सब्यसाची की इस दुल्हन ने पारंपरिक लाल लहंगे में फ्लॉन्ट की अपनी कर्व बॉडी, लग रही थीं बेहद सुंदर

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' ने लाल रंग के पारंपरिक लहंगे में गर्व के साथ अपनी कर्व बॉडी फ्लॉन्ट की थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको इनके लुक के बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सब्यसाची की इस दुल्हन ने पारंपरिक लाल लहंगे में फ्लॉन्ट की अपनी कर्व बॉडी, लग रही थीं बेहद सुंदर

एक लड़की के लिए सबसे खास दिन वो होता है, जब वह दुल्हन के रूप में तैयार होती है। हमारे समाज में लड़कियों की सुंदरता उनके सुडौल शरीर से मापा जाता है। ऐसे में जब एक लड़की की शादी तय होती है, तो समाज के लोग उसे उसके वजन को लेकर सलाह देते रहते हैं, लेकिन हमने ऐसी कई दुल्हनें देखी हैं, जो लोगों की परवाह किए बिना अपनी कर्व बॉडी को फ्लॉन्ट करती हैं, जो साबित करती हैं कि, सुंदरता शरीर के आकार से नहीं, बल्कि आत्मविश्वास से बढ़ती है।

Indian Bride

हमने कई दुल्हनों को देखा है, जिन्होंने अपनी शादी के दिन अपनी कर्व बॉडी को फ्लॉन्ट किया, वो भी गर्व के साथ। हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' ने भी कुछ ऐसा ही किया और इसने हमारा दिल चुरा लिया। मिलिए दुल्हन अंकिता नेगी से, जिन्होंने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से एक लाल लहंगा पहना था। उनके लहंगे की स्कर्ट में गोल्डन पैटर्न के साथ लीनियर एम्ब्रायडरी वर्क था और उसके नीचे सर्कुलर मोटिफ्स थे। उनकी चोली में सुनहरी ज़री, रेशम, सीक्विन और स्टोन से जड़ित डिजाइन थे।

(ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना मोतियों-क्रिस्टल से बना पारंपरिक लाल लहंगा, कलीरे थे बेहद खास)

Indian Bride

Indian Bride

चोली में प्लंजिंग नेकलाइन थी। इसमें गर्दन और आस्तीन पर पैटर्न वाले डिज़ाइन के साथ पत्ती जैसी आकृति बनी हुई थी। दुल्हन ने अपने लुक को और निखारने के लिए ड्यूल दुपट्टे कैरी किए हुए थे। एक दुपट्टा उनकी चोली से जुड़ा हुआ था, उसके किनारों पर भारी सोने के धागे और मिरर वर्क के साथ एक क्रॉस पैटर्न था। दूसरा दुपट्टा, जो उनके सिर पर टिका हुआ था, वो बूटी वर्क और टैसल्स के साथ सिल्क का था। दुपट्टे के बॉर्डर्स पर 'सदा सौभाग्यवती भव' लिखा हुआ था।

Indian Bride

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची के ब्लश पिंक लहंगे में स्टनिंग लगी दुल्हन, स्टेटमेंट ज्वेलरी ने लुक में लगाए चार-चांद)

अंकिता ने अपने लुक को हैवी ज्वेलरी से एक्सेसराइज़ किया था, जिसमें व्हाइट स्टड्स के साथ हैवी नेकलेस और ग्रीन पर्ल ड्रॉप्स शामिल थे। उन्होंने हार को भारी झुमके, माथा पट्टी और एक नथ के साथ मैच किया था। इसके अलावा, उन्होंने गोल्डन कलीरे के साथ पारंपरिक लाल चूड़ा पहना था। दुल्हन ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया था, जिसमें ब्लश गाल, आईलाइनर, ब्राउन आई शैडो, एक छोटी बिंदी और न्यूड लिपस्टिक शामिल थी। उनके बालों को एक बन में बांध दिया गया था, जिसे फूलों के कार्नेशन्स से सजाया गया था।

Indian Bride

Indian Bride

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने सगाई में मनीष मल्होत्रा, तो शादी में पहना सब्यसाची का लहंगा, ज्वेलरी ने बढ़ाई सुंदरता)

फिलहाल, हमें तो दुल्हन का वेडिंग लुक कमाल का लगा। वैसे, आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.