Debina Bonnerjee ने Divisha के 1st बर्थडे की झलकियां कीं शेयर, लाडली ने दीदी Lianna को खिलाया केक

हाल ही में, देबिना बनर्जी ने अपनी छोटी बेटी दिविशा के पहले जन्मदिन के जश्न की कई झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Debina Bonnerjee ने Divisha के 1st बर्थडे की झलकियां कीं शेयर, लाडली ने दीदी Lianna को खिलाया केक

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) अपने पति गुरुमीत चौधरी और दो बेटियों लियाना व दिविशा के साथ अपने जीवन के सबसे अच्छे फेज का आनंद ले रही हैं। बता दें कि एक दशक से अधिक समय के लंबे इंतजार के बाद देबिना और गुरमीत ने 3 अप्रैल 2022 को अपनी बड़ी बेटी लियाना का स्वागत किया था। हालांकि, उनका परिवार कुछ महीनों के भीतर 11 नवंबर 2022 को उनकी दूसरी बेटी दिविशा के आगमन के साथ पूरा हुआ। अब, जब दोनों ने अपनी छोटी बेटी का पहला बर्थडे मनाया, तो प्यारी मां ने उसकी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं।

देबिना बनर्जी ने दिविशा के पहले बर्थडे की इनसाइड झलकियां कीं शेयर

11 नवंबर 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर देबिना बनर्जी ने दिविशा के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की। तस्वीर में मां-बेटी की जोड़ी ने नाइटसूट पहना हुआ था, जबकि छोटी बेटी को सिल्वर कलर के बैलून्स के साथ खेलते हुए देखा गया। इस खास दिन ​के लिए दिविशा ने व्हाइट कलर की तितली से सजी हुई ट्यूल ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ मैचिंग हेयरबैंड और व्हाइट शूज थे। दूसरी ओर, देबिना और गुरमीत ने भी व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था और एक साथ बेहद प्यारे लग रहे थे।

debina

debina

debina

जब Debina Bonnerjee ने IVF को चुनने की बताई थी वजह, भ्रूण ट्रांसफर की कीमत का भी किया था खुलासा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

दिविशा अपनी बड़ी बहन लियाना को छोटे-छोटे हाथों से खिलाया केक

देबिना और गुरमीत अपनी बच्ची दिविशा के लिए व्हाइट कलर का फॉन्डेंट केक लाए थे और उसकी तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि बर्थडे गर्ल को यह बेहद पसंद आया। एक झलक में दिविशा अपनी बड़ी बहन लियाना को अपने छोटे हाथों से केक खिलाती हुई नजर आईं, जबकि उनके माता-पिता उन्हें हैरानी से देख रहे थे। बर्थडे गर्ल ने अपने नाना-नानी, दादा-दादी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं।

debina

debina

debina

जब Debina Bonnerjee फिट होने के लिए जमकर बहा रहीं पसीना, 21 दिन के फिटनेस चैलेंज को किया शुरू। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

जब देबिना ने मैचिंग आउटफिट में अपनी बेटियों के साथ किया रैंप वॉक

29 अक्टूबर 2023 को देबिना बनर्जी ने अपनी छोटी बेटियों लियाना और दिविशा के साथ रैंप पर वॉक किया था। उन तीनों ने मैचिंग आउटफिट पहने थे। लियाना और दिविशा ने मैचिंग हेयरबैंड व व्हाइट कलर के शूज के साथ ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनी थी। दूसरी ओर, देबिना ने येलो कलर की डिटेलिंग वाली रानी पिंक थाई-हाई स्लिट ड्रेस चुनी थी। इस दौरान दोनों बच्चियों के एक क्यूट जेस्चर ने सभी का ध्यान खींचा था। इसकी झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

debina

फिलहाल, हमें देबिना और गुरमीत की छोटी बेटी दिविशा के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां काफी पसंद आईं। तो आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.