Debina Bonnerjee ने Lianna के लिए घर पर रखी किटी पार्टी, परोसी पिंक इडली और हाथी के शेप के पराठे

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने अपने घर पर बेटी लियाना के लिए एक बेबी किटी पार्टी का आयोजन किया। उन्होंने इसकी कुछ मनमोहक झलकियां साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Debina Bonnerjee ने Lianna के लिए घर पर रखी किटी पार्टी, परोसी पिंक इडली और हाथी के शेप के पराठे

टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी मौजूदा समय में अपनी दो प्यारी बेटियों लियाना व दिविशा के साथ जीवन के सबसे अच्छे दौर को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों फैंस को अपनी फेयरीटेल जैसी पैरेंटिंग जर्नी की मनमोहक झलकियां दिखाते रहते हैं। इसके अलावा, देबिना अपनी मॉम ड्यूटी से फैंस को मंत्रमुग्ध करने में कभी फेल नहीं होती हैं। ऐसा ही कुछ फिर से हुआ, जब प्यारी मां देबिना ने अपने इंस्टा हैंडल से लियाना के स्कूल फ्रेंड्स के साथ घर पर उनकी प्ले-डेट की झलकियां साझा कीं।

देबिना बनर्जी ने बेटी लियाना के लिए आयोजित की बेबी किटी पार्टी 

29 जुलाई 2023 को देबिना बनर्जी ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर लियाना की बेबी किटी पार्टी की कुछ मनमोहक झलकियां साझा कीं। पहली स्टोरी में हम देबिना को खाना पकाने वाले एप्रन के साथ हैप्पी डांस करते हुए देख सकते हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने उसके ऊपर लिखा, ''आज के लिए एक्साइटेड।'' एक अन्य स्टोरी में हम कलरफुल इडली सहित कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स की झलक देख सकते हैं, जो घर पर लियाना की किटी पार्टी के लिए तैयार किए गए थे।

Debina Bonnerjee

एक स्टोरी में देबिना बनर्जी ने हमें अपने घर के छोटे से कलरफुल प्ले-एरिया की एक झलक दिखाई, जिसमें एक ग्रीन कलर का झूला, एक प्यारी सी छोटी झोपड़ी और कुछ अन्य खिलौने शामिल थे। एक तस्वीर में हम छोटे बच्चों के एक ग्रुप को भी देख सकते हैं। लियाना के स्कूल के दोस्त घर में सजे प्ले-एरिया में दिल खोलकर आनंद ले रहे थे और यह वाकई बहुत ही प्यारा पल था।

Debina Bonnerjee

Debina Bonnerjee

देबिना की बेटी दिविशा दिखीं बेहद क्यूट

इसके अलावा, देबिना की छोटी बेटी दिविशा के लुक ने हमारा ध्यान खींचा। एक तस्वीर में हम छोटी बच्ची की झलक देख सकते हैं, जो एक व्हाइट स्कर्ट और एक रेड-व्हाइट चेकदार वन-शोल्डर टॉप में बहुत प्यारी लग रही थीं। खुशी की इस 'छोटी सी पोटली' के लुक को मैचिंग हेड बो और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पूरा किया गया था। फोटो में हम दिविशा को गाजर का केक खाते हुए देख सकते हैं, जब उनकी मां उसे खिला रही थीं।

Debina Bonnerjee

देबिना ने बेबी किटी पार्टी में हाथी-तितली के शेप में बनाए पनीर पराठे

हालांकि, यह लियाना की छोटी किटी पार्टी की भोजन तैयारियां थीं, जिसने हमें सरप्राइज कर दिया। देबिना ने अपने इंस्टा हैंडल पर तितली और हाथी के शेप के पनीर पराठे की एक तस्वीर पोस्ट की, जो वाकई लाजवाब थी। अपनी स्टोरीज के अंत में देबिना ने अपने दिन के लुक की एक हल्की सी झलक दिखाई। ब्राउन कलर की प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस पहने हुए प्यारी मां बेहद प्यारी लग रही थीं। 

Debina Bonnerjee

Debina Bonnerjee

जब देबिना ने लियाना की स्कूल जाती हुई प्यारी सी तस्वीर की थी शेयर

बता दें कि देबिना की 14 महीने की बेटी लियाना प्ले-स्कूल जाती है। 21 जून 2023 को देबिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लियाना की एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें वह स्कूल में अपनी नई जर्नी के लिए तैयार दिख रही थी। फोटो में हम देख सकते हैं कि लियाना ट्रैक पैंट और डेज़ी डक प्रिंट वाली स्वेटशर्ट में बेहद क्यूट लग रही थी। क्यूटी-पाई को एक प्यारा यूनिकॉर्न बैग ले जाते हुए भी देखा गया था, जो देखने में बेहद आकर्षक था।

Debina Bonnerjee

Debina Bonnerjee के बेटियों के मुंडन की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें देबिना की मॉम ड्यूटी से प्यार है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.