चारु असोपा ने बेटी जियाना के नाम का बनवाया टैटू, चार महीने की हुईं एक्ट्रेस की बिटिया रानी

टेलीविजन अभिनेत्री चारु असोपा सेन ने 1 मार्च 2022 को अपनी बेटी ज़ियाना के फोर मंथ बर्थडे पर उसके नाम का टैटू बनवाया है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

चारु असोपा ने बेटी जियाना के नाम का बनवाया टैटू, चार महीने की हुईं एक्ट्रेस की बिटिया रानी

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा (Charu Asopa) और उनके पति राजीव सेन (Rajeev Sen) ने 1 नवंबर 2021 को पहली बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त किया था और 3 महीने के इंतजार के बाद यानी 1 फरवरी 2022 को चारु असोपा ने आखिरकार अपनी बेटी ज़ियाना सेन के चेहरे का खुलासा किया था। समय बीतता गया, और अब उनकी बिटिया रानी 4 महीने की हो गई हैं। इस मौके पर लविंग मॉम चारु असोपा ने अपनी बेटी के नाम का टैटू बनवाया है। आइए आपको दिखाते हैं।

charu asopa

चारु असोपा की बेटी ज़ियाना सेन 1 मार्च 2022 को चार महीने की हो गईं। इस मौके पर बिंदास मां ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ अनमोल तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में मां-बेटी की जोड़ी महा शिवरात्रि के शुभ दिन भगवान शिव की पूजा करते हुए बेहद खुश नजर आ रही थी। जहां एक तरफ व्हाइट सूट, पिंक दुपट्टे और मिनिमल मेकअप में चारु बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर ज़ियाना अपनी चारकोल प्रिंटेड ड्रेस में प्यारी लग रही थीं। अनमोल तस्वीरों के साथ चारु ने कैप्शन में एक प्यारा सा नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था, "महा शिवरात्रि आई, सुखों के साथ ये आई... चार महीने की शुभकामनाएं मेरे जान। मैं तुम्हें इस दुनिया में किसी भी चीज से ज्यादा प्यार करती हूं।"

Charu Asopa Ziana sen birthday maha shivratri

Charu Asopa Ziana sen birthday maha shivratri

Charu Asopa Ziana sen birthday maha shivratri

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर एक्टर मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा से करेंगी शादी)

ज़ियाना के 4 महीने के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए चारु असोपा ने अपनी बांह पर बेबी गर्ल के नाम का टैटू बनवाया है। 1 मार्च 2022 को ही चारु ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने टैटू को दिखाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की है। बिंदास मां के टैटू में उनकी बेटी ज़ियाना का नाम साफ ​देखा जा स​कता है। तस्वीर को साझा करते हुए चारु ने बेटी को शुभकामना देने के लिए एक नोट लिखा है। उन्होंने ​​कैप्शन में लिखा है, "हैप्पी 4 मंथ बर्थडे माय जान...।"

charu asopa

इसके पहले, 27 फरवरी 2022 को अपने बर्थडे के मौके पर चारु असोपा सेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी ज़ियाना सेन के साथ दो मनमोहक तस्वीरें पोस्ट की थीं। पहली तस्वीर में हम चारु को अपनी बच्ची ज़ियाना के गाल पर किस करते हुए देख सकते हैं। हालांकि, दूसरी तस्वीर में ज़ियाना को अच्छी तरह से जम्हाई लेते हुए देखा जा सकता है और चारु उन्हें हैरानी से देख रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "यह जन्मदिन बहुत ही खास है, मुझे अब तक का सबसे अच्छा जन्मदिन का तोहफा देने के लिए भगवान का शुक्रिया, आई लव यू माय जान।"

charu asopa

charu asopa

(ये भी पढ़ें- आदित्य सील-अनुष्का रंजन का शादी से पहले कई बार हो चुका है ब्रेकअप, कपल ने बताई झगड़े की वजह)

1 नवंबर 2021 की बात है, जब राजीव सेन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पहली बार पिता बनने की खबर की घोषणा की थी। उन्होंने अस्पताल के कमरे से तस्वीरों की एक सीरीज साझा की थी, जहां नए-नवेले माता-पिता को पहली बार अपने बेबी को गोद में लिए हुए पल को संजोते हुए देखा गया था। मॉडल ने एक बच्ची के स्वागत की खबर साझा की थी और लिखा था, "एक बच्ची के साथ धन्य! चारु ठीक और फिट हैं .. अंत तक मजबूत होने के लिए मेरी पत्नी पर गर्व है .. आपकी प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद .. भगवान का शुक्र है।"

Charu Asopa Blessed With A Baby

Charu Asopa Blessed With A Baby

Charu Asopa Blessed With A Baby

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग मनाई महाशिवरात्रि, अपने विशाल मंदिर की दिखाई झलक)

फिलहाल, हम भी ज़ियाना सेन को चार महीने के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा बनवाया गया टैटू कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.