Deepika Padukone-Ranveer Singh ने की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट, सितंबर 2024 में बनेंगे पैरेंट्स

बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने पहले बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Deepika Padukone-Ranveer Singh ने की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट, सितंबर 2024 में बनेंगे पैरेंट्स

बॉलीवुड स्टार कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) शादी के 6 साल बाद अपनी लाइफ के नए फेज यानी पैरेंटहुड को अपनाने के लिए तैयार हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा! कपल ने 29 फरवरी 2024 को अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर अपने लाखों फैंस को खुश कर दिया है। 

रणवीर-दीपिका ने की अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

29 फरवरी 2024 को अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर करते हुए रणवीर और दीपिका ने अपने इंस्टा हैंडल से एक जॉइंट पोस्ट शेयर की। अपनी पोस्ट में उन्होंने एक पिक्चर नोट शेयर किया, जिसमें हम छोटे बच्चे के जूते, कपड़े, पिन-बटन और दिल की आकृतियां बनी हुई देख सकते हैं। इसके साथ ही कपल ने अपने बेबी के आने की डेट का भी खुलासा किया। पोस्ट में लिखा था, "सितंबर 2024।"

deepika pregnancy

Ranveer Singh ने Deepika को बर्थडे पर स्पेशल केक के साथ दिया था सरप्राइज, एक्ट्रेस ने दिखाई थी झलक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका अपनी दूसरी तिमाही में हैं। बता दें कि स्टार कपल ने 2018 में शादी की थी और अब 6 साल बाद दोनों सितंबर 2024 में अपने पहले बेबी का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। 

बता दें कि इससे पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हो सकती हैं। ये अफवाहें तब सामने आई थीं, जब उन्होंने '77वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवार्ड्स' (बाफ्टा) में रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस दौरान, वह सिल्वर कलर की शिमरी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, ये उनका बेबी बंप था, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया था और नेटिजंस ने कयास लगाए थे कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। 

deepika pregnancy

Ranveer Singh ने Deepika को मालदीव में किया था प्रपोज, बोले- 'उनकी मां ने कहा था-ये लड़का कौन है', पढ़ें पूरी खबर

दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया

मीडिया में रिपोर्ट सामने आने के तुरंत बाद एक 'Reddit' यूजर ने उनके स्क्रीनशॉट साझा किए। इसके बाद कई अन्य नेटिजंस ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस खबर को सुनकर काफी एक्साइटेड थे, वहीं कुछ ने दीपिका और रणवीर को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। दूसरी ओर, कई अन्य लोग दीपिका की प्रेग्नेंसी के बारे में अटकलों से परेशान थे और उन्होंने दावा किया कि ऐसे मामलों में मशहूर हस्तियों की प्राइवेसी का ध्यान रखा जाना चाहिए। कमेंट्स देखने के लिए यहां क्लिक करें

वर्क फ्रंट की बात करें, तो दीपिका आखिरी बार शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'जवान' में नजर आई थीं। वह अगली बार रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। वह रणवीर सिंह, अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और करीना कपूर सहित अन्य लोगों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी।

ranveer-deepika

रणवीर-दीपिका के आलीशान बंगले की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हम भी दीपिका और रणवीर को ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.