मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार बने पिता, कहा- 'लक्ष्मी के बाद अब सरस्वती की कृपा'

भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बन चुके हैं। उन्होंने हॉस्पिटल से अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार बने पिता, कहा- 'लक्ष्मी के बाद अब सरस्वती की कृपा'

भोजपुरी सुपरस्टार व 'भाजपा' सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। दो बेटियों के पिता मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में एक बार फिर से पिता बन गए हैं। जी हां, इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है। आइए आपको बताते हैं।

(Manoj Tiwari)

साल 1999 में रानी तिवारी के साथ शादी के बंधन में बंधे मनोज तिवारी ने बेटी रीती तिवारी के जन्म के कुछ सालों बाद अपनी पहली पत्नी से साल 2012 में तलाक ले लिया था। इसके कुछ समय बाद मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से शादी कर ली थी, जिनसे उन्हें एक बेटी है और अब एक्टर-सिंगर के घर एक और बेटी का आगमन हो गया है।

Mnoj tiwari

दरअसल, 12 दिसंबर 2022 को मनोज तिवारी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से अपनी पत्नी सु​रभि के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों सुरभि हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। वहीं मनोज सेल्फी क्लिक कर रहे हैं। इसके साथ ही मनोज ने अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी।'' इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस से लेकर सेलब्स तक, सभी बधाई दे रहे हैं।

manoj tiwari

इसके पहले, 21 नवंबर 2022 को मनोज तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सुरभि तिवारी की गोद भराई का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में जहां मनोज तिवारी ने बेज कलर का कुर्ता पहना हुआ था। वहीं, उनकी पत्नी और बेटी ने मैचिंग रेड कलर का लहंगा पहना था, जिसमें दोनों मां-बेटी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो में सुरभि अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

mnoaj

फिलहाल, हम भी मनोज तिवारी को उनके घर में आई नन्ही परी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.