हंसिका मोटवानी शादी के बाद वापस लौटीं मुंबई, पिंक सूट में मंगलसूत्र और सिंदूर किया फ्लॉन्ट

हाल ही में, एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी अपने पति सोहेल कथूरिया संग मुंबई वापस लौट आई हैं। एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस को पिंक सूट में स्पॉट किया गया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

हंसिका मोटवानी शादी के बाद वापस लौटीं मुंबई, पिंक सूट में मंगलसूत्र और सिंदूर किया फ्लॉन्ट

साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने 4 दिसंबर 2022 को बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया (Sohael Khaturiya) के साथ शादी रचा ली है। दोनों ने राजस्थान के जयपुर में 450 साल पुराने फोर्ट एंड पैलेस में शादी की थी। अब कपल शादी के बाद अपने शहर मुंबई वापस लौट आया है। 

sohael-khaturiya

दरअसल, 6 दिसंबर 2022 को हंसिका और सोहेल को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। पिंक पलाजो सूट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं। नई दुल्हन ब्राइडल चूड़े, मंगलसूत्र और सिंदूर में बेहद प्यारी लग रही थीं। दूसरी ओर, उनके पति सोहेल भी पीच कलर के कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे थे। एयरपोर्ट पर कपल पैपराजी को पोज देते दिख रहा था।

sohael-khaturiya

sohael-khaturiya

sohael-khaturiya

इससे पहले, 5 दिसंबर 2022 को हंसिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी के बाद की पहली तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में हंसिका अपने मेहंदी लगे हाथों को दिखा रही थीं। इस तस्वीर में हंसिका अपनी डायमंड रिंग और चूड़ा फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। उनके न्यूड टोन्ड नेल्स उनके हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए हंसिका ने अपने प्यारे पति सोहेल को दिल वाले इमोजी के साथ टैग किया था।

sohael-khaturiya

इससे पहले, हंसिका ने अपनी ड्रीमी वेडिंग की कुछ अनमोल तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की शादी के खास पलों को दिखाया गया था। इन तस्वीरों में हंसिका और सोहेल अग्नि को साक्षी मानकर शादी के फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे थे। हंसिका और सोहेल की शादी की अनदेखी तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

hansika-motwani-sohael-khaturiya

बता दें कि हंसिका मोटवानी ने अपनी शादी पर ट्रेडिशनल लाल रंग का भारी कढ़ाई वाला हैवी लहंगा पहना था, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था। एक लंबे घूंघट के साथ हंसिका किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। वहीं, सोहेल कथूरिया ने गोल्डन ज़री-वर्क वाली क्रीम रंग की शेरवानी पहनी थी, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।

hansika-motwani-sohael-khaturiya

खैर, हमें तो हंसिका का शादी के बाद वाला लुक बेहद पसंद आया। फिलहाल, आपको एक्ट्रेस का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।  

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.