गौहर खान और जैद दरबार ने अपनी चिकसा सेरेमनी में साइकिल से की थी एंट्री, सामने आया अनदेखा वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान के हसबैंड जैद दरबार ने अपनी चिकसा सेरेमनी का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

गौहर खान और जैद दरबार ने अपनी चिकसा सेरेमनी में साइकिल से की थी एंट्री, सामने आया अनदेखा वीडियो

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा गौहर खान (Gauahar Khan) की जैद दरबार (Zaid Darbar) संग शादी को करीब चार महीने से ज्यादा का समय हो गया है। शादी के बाद से गौहर और जैद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे के संग प्यार भरी तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, जैद दरबार ने अपनी 'चिकसा सेरेमनी' का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

पहले तो ये जान लीजिए कि, गौहर खान और जैद दरबार की मुलाकात एक ग्रॉसरी शॉप में हुई थी। पहली मुलाकात में ही जैद का दिल गौहर पर आ गया था। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे प्यार भी हो गया। गौहर और जैद के बीच लगभग 12 साल का अंतर है, लेकिन इस अंतर को भूलते हुए दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। एक दिन जैद ने गौहर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और गौहर ने भी शादी के लिए उनका प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद 25 दिसंबर 2020 को दोनों ने मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग की, जिसकी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। 

(ये भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले, सिंगर की दोस्त ने शेयर कीं इंगेजमेंट की फोटोज)

Zaid Darbar and Gauahar Khan

अब आइए आपको दिखाते हैं गौहर खान का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, 26 अप्रैल 2021 को गौहर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैद दरबार ने अपनी 'चिकसा सेरेमनी' का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जैद दरबार अपनी होने वाली बीवी को साइकिल पर बैठाकर चिकसा सेरेमनी में पहुंचते हैं, जहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। कपल के स्वागत में वहां पर मौजूद लोग रंग बिरंगे पटाखे जलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस सेरेमनी के लिए गौहर ने येलो कलर का लहंगा पहना हुआ है, वहीं येलो कुर्ता में जैद काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। साइकिल से प्री वेडिंग फेस्टिविटी में पहुंचने का कपल का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

(ये भी पढ़ें: 'सरगम की साढ़े साती' फेम कुणाल सलूजा ने संजना अरोड़ा से रचाई शादी, सामने आई तस्वीर)

इस वीडियो को शेयर करते हुए जैद दरबार ने कैप्शन में लिखा है, ''मेरे प्यार गौहर के साथ आगे ऐसे कई दिनों के लिए प्रार्थना करिए। हमारा थ्रोबैक वीडियो। #gazabkahaidin #GaZa #allhumdulillah।'' अपने शौहर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर गौहर खान ने कमेंट करते हुए लिखा, ''इंशाअल्लाह। आमीन बेबी।''

Zaid Darbar

ध्यान रहे कि, निकाह के चार दिन पहले, 21 दिसंबर 2020 को कपल की शादी की रस्मों की शुरुआत चिकसा सेरेमनी से हुई थी। इसके कुछ वीडियोज मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी शेयर किए थे। इन वीडियोज में होने वाले दूल्हा और दुल्हन जमकर एंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में कपल पॉपुलर सॉन्ग 'दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है...' पर डांस करते हुआ देखा जा सकता है। 

(ये भी पढ़ें: रणधीर कपूर चाहते हैं दिवंगत भाई राजीव कपूर की संपत्ति पर अधिकार, कोर्ट ने दिया ये आदेश)

फिलहाल, शादी के बाद अब गौहर खान और जैद दरबार अपनी न्यूली मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं, और आए दिन एक्ट्रेस अपने फैंस को इसकी झलकियां फोटोज और वीडियोज के माध्यम से दिखा रही हैं। तो आपको गौहर खान और जैद दरबार की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो क्रेडिट- viralbhayanigauaharkhan)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.