देबिना बनर्जी ने मिडी ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, डांस करते हुए वीडियो किया शेयर

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने हाल ही में, मिडी ड्रेस में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए खुद का एक क्यूट डांस वीडियो साझा किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

देबिना बनर्जी ने मिडी ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, डांस करते हुए वीडियो किया शेयर

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) टिनसेल टाउन की सबसे फिट मम्मियों में से एक हैं। अभिनेत्री अपनी गर्भावस्था के दौरान अपने फिटनेस रूटीन से लाखों महिलाओं को प्रेरित करती रही हैं। देबिना और उनके पति गुरमीत चौधरी ने 11 साल के लंबे इंतजार के बाद बेटी लियाना के आगमन के साथ पैरेंटहुड को अपनाया और अब कपल अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहा है।

debina

देबिना बनर्जी की प्रेग्नेंसी जर्नी काफी कठिन थी, क्योंकि उन्होंने कई 'आईवीएफ' और 'आईयूआई' के असहनीय दर्द को सहन किया है। आखिरकार, 3 अप्रैल 2022 को उन्हें अपनी बेटी लियाना चौधरी का आशीर्वाद मिला। हालांकि, लियाना के जन्म के चार महीने बाद ही यानी 16 अगस्त 2022 को देबिना और उनके पति गुरमीत चौधरी ने अपनी दूसरी गर्भावस्था की घोषणा करके अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया। अपनी सोनोग्राफी की एक तस्वीर साझा करते हुए देबिना ने लिखा था, ''कुछ निर्णय ईश्वरीय समय पर होते हैं और कुछ भी इसे बदल नहीं सकता है। यह एक ऐसा आशीर्वाद है, जो हमें पूरा करने के लिए जल्द ही आ रहा है। #babyno2 #mommieagain #ontheway।” 

lianna

(यह भी पढ़ें : सोनम कपूर के बेटे का नाम आया सामने! बेबी बॉय के कपड़े और कंबल पर दिखा 'अंकित')

27 अगस्त 2022 को देबिना बनर्जी ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी एक प्यारी रील शेयर की। वीडियो में होने वाली मां को ब्लैक एंड व्हाइट मिडी ड्रेस में डांस करते हुए देखा जा सकता है। देबिना ने अपने बेबी बंप को प्यारे तरीके से फ्लॉन्ट किया और इस दौरान वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, वीडियो के अगले पार्ट में अभिनेत्री ने एथनिक मोड में स्विच किया और पीले व नारंगी रंग के शरारा में अपने प्रेग्नेंसी ग्लो को फ्लॉन्ट किया। कहने की जरूरत नहीं है कि देबिना ने अपने क्यूट ट्रांसफॉर्मेशन से हमारे दिलों को जीत लिया। इसके साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ''यह इस वीकेंड में मेरे तरीके से डांस करने का समय है!''

वहीं, गुरमीत चौधरी ने 27 अगस्त 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से बेटी लियाना के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में वह अपने बाइसेप्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं और बेटी को बेबी स्ट्रालर में लिए हुए हैं। लियाना की मासूमियत ने हमारा दिल जीत लिया। इसे शेयर करते हुए गुरमीत ने कैप्शन में लिखा है, ''मेरी नन्ही गुड़िया के साथ क्वालिटी टाइम बिताया।''

gurmeet

(यह भी पढ़ें : फरहान अख्तर ने पत्नी शिबानी दांडेकर को विश किया बर्थडे, लव नोट पर एक्ट्रेस ने दी प्रतिक्रिया)

देबिना बनर्जी अपनी दूसरी गर्भावस्था के दौरान फिट और स्वस्थ रहने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। 22 अगस्त 2022 को दूसरी बार मां बनने वालीं एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने मॉर्निंग वर्कआउट सेशन की एक झलक पोस्ट की थी। तस्वीर में अभिनेत्री को एक विशाल गेंद पर स्ट्रेच करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने एक सफेद शर्ट और काली टोपी में अपने प्यारे बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया था। तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा था, ''मेरे ट्रेनर के साथ सुबह का सेशन सही रहा।''

Debina

(यह भी पढ़ें : श्रद्धा आर्या ने दिखाई अपने आलीशान घर की शानदार झलकियां, बेहद खूबसूरत है बेडरूम और वॉशरूम)

फिलहाल, हमें तो देबिना बनर्जी के हॉट मॉमी अवतार से प्यार हो गया है। तो आप इस बारे में क्या कहते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.