Prithvi Ambani से Taimur-Raha तक: वो स्टार किड्स, जो अरबों की संपत्ति के हैं वारिस

यहां हम आपको उन स्टार किड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सुपर रिच फैमिली की अरबों की संपत्ति के वारिस हैं। इनमें पृथ्वी आकाश अंबानी से राहा कपूर और तैमूर अली खान तक का नाम शामिल है।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Prithvi Ambani से Taimur-Raha तक: वो स्टार किड्स, जो अरबों की संपत्ति के हैं वारिस

एक अमीर और सम्मानित परिवार में जन्म लेने के कुछ अलग ही लाभ होते हैं। हालांकि, एक प्रतिष्ठित परिवार का हिस्सा होने के नाते कुछ जिम्मेदारियां और उम्मीदें भी आती हैं, जिन्हें पूरा करना व उनपर खरा उतरना भी एक बड़ी चुनौती होती है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि चर्चित परिवार में जन्म लेने वाले बच्चे बचपन से ही मीडिया की नजरों में होते हैं और किसी स्टार से कम नहीं होते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ पॉपुलर सुपर रिच स्टार किड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 'अपने मुंह में सोने की चम्मच लेकर पैदा' हुए हैं।

1. आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी

prithvi ambani

इंडियन बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। आकाश की शादी श्लोका मेहता से हुई है। कपल ने 10 दिसंबर 2020 को बेटे पृथ्वी के जन्म के साथ पैरेंटहुड को अपनाया था। पृथ्वी के पैरेंट्स की प्रॉपर्टी की बात करें, तो आकाश 2.9 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं और उनकी पत्नी श्लोका मेहता के पास 130 करोड़ की संपत्ति है। ऐसे में कहना मुश्किल नहीं है कि पृथ्वी बेहद लग्जरी लाइफ जीने वाले हैं।

2. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका शर्मा कोहली

vamika kohli

भारत के पॉपुलर स्टार किड्स में एक नाम इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका शर्मा कोहली का भी शामिल है। अनुष्का और विराट ने 11 जनवरी 2021 का वामिका को वेलकम किया था। अब वामिका के पैरेंट्स की संपत्ति की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल 1250 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का मालिक है। ऐसे में कोई हैरानी की बात नहीं है कि वामिका सुपर रिच स्टार किड्स में से एक हैं।

3. मोहिना कुमारी सिंह और सुयश रावत के बेटे अयांश सिंह रावत

mohena kumari

रियल लाइफ राजकुमारी और पूर्व टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह और उनके पति सुयश रावत ने 15 अप्रैल 2022 को अपने छोटे राजकुमार का स्वागत किया था। रीवा की रियासत के लिए यह एक बड़ा दिन था। दरअसल, मोहिना रीवा की राजकुमारी हैं और उनका पहला बेटा अयांश निश्चित रूप से भविष्य में रीवा रियासत के लिए एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इतना ही नहीं, उनके पिता सुयश रावत उत्तराखंड के सतपाल महाराज के बेटे हैं, जो उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री हैं और राज्य के सबसे अमीर विधायक हैं, जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति 142 करोड़ रुपए है।

4. ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के जुड़वा बच्चे आदिया व कृष्णा

isha

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) की शादी पीरामल ग्रुप के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई है। कपल को 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों आदिया और कृष्णा का आशीर्वाद मिला था। तब से बच्चे सुर्खियों में बने हुए हैं। अगर ईशा की नेट वर्थ की बात करें, तो यह करीब 654 करोड़ है। वहीं, आनंद कुल 43,988 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक है। ऐसे में उनके लग्जीरियस भविष्य के बारे में अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है।

5. नयनतारा और विग्नेश शिवन के जुड़वा बच्चे उयिर और उलागम

nayanthara

साउथ की लेडी सुपरस्टार के रूप में फेमस नयनतारा और उनके डायरेक्टर-पति विग्नेश शिवन ने 9 जून 2022 को सरोगेसी के माध्यम से पैरेंटहुड को स्वीकार किया था। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि नयनतारा के बच्चे उयिर और उलगाम पहले से ही देश में सबसे ज्यादा चर्चित सेलेब किड्स हैं, जो देश भर में अपनी मां के स्टारडम की वजह से फेमस हैं।

हालांकि, उयिर और उलगाम देश के उन बच्चों की लिस्ट में भी शुमार हैं, जो काफी अमीर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मां की कुल संपत्ति 165 करोड़ रुपए के आसपास है। जबकि उनके फिल्म निर्माता पिता की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ के करीब है। ईशा अंबानी-आनंद से नयनतारा-विग्नेश तक, ये सेलेब कपल्स हैं जुड़वा बच्चों के माता-पिता, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

