ईशा देओल ने बहन अहाना और जीजू वैभव वोहरा की 8वीं मैरिज एनिवर्सरी पर दी बधाई, लिखा खास नोट

एक्ट्रेस ईशा देओल तख्तानी ने अपनी बहन अहाना देओल वोहरा और बहनोई वैभव वोहरा की 8वीं शादी की सालगिरह पर दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ईशा देओल ने बहन अहाना और जीजू वैभव वोहरा की 8वीं मैरिज एनिवर्सरी पर दी बधाई, लिखा खास नोट

यह 2 फरवरी 2014 का दिन था, जब बॉलीवुड के पसंदीदा जोड़े धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल (Ahana Deol) दिल्ली के बिजनेसमैन वैभव वोहरा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। कपल साल 2015 में एक बेटे डेरियन वोहरा का पैरेंट्स बना और फिर पांच साल बाद साल 2020 में कपल को जुड़वा बच्चियों अस्त्रिया और आदिया का आशीर्वाद मिला।

ahana

जब से देओल-वोहरा परिवार अहाना देओल वोहरा और उनके पति वैभव वोहरा के तीन बच्चों के आगमन के साथ पूरा हुआ था, उनका जीवन उनके इर्द-गिर्द घूम रहा है। जैसा कि, अहाना और वैभव आज यानी 2 फरवरी 2022 को अपनी आठवीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर अहाना की बहन और अभिनेत्री ईशा देओल तख्तानी ने उनके लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया है।

ahana deol vohra vaibhav vohra esha deol takhtani bharat takhtani

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने 31वीं सालगिरह पर शादी की अनदेखी फोटो की शेयर, सिंदूर रस्म पूरा करते दिखे अनिल)

2 फरवरी 2022 को ईशा देओल तख्तानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बहन अहाना देओल वोहरा और बहनोई वैभव वोहरा की एक रोमांटिक तस्वीर साझा की। तस्वीर में अहाना और वैभव अपने-अपने आउटफिट में परफेक्ट लग रहे थे। जहां अहाना अपने ऑल-ब्लैक आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं, वहीं वैभव ने ब्लैक स्वेटर के साथ डैपर जैकेट में हैंडसम लग रहे ​हैं। प्यारी सी तस्वीर के ऊपर ईशा ने अहाना और वैभव के लिए एक नोट लिखा, जो उनके पारिवारिक बंधन के बारे में बताता है। उन्होंने लिखा है, "इस प्यारे जोड़े को शादी की सालगिरह मुबारक। धन्य रहें, खुश रहें, स्वस्थ रहें और प्यार में रहें @ahanadeol #vabhavvohra।"

esha deol wish ahana vohra vaibhav vohra

अहाना देओल वोहरा को उनका पूरा परिवार काफी प्यार करता है, खासकर उनकी बहन ईशा देओल तख्तानी उन्हें बेहद प्यार करती हैं। चाहे उनके जन्मदिन की बात हो या परिवार के खास पलों की, ईशा सोशल मीडिया पर अपने मनमोहक पोस्ट के जरिए अहाना के लिए अपने प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। उदाहरण के लिए पिछले साल 2 फरवरी 2021 को अहाना और वैभव वोहरा की सातवीं शादी की सालगिरह पर ईशा की मुस्कान के साथ कपल की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की थी। इसके ऊपर ईशा ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा था। उन्होंने लिखा था, "हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी @a_tribe @vaivohra हम आपको प्यार करते हैं धन्य रहें।"

Ahana Deol and Vaibhav Vohra

(ये भी पढ़ें- पलक तिवारी-इब्राहिम अली खान के रिश्ते का सच आया सामने, इस वजह से उस रात हुई थी मुलाकात)

साल 2019 में जब अहाना देओल वोहरा ने अपनी बिल्कुल नई पहल 'शॉप फॉर चेंज फेयर ट्रेड' शुरू की थी, जो छोटे और हाशिए के किसानों की मदद करती है। यह उनकी बहन ईशा देओल तख्तानी थीं, जिन्होंने उनके लिए एक प्रशंसा पोस्ट लिखी थी। ईशा ने एक तस्वीर भी पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने घर के फर्श पर बैठी हुई देखी जा सकती थीं, जिसमें उनके सामने एक टेबल पर ढेर सारी सब्जियां और खाने-पीने के सामान रखे हुए थे। इसके साथ ही ईशा ने लिखा था, "@sfcfairtrade और @a_tribe आखिरकार हमारे पास ऐसा कुछ है और बहुत जरूरी है! यह भारत का पहला उचित व्यापार लेबल है। जिसका अर्थ है कि, यह "किसानों से उपभोक्ताओं" की आपूर्ति का सीधा लिंक है, बस आज हमें यही चाहिए !!!! यह है 100% ऑर्गेनिक और प्रमाणित भी। आप सभी कृपया इसे देखें और फलों और सब्जियों का आनंद लें! मुझे इन्हें खाने में बहुत मज़ा आता है और आपको भी। यकीन है कि, आप भी इसे पसंद करेंगे! #sfc #shopforchange #organic #fairtrade।

Esha Deol

(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ और विक्की कौशल वैलेंटाइन डे पर नहीं रहेंगे साथ, सलमान खान हैं वजह!)

फिलहाल, हम भी अहाना और वैभव को उनकी शादी की 8वीं सालगिरह की शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.