Disha Parmar-Rahul Vaidya से Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim तक, टीवी कपल्स जो 2023 में बने माता-पिता

यहां हम आपको उन टीवी कपल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साल 2023 में माता-पिता बने। इसमें दिशा परमार-राहुल वैद्य से लेकर दीपिका कक्कड़-शोएब तक शामिल हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Disha Parmar-Rahul Vaidya से Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim तक, टीवी कपल्स जो 2023 में बने माता-पिता

साल 2023 बीतने को है और हर कोई न्यू ईयर 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वैसे 2023 कई मायनों में सेलिब्रिटीज के लिए स्पेशल रहा है। जहां कुछ स्टार्स ने शादी करके अपनी नई जर्नी शुरू की, तो कुछ ने पैरेंटहुड को स्वीकार किया। तो आइए यहां हम आपको कुछ पसंदीदा टेलीविजन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने मदरहुड की खूबसूरत यात्रा को अपनाया है और अपने जीवन में एक नए फेज की शुरुआत की है।

1. गौहर खान-ज़ैद दरबार (Gauahar Khan-Zaid Darbar)

gauahar

दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे गौहर खान और ज़ैद दरबार ने 10 मई 2023 को अपने बेटे जेहान का स्वागत किया था, जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की थी। एक महीने बाद नए माता-पिता ने अपनी पहली फैमिली फोटो शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने लाडले के नाम का खुलासा किया था। गौहर खान ने डिलीवरी के बाद शानदार ट्रांसफॉर्मेशन किया है और काम फिर से शुरू कर दिया है। वह मदरहुड को मैनेज करते हुए डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' को होस्ट कर कर रही हैं।

2. दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम (Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim)

dipika

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम 21 जून 2023 को माता-पिता बने थे। दीपिका की समय से पहले डिलीवरी हुई थी और उनका बच्चा 20 दिनों तक एनआईसीयू में था। वे जुलाई में घर लौटे थे। उन्होंने अपने बच्चे का नाम रुहान रखा है।

3. मोहित रैना-अदिति शर्मा (Mohit Raina-Aditi Sharma)

mohit raina

जनवरी 2022 में एक इंटीमेट सेरेमनी में अदिति शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे मोहित रैना भी इसी साल डैडी बने। 17 मार्च को एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, "और फिर ऐसे ही हम 3 हो गए। दुनिया में आपका स्वागत है बेबी गर्ल।"

Nia Sharma से Mouni Roy तक: इन TV एक्ट्रेसेस के पास है 6 पैक एब्स, फिटनेस देख हो जाएंगे हैरान। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

4. इशिता दत्ता और वत्सल सेठ (Ishita Dutta-Vatsal Sheth)

ishita

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने 19 जुलाई 2023 को अपने बच्चे का स्वागत किया था। उन्होंने अपने नवजात शिशु का चेहरा दिखाए बिना उसके साथ एक तस्वीर साझा की थी और लिखा था, “हमें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है। प्यार और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

5. गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी (Gautam Rode-Pankhuri Awasthy)

gautam

गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी ने 25 जुलाई 2023 को जुड़वा बच्चों एक बेटा और एक बेटी का स्वागत किया था। उनकी सी-सेक्शन डिलीवरी हुई थी। खुशखबरी साझा करते हुए गौतम ने 'बॉम्बे टाइम्स' से कहा था, "हमारा परिवार अब पूरा हो गया है।"

6. सना खान और अनस सैयद (Sana Khan and Anas Saiyad)

sana khan

पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री सना खान और अनस सैयद 5 जुलाई 2023 को माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने बच्चे का नाम तारिक जमील रखा है। 

7. तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया (Tanvi Thakkar-Aditya Kapadia)

tanvi

टीवी कपल तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया को 19 जून 2023 को एक बच्चे का स्वागत किया था। तन्वी की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई थी। उन्होंने अपने बेटे का नाम 'कृषाय कपाड़िया' रखा है।

8. विदिशा श्रीवास्तव-सायक पॉल (Vidisha Srivastava-Sayak Paul)

vidisha

'भाबीजी घर पर हैं' फेम विदिशा श्रीवास्तव उर्फ ​​अनीता भाभी ने 11 जुलाई 2023 को एक बच्ची को जन्म दिया था। उन्होंने अपनी बच्ची का नाम आद्या रखा है, जो देवी दुर्गा का पर्याय है।

Anushka Sen से Jannat Zubair तक: जानें कम उम्र वाली इन पॉपुलर एक्ट्रेस की नेट वर्थ के बारे में

9. नेहा मर्दा-आयुष्मान अग्रवाल (Neha Marda-Ayushman Agarwal)

neha marda

'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा की समय से पहले डिलीवरी हुई थी। नेहा और आयुष्मान ने 7 अप्रैल 2023 को कोलकाता में एक बेटी का स्वागत किया था। उन्होंने अपनी छोटी राजकुमारी का नाम अनाया रखा है।

10. दिशा परमार और राहुल वैद्य (Disha Parmar and Rahul Vaidya)

disha parmar

'बड़े अच्छे लगते हैं 3' की अभिनेत्री और उनके सिंगर पति राहुल वैद्य ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर एक बच्ची का स्वागत किया था। 20 सितंबर को राहुल वैद्य ने एक हाथी के बच्चे की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, "हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं व बिल्कुल ठीक हैं और हम बहुत खुश हैं! कृपया बच्चे को आशीर्वाद दें।" कपल ने अपनी बेटी का नाम नव्या रखा है।

11. हर्ष लूनिया और करिश्मा गुलाटी (Harshh Lunia and Karishmah Gulati)

harsh lunia

टीवी एक्टर हर्ष लूनिया और उनकी सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट पत्नी करिश्मा गुलाटी ने 12 मई 2023 को अपनी बेटी का स्वागत किया था। कपल ने प्यार से अपनी खूबसूरत बेटी का नाम 'जन्नत एच लूनिया' रखा है। 

12. करण वोहरा और बेला वोहरा (Karan Vohra-Bella Vohra)

karan vohra

करण वोहरा और उनकी पत्नी बेला वोहरा जून 2023 के मध्य में जुड़वा बेटों के माता-पिता बने थे। उन्होंने अपने बेटों का नाम आर्यवीर और अक्षवीर रखा है।

13. बरुण सोबती और पशमीन मनचंदा (Barun Sobti-Pashmeen Manchanda)

barun

अपने शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से मशहूर हुए अभिनेता बरुण सोबती और उनकी पत्नी पशमीन मनचंदा 25 अप्रैल 2023 को एक बच्ची के माता-पिता बने थे। वह पहले से ही एक बेटी सिफत सोबती के माता-पिता हैं। 

मिलिए भारत की सबसे अमीर टीवी एक्ट्रेस से, ये नहीं हैं Tejasswi Prakash-Divyanka Tripathi व Rubina... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, यह उन टीवी एक्ट्रेसेस की लिस्ट है, जिन्होंने वर्ष 2023 में मदरहुड जर्नी शुरू की है। तो हम इन नई मांओं और उनकी खुशियों के बंडल के लिए समृद्ध और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.