'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav ने बर्थडे पर अरेस्ट कराने के लिए पत्नी को किया रोस्ट, नेटिजंस ने किया रिएक्ट

हाल ही में, 'फ्लाइंग बीस्ट' उर्फ गौरव तनेजा ने उनके पिछले बर्थडे पर उन्हें जेल भिजवाने के लिए अपनी पत्नी रितु राठी को रोस्ट किया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav ने बर्थडे पर अरेस्ट कराने के लिए पत्नी को किया रोस्ट, नेटिजंस ने किया रिएक्ट

'फ्लाइंग बीस्ट' उर्फ गौरव तनेजा (Gaurav Taneja) भारत के सबसे सफल यूट्यूबर्स में से एक हैं। उन्होंने पायलट और इन्फ्लुएंसर रितु राठी से शादी की है। कपल की दो बेटियां कायरा (रसभरी) और चैत्रवी (पीहू) हैं। गौरव लोगों के बीच एक लोकप्रिय नाम हैं और उनका एक बड़ा फैनबेस है। गौरव और रितु नियमित रूप से सोशल मीडिया पर अपने जीवन की झलकियां शेयर करते रहते हैं, जिससे उनके फैंस खुश हो जाते हैं।

गौरव तनेजा ने उन्हें अपने बर्थडे पर 'जेल पहुंचाने' के सरप्राइज के लिए पत्नी रितु को किया रोस्ट

हाल ही में, गौरव तनेजा ने वरुण अलघ की जन्मदिन की पार्टी में भाग लिया, जिसे वरुण अलघ की पत्नी व एंटरप्रेन्योर ग़ज़ल अलघ ने होस्ट की थी। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो साझा किया, जिसमें वरुण और ग़ज़ल को शैंपेन की बोतल खोलते हुए एक बड़ा बर्थडे केक काटते देखा जा सकता है। वीडियो के साथ गौरव ने लिखा, "पत्नियां अपने पतियों को ऐसे सरप्राइज देती हैं।"

gaurav taneja

gaurav taneja

बाद में वीडियो में गौरव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने और पुलिस वैन में बैठने की कुछ झलकियां दिखाई गईं। एक झलक में वह पुलिस स्टेशन के बगल में खड़े पुलिस अधिकारियों के साथ पोज देते नजर आए। अपनी तस्वीरों के ऊपर यूट्यूबर ने लिखा, "और मेरी पत्नी ऐसे सरप्राइज देती है"। बता दें कि यह वीडियो उनकी पत्नी रितु राठी पर कटाक्ष था, जिन्होंने 2022 में अपने पति को सरप्राइज देने का प्लान बनाया था, लेकिन दुर्भाग्य से मेट्रो कोच में बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। वीडियो साझा करते हुए गौरव ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो वरुण अलघ और गज़ल अलघ ने क्या सरप्राइज प्लान किया है।"

gaurav taneja

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

गौरव तनेजा के मजेदार वीडियो पर नेटिज़ंस की प्रतिक्रिया

जैसे ही गौरव तनेजा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, वैसे ही उन्होंने नेटिजंस को अपने पुराने बर्थडे की याद दिला दी। एक यूजर ने कमेंट किया, "सरप्राइज ऐसा दो कि याद रह जाए", वहीं दूसरे ने लिखा, "पर जो भी हो भाई, आपका सबसे यादगार बर्थडे था।" यहां देखें कमेंट्स।

gaurav taneja

gaurav taneja

gaurav taneja

यूट्यूबर गौरव तनेजा की बेरोजगारी के चलते पत्नी रितु राठी का हो गया था गर्भपात, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जब अपने बर्थडे पर गिरफ्तार हो गए थे गौरव तनेजा

बता दें कि 9 जुलाई 2022 को गौरव की पत्नी रितु राठी ने अपने पति के सरप्राइज बर्थडे पार्टी के लिए नोएडा के सेक्टर-51 में एक पूरा मेट्रो कोच बुक किया था और सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी थी। हालांकि, उनकी योजना बर्बाद हो गई थी, क्योंकि कार्यक्रम स्थल पर हजारों फैंस एकत्र हो गए थे, जिससे भीड़ की वजह से दिक्कत हो गई थी। अपनी पार्टी में गड़बड़ी के बाद, गौरव को आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 और 188 के उल्लंघन के लिए गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी।

gaurav taneja

यूट्यूबर Gaurav Taneja ने शादी की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब गौरव तनेजा ने अपने 36वें जन्मदिन पर अपनी गिरफ्तारी पर की थी बात

'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ एक साक्षात्कार में गौरव तनेजा ने अपने जन्मदिन समारोह के बारे में बात की थी, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा था, “यह मेरा 36वां जन्मदिन था और मैं पुलिस स्टेशन में था और मुझे अपने अपराध के बारे में कुछ भी पता नहीं था। वह दिन मुझे बहुत अच्छे से याद है। पुलिस स्टेशन में धीमी गति से घरघराता पंखा चल रहा था। एक पुलिस अधिकारी मेरे सामने बैठा अखबार पढ़ रहा था। दूसरी तरफ एक कैदी लगातार मेरी तरफ देख रहा था। मैं उनके सीसीटीवी रूम में बैठा था, अपनी पत्नी, बेटियों और उन सभी फैंस के बारे में सोच रहा था, जो हमारे लिए आए थे।''

gaurav taneja

जब 'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav Taneja ने जॉब से निकालने वाले 'Air Asia' के CEO से ज्यादा कमाने का किया दावा, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, गौरव तनेजा द्वारा अपनी पत्नी रितु राठी पर किए गए कटाक्ष पर आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.