शादीशुदा स्टार्स से अफेयर्स को लेकर विवादों में रहीं एक्ट्रेस नगमा, 45 की उम्र में भी हैं सिंगल

शादीशुदा स्टार्स से अफेयर्स को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाली बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री नगमा के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यहां हम आपको इन्हीं की लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Chandrashekhar Kumar Last Updated:

शादीशुदा स्टार्स से अफेयर्स को लेकर विवादों में रहीं एक्ट्रेस नगमा, 45 की उम्र में भी हैं सिंगल

अभिनेत्री से राजनेता बनीं नगमा (Nagma) का ग्लैमर सिनेमा के पर्दे से लेकर राजनीति के गलियारे तक चर्चा का विषय रहा है। इनके हुस्न, अदा और सुंदरता पर आज भी लाखों लोगों का दिल धड़कता है। बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी इन्होंने अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। नगमा ने फिल्म 'बागी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जिसमें एक्टर सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा उन्होंने कुछ बड़े बैनर की फिल्में कीं जिसमें, 'पुलिस और मुजरिम', 'किंग अंकल', 'बेवफा से वफा' और 'यलगार' शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने अपना रुख साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर किया और वह तमिल और तेलुगू सिनेमा की नंबर वन हीरोइन बन गईं।

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में शोहरत हासिल करने के बाद वो मुंबई वापस आईं और उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अपनी सफलता का परचम फहराया। नगमा ने 2005 में फिल्म 'पंडित जी बताईं ना बिहाय कब होई' से भोजपुरी फिल्मों में अपना डेब्यू किया और वह रातों-रात भोजपुरी फिल्मों की भी सुपरस्टार बन गईं। दरअसल, फिल्मी पर्दे पर हिट इस खूबसूरत अभिनेत्री की निजी जिंदगी हमेशा गॉसिप का विषय रही है। ये जितना फिल्मों में अभिनय के लिए चर्चा में रहीं, उससे कहीं अधिक विवादास्पद प्रेम कहानियों के लिए इन्हें जाना जाता है। तो आइए आपको बताते हैं इनकी लव लाइफ के बारे में। 

1. सौरव गांगुली 

लाखों क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) नगमा के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए थे। आपने सौरव गांगुली को हमेशा क्रिकेट के मैदान में बड़े-बड़े छक्के लगाते हुए देखा होगा। बहुत कम लोगों को पता है कि सौरव को प्यार की पिच पर भी उम्दा बल्लेबाजी करने में महारत हासिल है। नगमा और सौरव का प्यार 2001 में परवान चढ़ा था और दोनों उस समय सीरियस रिलेशनशिप में थे। हालांकि, उन्होंने अपने रिलेशनशिप को हमेशा सीक्रेट रखा और जमाने के सामने खुलकर कभी अपने प्यार का इजहार नहीं किया। ये भी जगजाहिर कि सौरव उस समय शादीशुदा थे और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी थे। यहां तक खबरें आने लगी थीं कि दोनों ने गुपचुप तरीके से आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में शादी रचा ली है, लेकिन दोनों ने ही अपनी शादी की खबरों से साफ इनकार कर दिया था।

ये उस समय की बात है जब भारत कोई मैच हारता था, तो लोग नगमा और सौरव के रिश्ते को ब्लेम करते थे। इससे परेशान होकर नगमा ने एक बार कहा था कि, ''जब कोई खेल खेला जाता है, तो लोगों को यह समझना चाहिए कि यह एक खेल है। यह बहुत अजीब है कि लोग किसी के व्यक्तिगत प्रदर्शन को किसी के साथ भावनात्मक जुड़ाव से जोड़कर देखते हैं।'' इसके बावजूद लोगों ने भारतीय क्रिकेट टीम की खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें ट्रोल करना नहीं छोड़ा। इसके बाद दोनों में किसी वजह से ब्रेकअप हो गया और नगमा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया। (ये भी पढ़ें: कुणाल खेमू ने बताया कैसे होती है सोहा अली खान से उनकी लड़ाई, सामने आया थ्रोबैक वीडियो)

2. शरथ कुमार 

सौरव गांगुली से ब्रेकअप के बाद नगमा को दक्षिण भारतीय अभिनेता शरथ कुमार (Sharath Kumar) से प्यार हो गया था। शरथ कुमार फेमस एक्टर होने के साथ-साथ एक राजनेता भी हैं। जब नगमा की उनसे मुलाकात हुई थी, वे शादीशुदा थे और तभी दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। दुर्भाग्य से इस कपल की लव लाइफ ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। जैसे ही दोनों की प्रेम कहानी की भनक शरथ की पत्नी को लगी, उन्होंने शरथ को छोड़ दिया और पति से तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी। इस विवाद के बाद नगमा ने खुद को शरथ से अलग कर लिया। इसके बाद कथित तौर पर शरथ नगमा को जान से मारने की धमकी देने लगे और इससे तंग आकर नगमा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों से खुद को किनारा कर लिया। 

