फैशन ब्लॉगर कृतिका खुराना ने शादी में पहना कॉन्ट्रास्टिंग ग्रीन-रेड-ह्यूड लहंगा, देंखें फोटोज

फैशन ब्लॉगर कृतिका खुराना उर्फ 'बोहो गर्ल' शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आइए आपको उनके वेडिंग लुक के बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

फैशन ब्लॉगर कृतिका खुराना ने शादी में पहना कॉन्ट्रास्टिंग ग्रीन-रेड-ह्यूड लहंगा, देंखें फोटोज

पिछले कुछ सालों से भारतीय शादियों में दुल्हनें कुछ नया ट्राई कर रही हैं। वह अपने लुक और ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट भी कर रही हैं। जहां कुछ दुल्हनें चल रहे ट्रेंड को फॉलो करती हैं, वहीं कुछ ऐसी भी हैं, जो इसे क्रिएट करती हैं। फैशन ब्लॉगर कृतिका खुराना (Kritika Khurana) जिन्हें 'द बोहो गर्ल' के नाम से जाना जाता है, वह भी इन्हीं में से एक हैं। उन्होंने अपने वेडिंग लुक से सभी को हैरत में डाल दिया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Kritka Khurana

पहले तो ये जान लीजिए कि, पिछले साल सितंबर 2021 में कृतिका ने अपने जीवन के प्यार आदित्य छाबड़ा के साथ रोका की घोषणा करके अपने लाखों फॉलोअर्स को हैरान कर दिया था। उसके बाद से ही सभी कृतिका की शादी का इंतजार कर रहे थे। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन पहले से ही हिट थे और नेटिज़न्स उनकी शादी के दिन की एक झलक पाने के लिए पेरशान थे और अब इंतजार खत्म हो चुका है।

फैशन ब्लॉगर दुल्हन ने पहना था यूनिक कॉन्ट्रास्ट वाला लहंगा

The fashion blogger bride wore a unique contrasting lehenga

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान के 'बिंदी' न लगाने पर हुआ विवाद, 'मालाबार गोल्ड' को बॉयकॉट करने की उठी मांग)

शादी के दिन के लिए ब्लॉगर दुल्हन कृतिका ने ट्रेंडिंग पेस्टल लहंगा छोड़ पारंपरिक रास्ता अपनाया था। एक मोनोटोन लहंगा चुनने के बजाय दुल्हन ने हरे रंग का एक अनोखा लहंगा चुना था, जिसके ऊपर एक लाल चोली और पीच कलर का दुपट्टा था, जिसके चारों ओर गोटा वर्क था। दुल्हन कृतिका के ड्यूल-टोन लहंगे ने हमें 90 के दशक की हीरोइनों की याद दिला दी।

दुल्हन ने पहनी स्टेटमेंट ज्वेलरी

Kritika Khurana

फैशन ब्लॉगर दुल्हन कृतिका ने अपने ब्राइडल लुक को स्टेटमेंट नेकपीस, मैचिंग झुमकी, बोरला-स्टाइल वाली शीशपट्टी और एक नथ के साथ उभारा था। उनके ब्राइडल लुक में लाल चूड़ा, कलीरा और हाथफूल के साथ पंजाबी टच था। मेकअप के लिए दुल्हन ने न्यूट्रल टोन, हाईलाइटेड गाल और गोल्डन आईशैडो का इस्तेमाल किया था।

Kritika Khurana

Kritika Khurana

Kritika Khurana

Kritika Khurana

(ये भी पढ़ें- ब्लॉगर कृतिका खुराना ने अपनी प्री-वेडिंग रस्म में पहना था पेस्टल पिंक ड्रेस, दिखीं बेहद सुंदर)

कृतिका खुराना की सगाई सेरेमनी का लुक

kritika

शादी से पहले 11 अप्रैल 2022 को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कृतिका खुराना की सगाई सेरेमनी थी। इसके लिए दुल्हन ने डिजाइनर पायल कील के कलेक्शन से लहंगा चोली पहनकर इस कार्यक्रम में सभी को चकाचौंध कर दिया था। उनके ड्रेस में एक शैंपेन रंग का लहंगा था, जो मल्टीकलर सीक्विन से सजा हुआ था। उन्होंने इसे एक नूडल-स्ट्रैप्ड चोली के साथ जोड़ा था, जिसके बॉर्डर पर फ्रिंज डिटेलिंग थी। लेकिन जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह यह थी कि, कैसे उन्होंने अपने दुपट्टे को अपने कंधों पर एक केप के रूप में पिन किया था। दुपट्टे में सूक्ष्म कढ़ाई वाले बॉर्डर के साथ सुंदर मल्टीकलर के डिज़ाइन थे।

kritika

उन्होंने अपने लुक को डायमंड जड़ित नेकपीस और Amaris By Prerna Rajpal के झुमके के साथ पूरा किया था। उन्होंने सॉफ्ट कर्ल्स में अपने बालों को फ्री-फ्लोइंग रखा था। मेकअप के लिए फैशन इन्फ्लुएंसर ने एक मिनिमल लेकिन चमकदार लुक चुना था। उन्होंने फुल कवरेज फाउंडेशन के साथ अपने लुक को निखारा था।

kritika

(इसे भी पढ़ें: ब्लॉगर कृतिका खुराना ने रोका सेरेमनी में पहना आइवरी लहंगा, दूल्हे संग ट्विनिंग करती दिखीं दुल्हन)

फिलहाल, हमें तो फैशन ब्लॉगर से दुल्हन बनी कृतिका खुराना का लुक बेहद पसंद आया। वैसे आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.