आलिया भट्ट-रणबीर कपूर से लेकर नयनतारा-विग्नेश तक, इन सेलेब्स ने 2022 में रचाई शादी

कई सेलिब्रिटी ने साल 2022 में अपने लव वन के साथ शादी करके अपना घर बसा लिया है। यहां आपको ऐसे ही 20 सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर से लेकर नयनतारा-विग्नेश तक, इन सेलेब्स ने 2022 में रचाई शादी

साल 2022 में कई सेलेब्स ने शादी रचाकर अपना घर बसाया है। इससे पहले 2020 और 2021 में कोरोना की वजह से ऋचा चड्ढा समेत कई सितारों ने अपनी शादी को टाल दिया था, लेकिन इस साल ऋचा समेत कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध गए हैं। साल 2022 में कई सेलेब्स ने शादी की और कुछ के तो शादी के साथ-साथ इसी साल बच्चे भी हो गए। इस लिस्ट में आलिया भट्ट और नयनतारा का नाम शामिल है। आइए देखते हैं 2022 में किन-किन सेलेब्स ने चुना अपना जीवनसाथी।

1. मोहित रैना-अदिति शर्मा (Mohit Raina and Aditi Sharma)

1. मोहित रैना-अदिति शर्मा (Mohit Raina and Aditi Sharma)

फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ और टीवी शो ‘देवों के देव महादेव’ से दर्शकों पर दिलों पर छा जाने वाले मोहित रैना ने इसी साल 1 जनवरी 2022 को अदिति शर्मा (Aditi Sharma) के साथ शादी की थी। कपल की शादी को अभी एक साल होने वाला है, लेकिन कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि मोहित रैना-अदिति शर्मा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों तलाक लेने वाले हैं। हालांकि, एक्टर ने इस बात का खंडन कर दिया था।

2. मौनी रॉय-सूरज नांबियार (Suraj Nambiar and Mouni Roy)

2. मौनी रॉय-सूरज नांबियार (Suraj Nambiar and Mouni Roy)

फेमस टीवी सीरियल 'नागिन' फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को गोवा के 'हिल्टन गोवा रिजॉर्ट' में बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग पारंपरिक अंदाज में शादी की थी। इस शादी में मौनी रॉय की दोस्त और एक्ट्रेस मंदिरा बेदी भी शामिल हुई थीं। मौनी रॉय इस साल फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आई थीं, फिल्म में उन्होंने अपने निगेटिव किरदार को जबरदस्त अंदाज में निभाया था।

3. करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा (Karishma Tanna and Varun Bangera)

3. करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा (Karishma Tanna and Varun Bangera)

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को वरुण बंगेरा संग मुंबई में सात फेरे लिए थे। रियल एस्टेट इन्वेस्टर वरुण बंगेरा संग करिश्मा ने गुजराती और साउथ इंडियन दोनों रिवाजों से शादी की थी। इस खास दिन पर करिश्मा तन्ना पेस्टल पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

4. विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर (Vikrant Massey and Sheetal Thakur)

4. विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर (Vikrant Massey and Sheetal Thakur)

एक्टर विक्रांत मैसी ने 18 फरवरी 2022 को हिमाचल प्रदेश में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को साल 2015 से डेट कर रहे थे। शीतल और विक्रांत की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी में शीतल ने रेड आउटफिट पहना था, जबकि विक्रांत व्हाइट शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे।

5. फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर (Farhan Akhtar and Shibani Dandekar)

5. फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर (Farhan Akhtar and Shibani Dandekar)

एक्टर फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर के साथ 19 फरवरी 2022 को मुंबई के खंडाला में स्थित 'सुकून' फार्महाउस में शादी की थी। इस शादी में दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। शिबानी और फरहान अख्तर एक-दूसरे को 4 साल से डेट कर रहे थे। फरहान और शिबानी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

6. सना कपूर-मयंक पहवा (Sanah Kapur and Mayank Pahwa)

6. सना कपूर-मयंक पहवा (Sanah Kapur and Mayank Pahwa)

पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी सना कपूर ने 2 मार्च 2022 को एक्टर मनोज पहवा और सीमा पहवा के बेटे मयंक पहवा से शादी की थी। शाहिद कपूर की बहन की शादी महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में हुई थी, जिसमें केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

7. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt)

6. सना कपूर-मयंक पहवा (Sanah Kapur and Mayank Pahwa)

फैंस को कई सालों से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का इंतजार था, जो कि इस साल खत्म हुआ। आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपने घर पर ही शादी रचाई थी। इस दौरान आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आलिया ने अपनी शादी में सब्यसाची की साड़ी पहनी थी। शादी के कुछ महीनों बाद रणबीर और आलिया के घर बेटी का जन्म भी हुआ है, जिसका नाम उन्होंने राहा रखा है।

8. नयनतारा-विग्नेश शिवन (Nayanthara and Vignesh Shivan)

8. नयनतारा-विग्नेश शिवन (Nayanthara and Vignesh Shivan)

एक्ट्रेस नयनतारा ने 9 जून 2022 को चेन्नई में डायरेक्टर विग्नेश शिवन के साथ शादी रचाई थी। नयनतारा की शादी में शाहरुख खान भी शामिल हुए थे। नयनतारा ने शादी में रेड साड़ी पहनी थी। खास बात ये है कि नयनतारा और विग्नेश इस साल 2 बच्चों के माता-पिता भी बन चुके हैं। उनके बच्चों का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ है।

9. पायल रोहतगी-संग्राम सिंह (Payal Rohatgi and Sangram Singh)

9. पायल रोहतगी-संग्राम सिंह (Payal Rohatgi and Sangram Singh)

टीवी एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने अपने बॉयफ्रेंड पहलवान संग्राम सिंह संग 9 जुलाई 2022 को सात फेरे लिए थे। दोनों एक-दूसरे को करीब 12 साल से डेट कर रहे थे। 

10. ऋचा चड्ढा-अली फजल (Ali Fazal and Richa Chadha)

10. ऋचा चड्ढा-अली फजल (Ali Fazal and Richa Chadha)

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल ने इस साल अक्टूबर में शादी की थी। दोनों ने अबू जानी और संदीप खोसला का आउटफिट कैरी किया था। ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में परिवार के लोगों के साथ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। दोनों की शादी पहले साल 2021 में होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह पोस्टपोन हो गई थी।

11. हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया (Hansika Motwani and Sohael Kathuriya)

11. हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया (Hansika Motwani and Sohael Kathuriya)

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी पहचान बना चुकीं हंसिका मोटवानी ने सोहेल कथूरिया संग 4 दिसंबर 2022 को जयपुर के अरावली की पहाड़ियों के बीच मुंडोता फोर्ट में रॉयल अंदाज में शादी की है। दोनों की ग्रैंड शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

12. पलक मुच्छल-मिथुन शर्मा (Palak Muchhal and Mithoon Sharma)

11. हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया (Hansika Motwani and Sohael Kathuriya)

बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वालीं मशहूर गायिका पलक मुच्छल ने 6 नवंबर 2022 को बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक कम्पोजर मिथुन शर्मा से शादी की थी। दोनों ने मुंबई में बड़े ही धूमधाम से शादी समारोह का आयोजन किया था। इस कपल की शादी में कई सेलेब्स पहुंचे थे।

13. देवोलीना भट्टाचार्जी-शहनवाज शेख (Devoleena Bhattacharya and Shahnawaz Shaikh)

13. देवोलीना भट्टाचार्जी-शहनवाज शेख (Devoleena Bhattacharya and Shahnawaz Shaikh)

टीवी एक्ट्रेस और रियलिटी शो 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने 14 दिसंबर 2022 को अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख के साथ शादी कर ली है। उनकी शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर अब भी वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इनकी शादी को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है, लेकिन इससे कपल को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

14. गुनीत मोंगा-सनी कपूर (Guneet Monga and Sunny Kapoor)

14. गुनीत मोंगा-सनी कपूर (Guneet Monga and Sunny Kapoor)

भारतीय फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने 12 दिसंबर 2022 को मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड सनी कपूर से शादी की है। गुनीत और सनी की शादी समारोह में फराह खान, रमेश तौरानी जैसे कई बी-टाउन सेलेब्स ने शिरकत की थी। 

