Hansika Motwani-Sohael Khaturiya ने मनाई अपनी पहली एनिवर्सरी, कट किया स्पेशल टू-टियर केक

बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर पति सोहेल कथुरिया के साथ अपनी पहली सालगिरह के जश्न की झलकियां साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Hansika Motwani-Sohael Khaturiya ने मनाई अपनी पहली एनिवर्सरी, कट किया स्पेशल टू-टियर केक

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwaniएंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह फेमस टीवी सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' सीरीज में अपनी परफॉर्मेंस से पॉपुलर हुई थीं। अभिनेत्री को ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' में भी देखा गया था। महज 16 साल की उम्र में ही हंसिका ने हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आप का सुरूर' में लीड रोल निभाया था। उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, तो हंसिका ने 4 दिसंबर 2022 को अपने जीवन के प्यार सोहेल कथुरिया से शादी रचाई थी। हाल ही में, कपल ने अपनी पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट की।

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया ने धूमधाम से मनाई अपनी पहली एनिवर्सरी 

4 दिसंबर 2023 को हंसिका मोटवानी ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी पहली शादी की सालगिरह के जश्न की कुछ झलकियां साझा कीं। तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि हंसिका बहुत सुंदर लग रही थीं, उन्होंने एक ब्लश-पिंक कलर की ब्राइट साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने एक सीक्विन सिल्वर ब्लाउज के साथ जोड़ा था।

Hansika Motwani

रूबी स्पेशलिटी वाले एक लेयर्ड स्टोन-स्टडेड नेकपीस और स्टड इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को फाइनल किया था। शीन मेकअप (जिसमें डेवी बेस, आईलाइनर के क्लासी स्ट्रोक, न्यूड लिपस्टिक और ब्लश्ड चीक्स शामिल हैं) से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। दूसरी ओर, सोहेल ने ब्लैक कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग जैकेट के साथ जोड़ा था।

Hansika Motwani

एक छोटी क्लिप में हम पति-पत्नी को क्यूट फेदर आइसिंग के साथ एक टू-टियर केक काटते हुए देख सकते हैं। एक अन्य वीडियो में हंसिका और सोहेल को शैंपेन की बोतल खोलकर अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाते देखा जा सकता है।

Hansika Motwani

Hansika Motwani

जब Hansika Motwani ने सोहेल कथुरिया संग बताई अपनी Love Story, कहा था- 'हम कभी बिजनेस पार्टनर नहीं थे' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हंसिका मोटवानी ने अपनी पहली एनिवर्सरी पर शेयर किया प्यारा वीडियो

कुछ समय पहले, हंसिका ने अपने इस्टा हैंडल पर अपनी शादी का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया था। वीडियो की शुरुआत हंसिका द्वारा अपनी शादी से पहले की रस्मों की शुरुआत के लिए तैयार होने से हुई। वीडियो में हम देख सकते हैं कि वह अपनी मेहंदी सेरेमनी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आगे हंसिका की सूफी नाइट की भी झलकियां देखने को मिलीं। वीडियो में ट्रेडिशनल घरारा पहने हंसिका बेहद सुंदर लग रही थीं। निज़ामी झूमर, मांग टीका, एक बड़ा हार और शीन मेकअप के साथ हंसिका ने अपने लुक को फाइनल किया था।

Hansika Motwani

Hansika Motwani

Hansika Motwani

दूसरी ओर, सोहेल आइवरी कलर की शेरवानी में बहुत अच्छे लग रहे थे और वे स्वर्ग में बने जोड़े से कम नहीं लग रहे थे। वीडियो में हंसिका की हल्दी, शादी व बहुत कुछ की कई झलकियां दिखाई गईं और यह सब दिल पिघला देने वाला था। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "पहली सालगिरह मुबारक हो बेब। यह साल एक आशीर्वाद की तरह रहा। मेरे जीवन का सबसे अच्छा निर्णय। लव यू।"

Hansika Motwani

Hansika Motwani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

हंसिका मोटवानी का अपने पति के साथ पहला करवा चौथ और दिवाली

हंसिका मोटवानी ने इस साल अपनी पहली दिवाली और करवा चौथ सेलिब्रेट की थी। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर इसकी कुछ प्यारी झलकियां शेयर की थीं। अपने करवा चौथ के लिए हंसिका ने रेड कलर की वेलवेट साड़ी पहनी थी। सॉफ्ट मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उन्होंने अपने लुक को फाइनल किया था। दूसरी ओर, सोहेल लाल कुर्ते में अपनी पत्नी के साथ ट्विनिंग कर रहे थे।

Hansika Motwani

हंसिका ने अपने ससुराल की पहली दिवाली की कुछ झलकियां भी पोस्ट की थीं। हंसिका ने ऑरेंज एंड गोल्डन कलर का एम्बेलिश्ड सलवार सूट पहना था। दूसरी ओर, सोहेल उनके साथ गोल्डन कलर का कढ़ाईदार कुर्ता और मैचिंग पायजामा पहने नजर आए थे।

Hansika Motwani

हंसिका मोटवानी की शादी की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम भी हंसिका और सोहेल को उनकी पहली ए​निवर्सरी की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको ये झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.