6. करण अडानी और परिधि अडानी की बेटी अनुराधा करण अडानी

paridhi

'ब्लूमबर्ग' के अनुसार, अडानी की कुल संपत्ति 61.3 बिलियन डॉलर है, जबकि 'फोर्ब्स' ने उनकी नेट वर्थ 57.6 बिलियन डॉलर दर्ज की है। पीक पर 'फोर्ब्स' ने अडानी की कुल संपत्ति 155.7 बिलियन डॉलर आंकी थी। गौतम अडानी के बड़े बेटे करण अडानी की शादी परिधि अडानी से हुई है, जो प्रसिद्ध भारतीय वकील सिरिल श्रॉफ की बेटी हैं। कपल ने 13 फरवरी 2013 को शादी रचाई थी। दोनों ने साल 2016 में एक बेटी अनुराधा करण अडानी का स्वागत किया था। अनुराधा के भाग्य की बात करें, तो उनके परिवार की विरासत, अपार संपत्ति और फैमिली बैकग्राउंड उनके लिए एक विशाल योग बना रहा है।

 गौतम अडानी की बहू परिधि श्रॉफ अडानी भी हैं बेहद पॉपुलर, जानें उनके बारे में सब कुछ

7. सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा के बेटे वायु

sonam kapoor

देश के सबसे अमीर बच्चों की लिस्ट में एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा के बेटे वायु भी हैं, जिनका जन्म 20 सितंबर 2022 को हुआ था। कपल ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। वायु की बेतहाशा रईसी से लेबरेज किस्मत की बात करें, तो जहां उनकी मां 95 करोड़ की मालकिन हैं, वहीं आनंद की नेटवर्थ करीब 3000 करोड़ रुपए है। जी हां, दरअसल आनंद फेमस बिजनेसमैन हरीश आहूजा के पुत्र हैं, जो 'शाही एक्सपोर्ट्स' के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

8. करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर-जेह

taimur ali khan

कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाली पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने पटौदी के छोटे नवाब व एक्टर सैफ अली खान से शादी की है। कपल के दो बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं। करीना और सैफ के दोनों बेटे ही पैपराजी के फेवरेट सेलेब किड्स हैं। अक्सर यह कहा जाता है कि भारत में स्टार किड कल्चर को तैमूर अली खान ने ही शुरू किया था, जो अपने जन्म के बाद से ही लाइमलाइट में रहते हैं।

तैमूर और जेह सुपर पॉपुलर होने के साथ-साथ सुपर रिच फैमिली से भी ताल्लुक रखते हैं। जहां करीना करीब 485 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं, वहीं उनके पति सैफ के पास 5,000 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि तैमूर और जेह के पास अपार संपत्ति का भंडार है। Alia-Ranbir से Anushka-Virat तक: 8 सेलेब कपल्स जिन्होंने अपनी बेटी के लिए चुने हिंदू नाम। पूरी न्यूज पढ़ने के लिए यहां ​क्लिक​ करें।

9. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर

raha kapoor

फेमस सेलेब कपल ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी। शादी के करीब 7 महीने बाद कपल ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी राहा के जन्म के साथ पैरेंटहुड को अपनाया था। हालांकि, अब तक दोनों ने अपनी बेटी राहा की कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की है, लेकिन यह कहना मुश्किल नहीं है कि राहा जन्म के बाद से ही पॉपुलर सेलेब किड्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

राहा का भविष्य फुल लग्जीरियस होगा, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके पिता रणबीर कपूर की कुल संपत्ति करीब 337 करोड़ रुपए है, जबकि आलिया की नेट वर्थ 158 करोड़ रुपए के करीब है। आलिया भट्ट से प्रियंका चोपड़ा तक: वे सेलेब्स जिन्होंने अपने पैरेंट्स के नाम पर रखे बच्चों के नाम

10. प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस की बेटी मालती

priyanka chopra

हॉलीवुड में अपनी जगह पक्की करने वाली प्रियंका बॉलीवुड की भी सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री ने पॉप सेंसेशन निक जोनस संग शादी की है और कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का स्वागत किया था। मालती भी उन सेलेब किड्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो एक सुपर रिच फैमिली से आती हैं। मालती वास्तव में एक जबरदस्त भाग्य की धनी हैं, क्योंकि प्रियंका और निक संयुक्त रूप से करीब 700 करोड़ रुपए के मालिक हैं।

इन स्टार किड्स के अलावा भी कई कई बच्चे हैं, जो देश के सबसे अमीर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। फिलहाल, इनमें से आपका फेवरेट स्टार किड कौन है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.