15. सबा इब्राहिम-खालिद नियाज (Saba Ibrahim and Khalid Niyaz)

14. गुनीत मोंगा-सनी कपूर (Guneet Monga and Sunny Kapoor)

टेलीविजन एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम ने 6 नवंबर 2022 को अपने जीवन के प्यार खालिद नियाज से शादी की है। उनकी शादी का उत्सव 4 नवंबर 2022 को बहुत धूमधाम से शुरू हुआ था। हल्दी, मेहंदी, संगीत, निकाह से लेकर वलीमा तक, सबा के भाई-भाभी शोएब और दीपिका ने हर फंक्शन को शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया था।

16. अर्जुन कानूनगो-कार्ला डेनिस (Arjun Kanungo and Carla Dennis)

16. अर्जुन कानूनगो-कार्ला डेनिस (Arjun Kanungo and Carla Dennis)

बॉलीवुड सिंगर अर्जुन कानूनगो ने गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस के साथ 10 अगस्त 2022 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार मुंबई में शादी की थी। इस जोड़े ने 11 अगस्त 2022 को एक भव्य शादी का रिसेप्शन भी आयोजित किया था, जिसमें सलमान खान, वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, बॉबी देओल और कई अन्य हस्तियों ने शिरकत की थी।

17. करण वी ग्रोवर-पॉपी जब्बल (Karan V Grover and Poppy Jabbal)

17. करण वी ग्रोवर-पॉपी जब्बल (Karan V Grover and Poppy Jabbal)

टीवी एक्टर करण वी ग्रोवर कई लोकप्रिय शोज में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने-जाते हैं, उन्होंने 31 मई 2022 को हिमाचल प्रदेश में अपनी गर्लफ्रेंड पॉपी जब्बाल के साथ शादी रचाई थी। उनकी गुपचुप शादी में एक्ट्रेस शमा सिकंदर और उनके पति जेम्स मिलिरॉन ने भी भाग लिया था।

18. कनिका कपूर-गौतम हाथीरमानी (Kanika Kapoor and Gautam Hathiramani)

18. कनिका कपूर-गौतम हाथीरमानी (Kanika Kapoor and Gautam Hathiramani)

सिंगर कनिका कपूर जो अपने गाने 'बेबी डॉल' के लिए फेमस हैं, उन्होंने 20 मई 2022 को अपने बॉयफ्रेंड गौतम हाथीरामनी के साथ शादी रचाई थी। शादी लंदन में हुई थी, जिसमें कपल के करीबी दोस्तों और परिवार ने हिस्सा लिया था।

19. मिलिंद गाबा-प्रिया बेनीवाल (Milind Gaba and Pria Beniwal)

19. मिलिंद गाबा-प्रिया बेनीवाल (Milind Gaba and Pria Beniwal)

पंजाबी सिंगर व 'बिग बॉस ओटीटी' कंटेस्टेंट मिलिंद गाबा 16 अप्रैल 2022 को दिल्ली में अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे थे। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल की शादी में मीका सिंह, गुरु रंधावा, भूषण कुमार और कई अन्य हस्तियों ने शिरकत की थी।

20. मानसी श्रीवास्तव-कपिल तेजवानी (Mansi Srivastava and Kapil Tejwani)

19. मिलिंद गाबा-प्रिया बेनीवाल (Milind Gaba and Pria Beniwal)

टेलीविजन एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव जिन्हें 'दो दिल बंधे एक डोरी से', 'ससुराल सिमर का' और 'कुंडली भाग्य' में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने 22 जनवरी 2022 को अपने फोटोग्राफर बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी से शादी की थी। उनकी शादी में सुरभि चंदना, श्रेनु पारिख जैसे कई सेलेब्स ने शिरकत की थी।

19. मिलिंद गाबा-प्रिया बेनीवाल (Milind Gaba and Pria Beniwal)

वैसे, एक बात तो सच है कि साल 2022 कई सेलेब्स के लिए सबसे जादुई साल साबित हुआ, क्योंकि उन्हें अपने जीवन का प्यार मिल गया। फिलहाल, आपको इनमें से किसकी जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद है। हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.