चारु असोपा और राजीव सेन की शादी में आई परेशानी! एक्ट्रेस ने दी अपनी प्रतिक्रिया

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और उनके पति राजीव सेन के बीच कुछ भी सही नहीं है। इस बीच एक्ट्रेस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

चारु असोपा और राजीव सेन की शादी में आई परेशानी! एक्ट्रेस ने दी अपनी प्रतिक्रिया

चर्चा है कि, टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल चारु असोपा (Charu Asopa) और राजीव सेन (Rajeev Sen) अलग हो सकते हैं। जून 2019 में शादी करने वाले इस जोड़े की शादी को अब तीन साल हो चुके हैं, लेकिन चारु और राजीव के बीच चीजें ठीक नहीं हैं। पिछले तीन सालों में दोनों एक-दूसरे को एक बार अनफॉलो कर चुके हैं। राजीव भी मई 2020 में दिल्ली चले गए थे और उन्होंने अपनी पहली सालगिरह एक साथ नहीं मनाई थी। हालांकि, कुछ समय बाद उनका रिश्ता ठीक हो गया था, लेकिन एक बार फिर उनके रिश्ते में परेशानी होने की बात सामने आ रही है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

Charu Asopa with her hubby Rajeev Sen

पहले ये जान लीजिए कि, नवंबर 2021 में चारु ने एक बच्ची को जन्म दिया था। राजीव ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे, लेकिन हाल ही में जब राजीव ने अपनी बेटी ज़ियाना को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की, तो लोग उनकी शादी में परेशानी होने का अनुमान लगाने लगे। यही नहीं, राजीव सेन ने अपनी पत्नी चारु असोपा को बर्थडे विश भी नहीं किया था और उनके बर्थडे सेलिब्रेशन पर वह उनके साथ भी नहीं थे।

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, महिला दिवस पर मां और बहनों को दी बधाई)

Charu Asopa with her hubby Rajeev Sen and daughter

वहीं, अब कपल के एक करीबी सूत्र ने 'ई-टाइम्स' से राजीव व चारु के रिश्ते में आई दरार के बारे में बात की है। सूत्र ने बताया है कि, "चारु और राजीव फिर से अपने रिश्ते में तनाव का सामना कर रहे हैं। शादी के बाद से जोड़े के बीच सब कुछ ठीक नहीं रहा है। शादी से पहले और शादी के बाद भी जोड़े के बीच परेशानी चल रही है। अब वह एक बच्ची के माता पिता हैं, ऐसे में दोनों परिवारों ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। वे चाहते हैं कि, वे अपने मुद्दों को स्वयं हल करें। दोनों मतभेदों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद है कि, चीजें ठीक हो जाएंगी, क्योंकि अब वे एक बच्ची के माता-पिता हैं।"

Charu Asopa with her hubby Rajeev Sen

इस मामले में पोर्टल ने राजीव और चारु से संपर्क करने की कोशिश की। जहां राजीव ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, चारु ने कहा कि, "मैं अब मुंबई में वापस आ गई हूं। लेकिन मैं इस पर कमेंट नहीं करना चाहूंगी।"

Charu Asopa with her hubby Rajeev Sen

(ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित ने बेटे रेयान के बर्थडे पर शेयर की प्यारी तस्वीरें, पापा श्रीराम नेने ने लिखा खास नोट)

फिलहाल, हम उम्मीद करते हैं कि, दोनों के बीच चीजें जल्द ही सुधर जाएं। वैसे, आप इस बारे में क्या कहना चाहेंगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.