फेयरीटेल इवेंट से कम नहीं थी। प्रियंका ने अपनी शादी में सुपर हैवी रेड लहंगा छोड़कर डिजाइनर 'रॉ मैंगो' के कलेक्शन से एक खूबसूरत ब्लश पिंक कलर का ब्रोकेड लहंगा चुना था। अपने इस लहंगे के साथ प्रियंका ने वी-नेकलाइन ब्लाउज और बॉर्डर पर पर्ल वर्क किया हुआ ऑर्गेंजा दुपट्टा कैरी किया था।

bride

(यह भी पढ़ें : मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना 3डी फ्लोरल कढ़ाई वाला ग्रे लहंगा, बटरफ्लाई बैग संग किया स्टाइल)

ज्वेलरी का बात करें, तो प्रियंका ने अपनी शादी में हैवी ज्वेलरी को साइड कर बेहद कम गहनों को चुना था। उन्होंने एक पोल्की चोकर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और एक मांग टीका पहना था। इसके साथ उन्होंने अपनी मां का 'पोल्की कड़ा' पहना था, जो उनके लिए बेहद खास था। प्रियंका ने शादी में बेहद मिनिमल मेकअप रखा था। उन्होंने सिंपल स्मोकी-आई लुक, ब्लश-ऑन, गुलाबी लिपस्टिक और एक बिंदी के साथ अपने मेकअप को कंप्लीट किया था। 

bride

प्रियंका की शादी में जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा था, वह उनकी शादी की सजावट थी। उन्होंने अपनी शादी की सजावट में प्रकृति को बहुत महत्व दिया था। उन्होंने केले के पत्तों और मोगरा के फूलों से सारी सजावट की थी, जिसकी खूशबू और खूबसूरती दोनों ही अद्भुत थी।

bride

(यह भी पढ़ें : सिख दुल्हन ने शादी में पहना सब्यसाची का लहंगा, मेहंदी के लिए चुना मनीष मल्होत्रा ​​का आउटफिट)

फिलहाल, हमें तो प्रियंका का यह साधारण लुक और उनकी शादी की सजावट बेहद अच्छी लगी। आपको उनका यह लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करें और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.