'Byju' के संस्थापक Raveendran अब नहीं रहे अरबपति, एक साल के भीतर उनकी कुल संपत्ति हो गई शून्य

घटनाओं के एक चौंकाने वाले मोड़ में 'बायजू' के संस्थापक की कुल संपत्ति महज एक साल के भीतर 17,545 करोड़ रुपए से शून्य हो गई है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'Byju' के संस्थापक Raveendran अब नहीं रहे अरबपति, एक साल के भीतर उनकी कुल संपत्ति हो गई शून्य

अपने स्टार्टअप 'बायजू' से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले रवींद्रन (Byju Raveendran) इस समय गलत कारणों से खबरों में हैं। भारी बदलाव लाने वाली कंपनी अब अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। बता दें कि एडटेक कंपनी बायजू की कुल संपत्ति 2023 में 17,545 करोड़ रुपए थी। हालांकि, 'फोर्ब्स' की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 'बायजू' के रवींद्रन अब अरबपति नहीं हैं।

'बायजू' रवींद्रन की कुल संपत्ति 17,545 करोड़ रुपए से हुई शून्य 

लेटेस्ट 'फोर्ब्स बिलियनेयर इंडेक्स' के अनुसार, बायजू रवींद्रन की कुल संपत्ति शून्य हो गई है। यह एक झटका था, क्योंकि पिछले वर्ष की लिस्ट से केवल चार लोग बाहर हुए हैं। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बायजू कई संकटों में घिर गया है और इसकी वैल्यूएशन 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक कम हो गई है। हालांकि, 2022 में इसका वैल्यू लगभग 22 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

ravindran

'फोर्ब्स' ने कहा, “पिछले साल की लिस्ट से केवल चार लोग इस बार बाहर हुए, जिनमें पूर्व एडटेक स्टार बायजू रवींद्रन भी शामिल हैं, जिनकी फर्म बायजू कई संकटों में घिरी हुई थी और 'ब्लैकरॉक' द्वारा कंपनी की वैल्यूएशन को बीते साल के 22 अरब डॉलर से घटकार अब महज 1 अरब डॉलर कर दिया गया है।"

जानिए बायजू रवींद्रन के बारे में सबकुछ

रवींद्रन ने 2011 में कंपनी की स्थापना की और यह तेजी से भारत का फेमस स्टार्टअप बन गया। कंपनी भारत में सफल रही, क्योंकि इसने छात्रों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से कठिन विषयों को आसान तरीके से समझने में मदद की। कंपनी की शुरुआत प्राथमिक से लेकर एमबीए के इच्छुक छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के मुख्य उद्देश्य के साथ हुई। कुछ लोगों का दावा है कि बायजू ने अपना ध्यान एजुकेशन-टेक स्टार्टअप से हटाकर बिक्री बढ़ाने पर केंद्रित कर दिया है।

ravindran

रवींद्रन की कंपनी 'बायजू' का वित्तीय संकट

लेटेस्ट ऑडिट के अनुसार, रवींद्रन की एजुकेशनल कंपनी 'बायजू' का घाटा 4,546 करोड़ (2021) रुपए से 8,245 करोड़ (2022) बढ़ गया है। 

ravindran

Byju Raveendran की लव स्टोरी, जिन्होंने अपनी स्टूडेंट Divya Gokulnath से की है शादी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दिव्या गोकुलथ के पति बायजू रवींद्रन

उनकी निजी जिंदगी की बात करें, तो बायजू रवींद्रन की शादी दिव्या गोकुलनाथ से हुई है। वह स्टार्टअप बायजू की सह-संस्थापक भी हैं। वे बिजनेस जगत के सबसे पॉपुलर कपल्स में से भी एक हैं। दिव्या गोकुलनाथ ने अपनी स्कूली शिक्षा 'फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल' से पूरी की। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद दिव्या ने फेमस 'आरवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग' से बायोटेक्नोलॉजी में 'बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी' की डिग्री हासिल की।

ravindran

उनकी लव स्टोरी के बारे में बात करें, तो दिव्या की मुलाकात 2007 में ग्रेजुएशन के दौरान बायजू से हुई थी। दिव्या की अपने भावी पति बायजू रवींद्रन के साथ एक जोरदार बहस हुई थी। वह दिव्या के जीआरई परीक्षा के ट्रेनर थे। वास्तव में वह बायजू ही थे, जिन्होंने दिव्या को शिक्षण में अपना करियर शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने 2008 में 21 साल की छोटी उम्र में अपनी एजुकेशनल जर्नी शुरू की।

ravindran

Byju Raveendran की पत्नी Divya Gokulnath: टीचर से 4,550 करोड़ की संपत्ति बनाने तक, जानें पूरी जर्नी के बारे में

फिलहाल, बायजू के जीवन में आए चौंकाने वाले घटनाक्रम के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.