जब Neetu Kapoor ने रणबीर-दीपिका के रिलेशन पर कहा था, 'रिश्ता सही होता, तो ब्रेकअप नहीं होता'

इस समय दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर का एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के रिश्ते व ब्रेकअप पर चौंकाने वाला बयान देती नजर आ रही हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

जब Neetu Kapoor ने रणबीर-दीपिका के रिलेशन पर कहा था, 'रिश्ता सही होता, तो ब्रेकअप नहीं होता'

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जो अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की थी, जिसे उनके बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड्स दीपिका पादुकोण व कैटरीना कैफ से जोड़कर देखा गया। इस बीच, उनका एक पुराना इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रणबीर और दीपिका के रिलेशनशिप पर बात की थी। 

दरअसल, इस समय नीतू का एक थ्रोबैक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह सिमी गरेवाल के चैट शो 'इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' में अपने बेटे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के रिश्ते को लेकर बात कर रही हैं। उन्होंने खुलासा किया कि रणबीर की ज्यादा गर्लफ्रेंड नहीं थीं और उस समय उनकी सिर्फ एक पार्टनर दीपिका पादुकोण थीं। 

DEEPIKA-RANBIR

उन्होंने कहा था, "मुझे नहीं लगता कि उसकी (रणबीर) कई गर्लफ्रेंड्स रही हैं। उनकी एक ही गर्लफ्रेंड थी और वह हैं दीपिका। मुझे लगता है कि शायद उनके रिश्ते में कुछ कमी थी। वहां कुछ नहीं था। शायद वह खुद उसमें नहीं था और उसे ब्रेक की जरूरत थी। सबके रिश्ते होते हैं और वे आगे बढ़ते हैं। अगर उनका रिश्ता परफेक्ट होता, तो उनका ब्रेकअप नहीं होता। रणबीर शायद खुद इस रिश्ते में नहीं थे।" 

नीतू कपूर की क्रिप्टिक पोस्ट

नीतू कपूर की पोस्ट की बात करें, तो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ''सिर्फ इसलिए कि उसने आपको 7 साल तक डेट किया है, इसका मतलब ये नहीं है कि वह आपसे शादी करेगा। मेरे अंकल ने 6 साल तक डॉक्टरी की पढ़ाई की है, लेकिन अब वह डीजे हैं।'' इस पोस्ट के बाद नेटिजंस ने कयास लगाए थे कि एक्ट्रेस की यह पोस्ट रणबीर की एक्स कैटरीना पर तंज था।

NEETU KAPOOR

जानकारी के लिए बता दें कि आलिया भट्ट से शादी करने से पहले रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को डेट किया था। हालांकि, 'ये जवानी है दीवानी' की जोड़ी 2009 में अलग हो गई थी। दोनों उस समय टिनसेल टाउन में सबसे प्यारे जोड़े थे। जब दोनों ने अपने ब्रेकअप की घोषणा की, तो उनके फैंस को काफी झटका लगा था। दीपिका से ब्रेकअप के बाद रणबीर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ संग रिश्ते में आए, लेकिन 7 साल बाद ये जोड़ी भी अलग हो गई। 

RANBIR-KATRINA

हालांकि, अब एक्टर आलिया भट्ट से शादी कर चुके हैं। 14 अप्रैल 2023 को शादी के बंधन में बंधे आलिया और रणबीर ने 6 नवंबर 2022 में अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया था। अब दोनों अपनी हैप्पी फैमिली को एंजॉय कर रहे हैं। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की लव स्टोरी से शादी तक से जुड़े रोचक किस्सों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

RANBIR-ALIA

फिलहाल, रणबीर के ब्रेकअप पर दिए गए नीतू के इस बयान पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.