3.  रवि किशन 

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद नगमा मुंबई वापस आ गईं और उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार और राजनेता रवि किशन (Ravi Kishan) के साथ कई फिल्मों में काम किया। अपने अफेयर्स को लेकर विवादों में रहने वाली नगमा एक बार फिर अपने को-स्टार और शादीशुदा रवि किशन के प्यार में पड़ गईं। लेकिन अंतर केवल इतना था कि रवि किशन की पत्नी को उनके रिलेशनशिप से कोई दिक्कत नहीं थी। नगमा ने इस भोजपुरी स्टार के साथ अपने रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया, जबकि रवि ने इस रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बातें कीं। एक इंटरव्यू में रवि ने बताया था कि, ''मेरे दोस्त और परिवार के लोग नगमा के साथ मेरे संबंधों के बारे में जानते हैं। मेरी पत्नी ने नगमा को मेरे जीवन के एक खूबसूरत हिस्से के रूप में स्वीकार किया है। मैं नगमा के बारे में अपनी पत्नी से झूठ नहीं बोलता। मैं पहला और ना ही अंतिम व्यक्ति हूं, जिसका किसी महिला के साथ अंतरंग संबंध है।'' (ये भी पढ़ें: धीरूभाई अंबानी की बेटियों के बारे में नहीं जानते होंगे आप, जानें कहां हुई है इनकी शादी)  

 

अपनी बेबाकी के लिए प्रसिद्ध इस सुपरस्टार ने नगमा के साथ अपने रिश्तों के बारे में कई बातें शेयर की थीं। एक अन्य इंटरव्यू में रवि ने स्वीकार किया था कि, ''नगमा अक्सर उनके घर आती थीं और उनकी पत्नी के साथ खाना बनाती थीं।'' जब रवि बिग बॉस के पहले सीजन में शामिल हुए तो दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं और उन्होंने एक-दूसरे से ब्रेकअप कर लिया। 

4. मनोज तिवारी

आज भले ही मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) राजनीति में आने के बाद अधिक सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि बीजेपी में आने से पहले मनोज अपने सुपरहिट गाने और फिल्मों के कारण चर्चा में बने रहते थे। उनके लोकगीतों को फैंस आज भी खूब पसंद करते हैं। रवि किशन को लंबे समय तक डेट करने के बाद नगमा का अफेयर भोजपुरी के फेमस एक्टर मनोज तिवारी के साथ रहा। हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी कबूल नहीं किया। मनोज तिवारी के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर नगमा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, ''केवल किसी के साथ काम करने से ही यह मतलब नहीं निकालना चाहिए कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।'' (ये भी पढ़े: मंदिरा बेदी की लव स्टोरी: निर्देशक राज कौशल पर कैसे आया एक्ट्रेस का दिल, पढ़ें इनकी प्रेम कहानी)  

इसके अलावा भी नगमा का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा गया और उनके रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की अफवाहें भी फैलीं। अपने असफल प्रेम संबंधों के बारे में बात करते हुए नगमा ने एक बार कहा था कि, ''मेरा दिल कई बार टूटा है और मैंने हिम्मत से ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है। मैं किसी भी शख्स के बारे में गलत नहीं सोचती हूं।''

मौजूदा समय में नगमा अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुकी हैं और वो अपने राजनीतिक करियर पर फोकस कर रही हैं। फिलहाल, वह कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई हैं। यूं तो नगमा की जिंदगी में प्यार का अफसाना कई बार आया और उनकी रूह को छूकर चला गया। तमाम बेवफाइयों के बावजूद नगमा को किसी से गिला-शिकवा नहीं है। वह 45 साल की उम्र में भी सिंगल रहते हुए तन्हा जिंदगी को खुशी-खुशी जी रही हैं। जैसे जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है, वैसे ही हमारा प्रेम भी स्थायी नहीं है। मशहूर शायर अहमद फराज का एक शेर याद आता है, जिसमें उन्होंने कहा था, ''रंजिश ही सही दिल ही दुखाने के लिए आ, आ फिर से मुझे छोड़ के जाने के लिए आ।'' दरअसल, ब्यूटीफुल एक्ट्रेस नगमा की जिंदगी पर यह शेर बिल्कुल फिट बैठता है।

ऐसी ही रोचक खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें हमसे। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

फोटो क्रेडिट: (इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.