Kiara-Parineeti से Athiya Shetty-Sonnalli Seygall तक: 7 एक्ट्रेसेस जो पहली बार मनाएंगी करवा चौथ

इस साल महिलाओं का त्योहार करवा चौथ 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। तो आइए हम आपको उन आठ एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं, जो पहली बार इस दिन का व्रत रखेंगी।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Kiara-Parineeti से Athiya Shetty-Sonnalli Seygall तक: 7 एक्ट्रेसेस जो पहली बार मनाएंगी करवा चौथ

करवा चौथ एक हिंदू त्योहार है, जिसमें विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। साल 2023 में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शादियां कीं, जैसे कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा व कई अन्य। तो आइए एक नजर डालते हैं उन 7 एक्ट्रेसेस पर, जो पहली बार इस खास दिन का जश्न मनाएंगी।

1. कियारा अडवाणी

kiara

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी फरवरी 2023 में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। 'शेरशाह' कपल ने जैसलमेर के 'सूर्यगढ़ पैलेस' में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें किसी फेयरीटेल से कम नहीं थीं। कियारा इस साल पहली बार करवा चौथ मनाएंगी और फैंस इस खास दिन को एक साथ मनाते हुए कपल की तस्वीरें देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

2. परिणीति चोपड़ा

parineeti

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता नेता राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में हुई थी। इस कपल ने अपनी शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज साझा किए थे, जिन पर फैंस से लेकर बॉलीवुड हस्तियों तक ने खूब प्यारा लुटाया था। यह कपल भी इस साल पहली बार इस खास दिन को मनाएगा।

3. अथिया शेट्टी

athiya

दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी 23 जनवरी 2023 को क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। उनकी शादी कुछ करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुई थी। इस साल यह कपल पहली बार अपना पहला करवा चौथ मनाने के लिए तैयार है।

करवा चौथ और हरियाली तीज में क्या है अंतर? पति के लिए ही रखे जाते हैं दोनों व्रत। इस बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

4. स्वरा भास्कर

swara

स्वरा भास्कर ने इसी साल फरवरी में अपने बॉयफ्रेंड फहद अहमद से शादी की थी। इस जोड़े ने भी अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिन्हें फैंस से बहुत प्यार मिला था। 2023 में वे पहली बार करवा चौथ मनाने जा रहे हैं।

5. सोनाली सहगल

Sonnalli Seygall

'प्यार का पंचनामा' फेम अभिनेत्री सोनाली सहगल इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी। अभिनेत्री जून 2023 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अशीष सजनानी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं।

जब Sonnalli Seygall ने क्रॉप टॉप के साथ फ्लॉन्ट किया था डायमंड मंगलसूत्र-इंगेजमेंट रिंग और सिंदूर। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

6. मानवी गगरू

maanvi

मानवी गगरू ने इसी साल फरवरी में वरुण कुमार के साथ शादी की थी। उनकी प्रेम कहानी एक कॉमन फ्रेंड के जरिए शुरू हुई थी। एक्ट्रेस ने वैलेंटाइन डे पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात का खुलासा किया था कि वह कुमार को डेट कर रही हैं। मानवी भी इस दिन को मनाने के लिए एक्साइटेड हैं।

7. शिवालिका ओबेरॉय

shivalika

एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने इस साल मशहूर बॉलीवुड प्रोड्यूसर कुमार मंगत के बेटे अभिषेक पाठक के साथ शादी रचाई। लविंग कपल इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाएगा।

इस करवा चौथ पर लगाएं ये ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स, हाथ के साथ-साथ पैर भी दिखेंगे बेहद खूबसूरत। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें भी इन सभी न्यूली मैरिड कपल के करवा चौथ की तस्वीरों का इंतजार है।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.