सोनम कपूर ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, महिला दिवस पर मां और बहनों को दी बधाई

बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर ने अपनी शादी से जुड़ी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने अपने परिवार की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई भी दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

सोनम कपूर ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, महिला दिवस पर मां और बहनों को दी बधाई

8 मार्च 2022 को जहां पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है, वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भी अपने जीवन की कुछ खास महिलाओं को इस दिन की बधाई देते हुए उनके साथ अनसीन फोटोज शेयर की हैं, जिसमें कुछ तस्वीरें उनकी शादी से जुड़ी हैं तो कुछ वेकेशन की हैं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

sonam kapoor

बता दें कि, सोनम कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से साल 2018 में शादी की थी। ये शादी उस समय की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। इस दौरान सोनम ने अपनी शादी के हर फंक्शन में एक से बढ़कर एक आउटफिट पहने थे। 

sonam

(ये भी पढ़ें- जैस्मिन भसीन ने बॉयफ्रेंड अली गोनी संग शेयर किया नया वीडियो, लंदन की सड़कों पर हुए रोमांटिक)

अपने जीवन के खास मौके पर सोनम कपूर ने लाल रंग का जोड़ा चुना था। उनके लाल जोड़े की चारों ओर चर्चा हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो, सोनम कपूर की शादी का लहंगा 90 लाख रुपए का था। इस खूबसूरत लहंगे को एक्ट्रेस ने हैवी ज्वेलरी के साथ कैरी किया था। 

sonam kapoor

एक्ट्रेस ने 8 मार्च 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी और छुट्टियों से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''मेरे जीवन में खास महिलाओं के लिए। आप मुझे साहस और ताकत सिखाती हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि, हम ये सब कर सकते हैं। कुछ भी असंभव नहीं है, जब आप सभी मेरी ट्राइब के रूप में हों।''

sonam kapoor

सोनम ने अपनी मेहंदी, संगीत और शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में उनके कई लुक्स दिख रहे हैं, जो काफी खूबसूरत हैं। इसके अलावा उनके परिवार की महिलाएं भी इन तस्वीरों में नजर आ रही हैं। यहां देखिए उनकी वो फोटोज। 

sonam kapoor

sonam kapoor

sonam kapoor

sonam kapoor

sonam kapoor

sonam kapoor

sonam kapoor

sonam kapoor

(ये भी पढ़ें- स्मार्ट जोड़ी: राहुल महाजन ने बताया उन्होंने पत्नी नताल्या संग क्यों की थी गुपचुप शादी)

सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी का लुक

सबसे पहले बात करते हैं सोनम की मेहंदी सेरेमनी के लुक की। अपनी मेहंदी की रस्म में एक्ट्रेस ने काफी भारी-भरकम लहंगा पहना था। पिंक, गोल्डन और ग्रे कलर के इस लहंगे में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी इस ट्रेडिशनल ड्रेस को फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील ने तैयार किया था। इस हैवी आउटफिट के साथ उन्होंने चांद बालियां पहनी थी, जिसने एक्ट्रेस के लुक में चार-चांद लगा दिए थे। 

sonam kapoor

सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी का लुक

सोनम की संगीत सेरेमनी की बात करें तो, इस दौरान एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। जिसके उन्होंने हैवी चोली के साथ पेयर किया था। इसके साथ एक्ट्रेस ने बड़े झुमके और चोकर नेकलेस कैरी किया था।

sonam

सोनम कपूर की शादी का लुक 

सोनम के वेडिंग लहंगे की बात करें तो, लाल रंग के इस लहंगे में सोने और चांदी के तार से कढ़ाई की गई थी। लहंगे और दुपट्टे का चौड़ा बॉर्डर था। लहंगे के बीच में कमल के फूलों का डिजाइन था। एक्ट्रेस का लहंगा काफी महंगा लेकिन खूबसूरत था, जिसकी चर्चा आज तक होती है। 

sonam

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने बच्चों मीशा और जैन का क्यूट वीडियो किया शेयर, झूला झूलते दिखे भाई-बहन)

फिलहाल, आपको सोनम कपूर की शादी का कौन-सा लुक अच्छा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Sonam Kapoor) 
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.