Aishwarya Rai 828 करोड़ की संपत्ति के साथ हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री, देखें टॉप 10 की लिस्ट

यहां हम आपको बॉलीवुड की 10 सबसे अमीर अभिनेत्रियों (Top 10 Richest Actresses in Bollywood) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन नंबर वन पर हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Aishwarya Rai 828 करोड़ की संपत्ति के साथ हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री, देखें टॉप 10 की लिस्ट

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद वह अब हॉलीवुड में शिफ्ट हो गई हैं। प्रियंका अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ लॉस एंजेलिस में रह रही हैं। भले ही उनके पास अपार दौलत है, लेकिन वह बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री नहीं हैं।

जी हां! सही पढ़ा आपने, प्रियंका ही नहीं दीपिका और आलिया भी बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस नहीं हैं। इस मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) सबसे आगे हैं, जिनकी कुल संपत्ति 828 करोड़ रुपए है। इस बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

aish

बॉलीवुड की टॉप 10 अमीर एक्ट्रेसेस

'ज़ी बिजनेस' के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन 828 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री हैं, उनके बाद पूर्व 'मिस वर्ल्ड' प्रियंका चोपड़ा 580 करोड़ रुपए के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बी-टाउन की एक्ट्रेसेस वास्तव में अपनी सफलता से विश्व स्तर पर धूम मचा रही हैं।

actresses

तीसरे स्थान पर आलिया भट्ट हैं, जिनकी कुल संपत्ति 557 करोड़ रुपए है। उनके बाद करीना कपूर खान हैं, जिनकी कुल संपत्ति 440 करोड़ रुपए है। पांचवें स्थान पर कोई और नहीं बल्कि 314 करोड़ रुपए के साथ दीपिका पादुकोण हैं। 255 करोड़ रुपए के साथ अनुष्का शर्मा छठे स्थान पर हैं और 248 करोड़ रुपए के साथ माधुरी दीक्षित नेने 7वें नंबर पर हैं। इसके बाद 217 करोड़ रुपए के साथ 8वें नंबर पर कैटरीना कैफ और 112 करोड़ रुपए के साथ 9वें नंबर पर श्रद्धा कपूर व 101 करोड़ रुपए के साथ जैकलीन फर्नांडिस 10वें स्थान पर हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ

ऐश्वर्या ने साल 1997 में मणिरत्नम की फिल्म 'Iruvar' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बाकी इतिहास है। वह दुनिया भर में अपनी अद्भुत सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 1994 में 'मिस वर्ल्ड' प्रतियोगिता भी जीती थी। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने साल 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचाई थी।

aish family

शादी के करीब 4 साल बाद 2011 में उन्होंने अपनी बेटी आराध्या बच्चन का वेलकम किया था। मौजूदा समय में वह अपनी हैप्पी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की पर्सनल लाइफ के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

aish

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि बॉलीवुड अभिनेत्रियां निश्चित रूप से अपनी कड़ी मेहनत से आगे बढ़ रही हैं। इनमें आश्चर्यजनक संपत्ति के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री हैं। तो इस पर आपका क्या कहना है? ​हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.