धनुष-ऐश्वर्या 5 साल के वैवाहिक कलह के बाद हुए थे अलग! साउथ इंडस्ट्री को थी जानकारी: रिपोर्ट

सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि, इनके बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहे थे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

धनुष-ऐश्वर्या 5 साल के वैवाहिक कलह के बाद हुए थे अलग! साउथ इंडस्ट्री को थी जानकारी: रिपोर्ट

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष (Dhanush), जिन्हें हाल ही में फिल्म 'अतरंगी रे' में देखा गया था, उन्होंने बीते दिनों अपनी शादी के लगभग 18 साल बाद पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग (Dhanush and Aishwarya Rajinikanth Divorce) होने की घोषणा की थी। मौजूदा समय में ऐश्वर्या एक स्वतंत्र जीवन जी रही हैं और एक संगीत वीडियो बनाने में व्यस्त हैं, जिसमें अंकित तिवारी अपनी आवाज देंगे।

dhanush and aishwarya

'ई-टाइम्स' की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, धनुष और ऐश्वर्या के फैसले से साउथ इंडस्ट्री बिल्कुल हैरान नहीं थी। रिपोर्ट की मानें तो, धनुष और रजनीकांत की बेटी के रिश्ते में पिछले 6 वर्षों से समस्या थी। इंडस्ट्री के एक सूत्र का कहना है कि, "पांच, या शायद छह साल पहले से ही, जब धनुष शूटिंग भी नहीं कर रहे थे, तो ऐश्वर्या और धनुष एक साथ रह रहे थे, लेकिन उनके रिश्ते अच्छे नहीं थे। अलगाव पूरी तरह से चौंकाने वाला नहीं था, लेकिन वास्तव में अपेक्षित और बिना कारण नहीं था। यह केवल समय की बात थी। यह कहा जा सकता है कि, उन्होंने इसकी घोषणा करने में काफी समय लिया, लेकिन संभवतः वे रिश्ते को सुधारने की कोशिश कर रहे थे।"

dhanush

(ये भी पढ़ें- 'ये मेरी लाइफ है' फेम शमा सिकंदर इसी साल BF जेम्स मिलिरॉन संग करेंगी शादी, इंटरव्यू में कही ये बात)

जानकारी के लिए बता दें कि, 17 जनवरी 2022 को ऐश्वर्या और धनुष ने अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए अपने अलग होने की घोषणा की थी। धनुष ने पोस्ट में लिखा था, "दोस्तों, हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पैरेंट्स और एक-दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। ओम नम: शिवाय!" ऐश्वर्या ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसी नोट को शेयर करते हुए लिखा था, "कोई कैप्शन की जरूरत नहीं है ... सिर्फ आपकी समझ और आपके प्यार की जरूरत है।"

dhanush

धनुष की मुलाकात साल 2000 में ऐश्वर्या से हुई थी। कथित तौर पर ऐश्वर्या ने उनकी फिल्म 'कधल कोंडेन' देखने के बाद उन्हें फूल भेजे थे। धनुष तब 21 साल के थे, और ऐश्वर्या 23 साल की थीं। इसके बाद धनुष और ऐश्वर्या की मुलाकात अक्सर होने लगी और दोनों की दोस्ती हो गई थी। दोनों अच्छे दोस्त थे, लेकिन मीडिया में खबरें चलने लगी थीं कि, दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। इस अफवाह से दोनों के परिवार परेशान हो गये थे और इसके बाद धनुष और ऐश्वर्या की शादी कराने का फैसला किया गया।

dhanush

(ये भी पढ़ें- जय अनमोल अंबानी की मंगेतर कृशा संग जल्द होने वाली है शादी, बहन नृति शाह ने जाहिर की एक्साइटमेंट)

धनुष और ऐश्वर्या के परिवार की सहमति से दोनों की शादी तय की गई और रजनीकांत के घर पर धूमधाम से 18 नवंबर 2004 को शादी हुई। शादी तमिल रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। इस जोड़े के दो बेटे हैं, यात्रा राजा और लिंगा राजा, जिनका जन्म 2006 और 2010 में हुआ था। लेकिन अब शादी के 18 साल बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। 

dhanush with child

फिलहाल, धनुष और ऐश्वर्या अभी अपनी लाइफ में खुश हैं। तो दोनों के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.