बॉलीवुड के 10 विवादित लव ट्राएंगल: रेखा-अमिताभ-जया से सलमान-ऐश्वर्या-विवेक तक हैं इसमें शामिल

आइए यहां हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे लव ट्राएंगल के बारे में बताते हैं, जो अपने समय में चर्चा का विषय बन गए थे।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बॉलीवुड के 10 विवादित लव ट्राएंगल: रेखा-अमिताभ-जया से सलमान-ऐश्वर्या-विवेक तक हैं इसमें शामिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमने अब तक कुछ अजीब और विवादित प्रेम कहानियों के बारे में सुना व देखा है। ये रिश्ते शायद ही कभी लोगों की नजरों से छिप सके हों और अगर छिपे भी हैं, तो बाद में एक सेंसेशनल न्यूज की तरह सामने आए हैं। हालांकि, ग्लैमर वर्ल्ड में यह सामान्य चीज मानी जाती है। तो आइए बॉलीवुड सेलेब्स के बीच के कुछ ऐसे लव ट्राएंगल पर एक नजर डालते हैं, जो अपने समय में डिबेट का हॉट टॉपिक बन गए थे।

1. अमिताभ बच्चन-जया भादुड़ी और रेखा के बीच का लव ट्राएंगल

amitabh rekha

लव ट्राएंगल की लिस्ट में सबसे ऊपर अमिताभ बच्चन का नाम आता है, जिनका अपनी जनरेशन की दो लीडिंग लेडीज जया भादुड़ी और रेखा के साथ लव ट्राएंगल काफी फेमस है। उन्होंने साल 1973 में जया से शादी की थी, फिर भी वे अपनी को-एक्ट्रेस रेखा के साथ एक एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन में भी शामिल थे। 

इसके अलावा, यह भी बताया जाता है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी। हालांकि, कुछ समय बाद अमिताभ अपने रिश्ते से दूर चले गए और जया के साथ अपनी हैप्पी फैमिली को लीड किया, फिर भी रेखा अमिताभ के लिए अपने प्यार का खुले तौर पर इजहार करती रहीं। बाद में रेखा ने भी शादी की, लेकिन वह सक्सेस नहीं हुई और आज वह सिंगल लाइफ एंजॉय कर रही हैं।

रेखा-अमिताभ व जया के बीच प्यार और नफरत की कहानी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

2. रणबीर कपूर का दीपिका पादुकोण संग प्यार, लेकिन कैटरीना के लिए किया ब्रेकअप

ranbir katrina

अभिनेता रणबीर कपूर के निजी जीवन ने हमेशा लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, खासकर उनके पिछले कई रिश्तों के कारण। हालांकि, उन सभी में से जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह थी उनका लगभग एक साथ कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के साथ संबंध। रणबीर और दीपिका ने अपनी फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। 

हालांकि, जल्द ही दीपिका को पता चला कि अभिनेता कैटरीना कैफ के साथ ज्यादा समय बिता रहे थे और कुछ समय से उन्हें धोखा दे रहे थे। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि, आगे चलकर कैटरीना के साथ भी रणबीर का रिश्ता टूट गया और फिर आलिया भट्ट के साथ कुछ समय तक रिश्ते में रहने के बाद उन्होंने उनसे शादी कर ली। मौजूदा समय में वह अपनी पत्नी और बेटी राहा के साथ हैप्पी फैमिली लाइफ का लुत्फ ले रहे हैं। वहीं, दीपिका और कैटरीना भी शादी कर चुकी हैं।

3. प्रियंका चोपड़ा का हरमन बावेजा के साथ प्यार, लेकिन शाहिद कपूर संग बढ़ीं आगे

priyanka shahid

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा ने साल 2008 में एक शानदार जोड़ी बनाई थी, जब दोनों की फिल्म 'लव स्टोरी 2050' रिलीज हुई थी। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन दोनों को एक-दूसरे के लिए स्पेशल फीलिंग आने लगी। दुर्भाग्य से उनकी फिल्म की विफलता ने उनके रिश्ते पर असर डाला, जिसके कारण प्रियंका ने हरमन के साथ संबंध तोड़ लिया।

खबरें थीं कि इसके बाद प्रियंका अभिनेता शाहिद कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं। हालांकि, रूमर्ड कपल ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की। खैर, अब प्रियंका अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी करके यूएस में सेटल हो चुकी हैं। उन्हें एक बेटी भी है।

4. आदित्य पंचोली ने जरीना वहाब से की थी शादी, लेकिन कंगना रनौत को किया डेट

kangna aditya

अभिनेता आदित्य पंचोली को 20 साल छोटी कंगना रनौत से उस समय प्यार हो गया था, जब कंगना बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए संघर्ष के दौर से गुजर रही थीं। उनका प्यार इस फैक्ट के बावजूद डेवलव हुआ कि आदित्य पहले से ही अपनी पत्नी जरीना वहाब से शादीशुदा थे। दिलचस्प बात यह है कि जब आदित्य द्वारा कंगना के खिलाफ शारीरिक हिंसा की खबरें सामने आईं, तो दोनों की जोड़ी टूट गई। कंगना अभी सिंगल लाइफ एंजॉय कर रही हैं।

