हनी सिंह ने टीना को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में किया इंट्रोड्यूस, कहा- 'उन्होंने मुझे नई पहचान दी'

हाल ही में, सिंगर हनी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह टीना थडानी को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में इंट्रोड्यूस करवाते नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

हनी सिंह ने टीना को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में किया इंट्रोड्यूस, कहा- 'उन्होंने मुझे नई पहचान दी'

पॉपुलर रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singhइन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल, रैपर हनी सिंह को दोबारा से प्यार हो गया है। जी हां, शालिनी तलवार से तलाक लेने के बाद हनी सिंह की जिंदगी में प्यार बनकर आई हैं टीना थडानी। हाल ही में, हनी सिंह ने अपनी नई गर्लफ्रेंड संग रिश्ता पब्लिक किया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह टीना थडानी को अपनी गर्लफ्रेंड के रूप में इंट्रोड्यूस करते दिख रहे हैं।

(Yo Yo Honey Singh)

दरअसल, 6 दिसंबर 2022 को हनी सिंह को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में टीना थडानी के साथ हाथ में हाथ डालकर चलते हुए देखा गया। इवेंट में हनी और टीना ब्लैक आउटफिट में एक-दूसरे को ट्विन कर रहे थे। जहां हनी एक ब्लैक कलर के टक्सीडो और व्हाइट कलर की शर्ट में हैंडसम लग रहे थे, वहीं टीना ने थाई-हाई स्लिट ड्रेस में अपना स्टाइल फ्लॉन्ट किया था। हाथ में हाथ डालकर चलने के दौरान यह जोड़ी प्यारी लग रही थी।

(वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।)

वहीं, अब 8 दिसंबर 2022 को इसी कार्यक्रम से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें इवेंट में बात करते हुए हनी सिंह ने खुलासा किया कि उनकी गर्लफ्रेंड टीना ने ही उन्हें उनका नया नाम हनी 3.0 दिया था। टीना की ओर इशारा करते हुए हनी ने कहा, “मेरी प्रेमिका है, टीना इन्होंने मुझे नाम दिया है। इन्होंने बोला कि यू आर हनी 3.0।''

(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

बता दें कि हनी सिंह का तलाक विवादों में रहा है। सितंबर 2022 में हनी सिंह और शालिनी तलवार का तलाक फाइनल हुआ था। एलिमनी में शालिनी ने 20 करोड़ रुपए की डिमांड रखी थी, लेकिन तलाक के वक्त हनी सिंह ने शालिनी को 1 करोड़ रुपए ही दिए थे। सूत्रों के मुताबिक, हनी सिंह के इस फैसले से शालिनी सहमत थीं।

(Yo Yo Honey Singh)

शालिनी ने हनी सिंह और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। शालिनी का कहना था कि हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी। इसी के साथ शालिनी ने हनी पर धोखा देने का आरोप भी लगाया था। हालांकि, अपने बचाव में हनी सिंह ने शालिनी के सारे आरोपों को गलत बताया था। कोर्ट में हनी सिंह ने अपनी पूर्व पत्नी शालिनी के लिए क्या कहा था? जानने के लिए यहां क्लिक करें

(Yo Yo Honey Singh)

खैर, हर किसी को अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का हक है। फिलहाल, आप हनी सिंह के इस वीडियो पर क्या कहना चाहेंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.