एक्स GF कैटरीना-दीपिका ने रणबीर की शादी में दिए महंगे गिफ्ट्स, सिद्धार्थ ने भी आलिया को दिया तोहफा

स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में उनके एक्स पार्टनर से लेकर कई सेलेब तक, ने महंगे गिफ्ट दिए थे। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

एक्स GF कैटरीना-दीपिका ने रणबीर की शादी में दिए महंगे गिफ्ट्स, सिद्धार्थ ने भी आलिया को दिया तोहफा

अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 14 अप्रैल 2022 को अपने लाखों दीवानों के दिल तोड़ते हुए एक-दूसरे के साथ शादी कर ली थी। कपल की शादी उनके घर ‘वास्तु’ में हुई थी, जहां सिर्फ करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स मौजूद थे। हालांकि, उनकी शादी और रिसेप्शन पार्टी में उनके किसी भी एक्स पार्टनर ने शिरकत नहीं की थी, लेकिन उन्होंने कपल के लिए एक गिफ्ट भिजवाया था।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

जी हां, सही पढ़ा आपने! रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के कई सेलेब फ्रेंड्स ने उनके लिए शादी के तोहफे भिजवाए थे, जिनमें उनके एक्स पार्टनर भी शामिल हैं। तो आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने मां बबीता के बर्थडे पर पहनी 38 हजार रुपए की रेड ड्रेस, जश्न की झलकियां आईं सामने)

अयान मुखर्जी

Ayan Mukerji with Alia-Ranbir

डायरेक्टर अयान मुखर्जी, आलिया और रणबीर के बेहद करीबी हैं। वह कपल की शादी और प्री-वेडिंग फंक्शन में भी शामिल हुए थे। अयान ही वह शख्स हैं, जिनकी वजह से कपल के बीच प्यार पनपा था, क्योंकि उन्होंने आलिया-रणबीर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ साइन की थी। अयान ने अपने सबसे खास दोस्तों को एक बेहद महंगा गिफ्ट दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कपल को ऑडी Q8 गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है।

करीना कपूर खान

Kareena Kapoor

रणबीर कपूर की चचेरी बहन करीना कपूर अपनी भाभी आलिया भट्ट के बेहद करीब हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी भाभी आलिया को एक डायमंड का सेट गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत 3.1 लाख रुपए बताई जा रही है।

वरुण धवन

Varun Dhawan

आलिया भट्ट के क्लोज फ्रेंड और को-स्टार वरुण धवन ने नई नवेली दुल्हन को एक जोड़ी सुंदर जूते गिफ्ट किए हैं, जो ‘गुच्ची’ ब्रांड का है और इसकी कीमत 4 लाख रुपए है।

कैटरीना कैफ

Katrina Kaif

रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ ने आलिया भट्ट को 14.5 लाख रुपए का प्लेटिनम ब्रेसलेट गिफ्ट किया है।

दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone

दिग्गज एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी खास दोस्त आलिया भट्ट को शादी में ‘Chopard’ ब्रांड की हैंड वॉच गिफ्ट की है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपए है। आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण भी लंबे समय तक रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra

(ये भी पढ़ें- तेजस्वी प्रकाश ने अपने हाथों में लगाई करण कुंद्रा के नाम की मेहंदी, एक्टर ने शेयर की क्यूट तस्वीर)

रणबीर कपूर का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ भी जोड़ा जा चुका है। प्रियंका चोपड़ा ने रणबीर की पत्नी आलिया भट्ट को एक डायमंड नेकलेस गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत 9 लाख रुपए है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा

Sidharth Malhotra

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की को-स्टार आलिया भट्ट को हैंडबैग गिफ्ट किया है, जो ‘वर्साचे’ कंपनी का है। इसकी कीमत 3 लाख रुपए है। आपको बता दें कि, मीडिया में आलिया और सिद्धार्थ के अफेयर की खबरें सामने आ चुकी हैं।

अनुष्का शर्मा

Anushka Sharma

रणबीर कपूर की को-स्टार अनुष्का शर्मा ने आलिया भट्ट को उनकी शादी के लिए एक ड्रेस गिफ्ट की है, जिसे फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। हालांकि, इसकी कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है।

अर्जुन कपूर

Arjun Kapoor

अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने बेस्ट फ्रेंड रणबीर कपूर को शादी में एक जैकेट गिफ्ट की है, जो ‘गुच्ची’ ब्रांड का है और इसकी कीमत 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है।

रणवीर सिंह

Ranveer Singh

आलिया भट्ट के को-स्टार रणवीर सिंह ने रणबीर कपूर को Kawasaki Ninja H2 R बाइक गिफ्ट की है, जिसकी कीमत 75 से 79 लाख रुपए है।

(ये भी पढ़ें- इशिता दत्ता ने वत्सल सेठ संग शादी पर की बात, कहा- 'उन्होंने प्रपोज किया तो मैं सदमे में थी')

वैसे, आपको कपल को शादी में मिले गिफ्ट में किसका गिफ्ट ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.