5. बिपाशा बसु का डिनो मोरिया और जॉन अब्राहम के साथ स्टीमी अफेयर्स

bipasha

बिपाशा बसु को अपनी फिल्म 'राज' के को-एक्टर डीनो मोरिया से प्यार हो गया था और दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट भी किया, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उनका ब्रेकअप हो गया और बिपाशा, जॉन अब्राहम के साथ आगे बढ़ गईं। फिर भी, यह सीक्रेट तरीके से अनुमान लगाया गया था कि अभिनेत्री का पिछला ब्रेकअप मुख्य रूप से इस बात के कारण था कि उन्होंने तब तक जॉन को डेट करना शुरू कर दिया था। खैर, अब बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ शादीशुदा हैं और उन्हें एक बेटी देवी का आशीर्वाद प्राप्त है।

6. अक्षय कुमार का शिल्पा शेट्टी और ट्विंकल खन्ना के साथ अफेयर

akshya kumar

अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' की को-स्टार शिल्पा शेट्टी के साथ रोमांटिक रूप से जुड़ गए थे। जहां शिल्पा उनके प्यार में पागल थीं, लेकिन उन्हें दिल तोड़ने वाला रियलिटी चेक तब मिला, जब उन्हें पता चला कि अक्षय उनके साथ दोगलापन कर रहे थे, क्योंकि तब तक उन्होंने ट्विंकल खन्ना को भी डेट करना शुरू कर दिया था। नतीजतन, शिल्पा ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया और अक्षय ने ट्विंकल से शादी कर ली। ​आगे चलकर शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की और अब वह दो बच्चों की मां हैं।

7. कैटरीना ने सलमान खान को छोड़कर रणबीर कपूर को किया डेट

katrina salman

सलमान खान ने प्यार को एक और मौका दिया, जब उन्हें अपनी फिल्म 'युवराज' की को-स्टार कैटरीना कैफ से प्यार हो गया। यह रिश्ता कैटरीना के लिए भी उनके करियर का मोड़ साबित हुआ, जो उसके बाद सफलता की बुलंदियों पर पहुंचीं। हालांकि, साल 2009 में चीजें बदल गईं, जब कैटरीना ने रणबीर कपूर के साथ 'अजब प्रेम की गजब कहानी' फिल्म में काम करना शुरू किया।

कथित तौर पर, रणबीर इस समय दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे थे। अंत में, नतीजा लगभग सभी को पता है। कैटरीना ने सलमान से ब्रेकअप किया, तो दूसरी तरफ रणबीर ने भी दीपिका से ब्रेकअप कर लिया। हालांकि, बाद में दोनों ने अपने-अपने पार्टनर विक्की कौशल व आलिया भट्ट संग शादी की और अब बेहद खुश हैं। इन सबमें सलमान अभी भी सिंगल हैं। 

8. जरीन कत्रक से शादी के बाद भी संजय खान का ज़ीनत अमान से था अफेयर

bollywood love

पूर्व मॉडल ज़रीन कत्रक ने अपने दिल की सुनते हुए संजय खान से शादी की थी। इस जोड़ी के तीन बच्चे भी थे और एक आदर्श पारिवारिक जीवन जी रहे थे। हलांकि, संजय के ज़ीनत अमान के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन की अचानक खबर ने उन्हें हिला कर रख दिया था।

यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि उन्होंने जीनत से गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी। दुर्भाग्य से, यह लव ट्राएंगल एक बदसूरत नोट पर समाप्त हो गया, जब संजय खान ने ज़ीनत अमान को एक विवाद के दौरान पीटा था। इसके बाद जीनत का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा।

9. करीना कपूर का शाहिद कपूर से रिश्ता, लेकिन सैफ अली खान से रचाई शादी

kareena shahid

90 के दशक के स्टार्स शाहिद कपूर और करीना कपूर का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। हालांकि, चीजें उनके लिए तब खराब हो गईं, जब यह पता चला कि करीना को उसी समय सैफ अली खान से प्यार हो गया था। इसके बाद, उन्होंने शाहिद के साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया और सैफ से शादी करने के लिए आगे बढ़ीं। वहीं, आगे चलकर शाहिद ने भी अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ शादी की। मौजूदा समय में दोनों बच्चों के माता-पिता हैं।

10. ऐश्वर्या राय का विवेक ओबेरॉय और सलमान खान से अफेयर

aish salman

'पूर्व मिस वर्ल्ड' ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान के प्यार और ब्रेकअप की कहानी तो सभी को पता है। परफेक्ट मैच होने के बावजूद सलमान के अपमानजनक व्यवहार के कारण कथित तौर पर यह जोड़ी टूट गई थी। हालांकि, अपने ब्रेकअप के ठीक बाद ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय को डेट करना शुरू कर दिया, जिसने कथित तौर पर सलमान को गुस्से से भर दिया था।

अफसोस की बात है कि विवेक और ऐश्वर्या का रिश्ता कम समय के लिए था और वे जल्द ही सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग हो गए थ। अब ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ हैप्पी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आप बॉलीवुड के इन लव ट्राएंगल्स के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.