हंसिका मोटवानी ने सूफी नाइट में पहना मिरर एम्बेलिश्ड शरारा, दुपट्टे से कवर किया अपना सिर

होने वाली दुल्हन हंसिका मोटवानी अपनी सूफी नाइट में मिरर-वर्क 'शरारा' पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको इसकी एक झलक दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

हंसिका मोटवानी ने सूफी नाइट में पहना मिरर एम्बेलिश्ड शरारा, दुपट्टे से कवर किया अपना सिर

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी (Hansika Motwaniकी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी के जश्न से ठीक पहले एक सूफी रात की मेजबानी की। यकीन मानिए, वह एक के बाद एक फैशन गोल्स दे रही हैं और उनका सूफी नाइट लुक सुपर ड्रीमी है, क्योंकि उन्होंने अपने ब्राइडल ग्लो से सभी को हैरान कर दिया। आपको बता दें कि हंसिका 4 दिसंबर 2022 को सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

hansika motwani

2 दिसंबर 2022 को दोनों परिवार ने हंसिका और सोहेल के लिए एक सूफी नाइट का आयोजन किया। हंसिका की दोस्त द्वारा साझा किए गए वीडियो में हम दुल्हन को अपने दूल्हे के हाथों में हाथ डाले चलते हुए देख सकते हैं। बैश के लिए अपना रास्ता बनाते हुए कपल अच्छा लग रहा था। हालांकि, कैमरे के सामने हाथ हिलाकर हंसिका बेहद उत्साहित दिखीं।

सूफी नाइट के लिए हंसिका और सोहेल आइवरी कलर के ड्रेस में ट्विनिंग कर रहे थे। होने वाली दुल्हन ने मिरर-एम्बेलिश्ड शरारा पहना था और चलने के दौरान वह सभी को चकाचौंध कर रही थीं। हंसिका ने अपने दुपट्टे को सिर पर टिकाया हुआ था। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और पासा से एक्सेसराइज किया था।

hansika

2 दिसंबर 2022 को अपनी मेहंदी सेरेमनी में हंसिका ने नारंगी रंग के टाई-डाई कुर्ता सेट में जलवा बिखेरा था। उन्होंने सिल्वर झुमकी और बिंदी से अपने लुक को कंप्लीट किया था। दुल्हन ने गुलाबी गालों और पीछे बंधे बालों के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था। हंसिका मोटवानी ने अपनी मेहंदी में पहना 32,000 का कुर्ता, पूरा लुक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

hansika motwani

फिलहाल, हमें हंसिका की सूफी रात की और तस्वीरें देखने का इंतजार है। तो आप इस पर क्या कहते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.