Parineeti से लेकर Athiya-Hansika तक: अपने पहले करवा चौथ पर रेड साड़ी में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेसेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से लेकर हंसिका मोटवानी तक ने अपने पहले करवा चौथ पर रेड साड़ी पहनी, जिसमें वे बहुत खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Parineeti से लेकर Athiya-Hansika तक: अपने पहले करवा चौथ पर रेड साड़ी में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेसेस

1 नवंबर 2023 को पूरे देश के साथ-साथ बी-टाउन की मैरिड एक्ट्रेसेस भी करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट कर रही हैं। कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिनका इस बार पहला करवा चौथ है। इनमें परिणीति चोपड़ा, कियारा आडवाणी, हंसिका मोटवानी और अथिया शेट्टी शामिल हैं। तो चलिए आपको उनके पहले करवा चौथ के लुक्स की झलकियां दिखाते हैं।

नई दुल्हन परिणीति चोपड़ा ने शेयर की फर्स्ट करवा चौथ की झलक

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करवा चौथ के मौके पर लगाई गई अपनी मेहंदी की एक झलक साझा की। परिणीति ने इस खास दिन पर करवा चौथ स्पेशल मेहंदी का विकल्प चुना, जिसमें लहंगा-चोली पहने एक महिला छलनी से चांद को देखती हुई नजर आ रही थी। हमने उनकी लाल साड़ी और चूड़ा भी देखा, जिसने उनकी मेहंदी में और भी आकर्षण जोड़ दिया था।

parineeti

हंसिका मोटवानी करवा चौथ पर लाल साड़ी में दिखीं स्टनिंग

हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर 2022 को शादी की थी। ऐसे में उनका भी इस बार पहला करवा चौथ है। अपने इस खास दिन पर एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल रेड कलर की वेलवेट साड़ी पहनी थी, जिसके चारों ओर पिंक कलर के चमकदार बनावट वाले पैटर्न थे। दिवा ने अपनी खुली बालकनी में कैमरे की ओर पीठ करके पोज़ दिया। उन्होंने इसे मैरून कलर के मखमली ब्लाउज के साथ जोड़ा था। खुले लहराते बाल, स्टेटमेंट इयररिंग्स, ग्लैम मेकअप और लाल चूड़ियों ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

hansika

Shilpa से Mira-Natasha तक ने Sunita Kapoor के घर की करवा चौथ पूजा, ट्रेडिशनल लुक में दिखीं स्टनिंग, फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें

पलक मुच्छल ने दिखाई अपनी मेहंदी की झलक

सिंगर पलक मुच्छल का भी इस बार पहला करवा चौथ है। ऐसे में उन्होंने अपने इस सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर कीं, जिनमें हम उनकी मेहंदी की झलक देख सकते थे। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्हें अपनी दादी द्वारा खाना खिलाते हुए देखा जा सकता है। इसके ऊपर पलक ने लिखा, 'मेहंदी लगाने के फायदे..दादी के हाथ से खाना'। 

palak

अगली फोटो में पलक अपने मेहंदी लगे हाथों को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जहां उनके एक हाथ में 'हैप्पी करवा चौथ' लिखा था, वहीं दूसरे हाथ में उनके पति मिथुन का नाम लिखा था और यह सब कुछ दिल को छू लेने वाला था। एक अन्य स्टोरी में पलक और उनके प्रिय पति को एक-दूसरे का हाथ पकड़े दिखाया गया है।

palak

palak

अथिया शेट्टी पहले करवा चौथ पर रेड साड़ी में दिखीं गॉर्जियस

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने जनवरी 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी की थी। इस बार उनका भी पहला करवा चौथ है। इस खास मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खुद की कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर कीं, जिनमें वह रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके साथ उन्होंने डीप नेकलाइन वाला स्लीवलेस मैचिंग ब्लाउज पेयर किया था। ग्लैम मेकअप, खुले बाल और मंगलसूत्र में एक्ट्रेस बेहद स्टनिंग लग रही थीं। फोटोज के साथ अथिया ने लिखा, ''इस खूबसूरत और सदाबहार @बुलगारी मंगलसूत्र के साथ अपने पहले करवा चौथ पर प्यार का जश्न मना रही हूं।''

athiya shetty

Kiara Advani-Krishna Mukherjee ने पहले करवा चौथ पर लगाई स्पेशल मेहंदी, Mira ने भी दिखाई झलक, देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, हमें उनके पहले करवा चौथ सेलिब्रेशन की झलकियों का इंतजार है। तो आपको उनके लुक्स की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.