क्या ऋतिक रोशन को मिल गया है दोबारा प्यार? नेटिजंस ने 'मिस्ट्री गर्ल' का लगाया पता

एक्टर ऋतिक रोशन को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ एक कैफे के बाहर स्पॉट किया गया, जहां दोनों को हाथ पकड़े देखा गया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

क्या ऋतिक रोशन को मिल गया है दोबारा प्यार? नेटिजंस ने 'मिस्ट्री गर्ल' का लगाया पता

साल 2014 की बात है, जब सुजैन खान (Sussanne Khan) के साथ एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की शादी में दरार आ गई थी और यह खबर हर अखबार की सुर्खियां बन गई थी। इसके बाद, पूर्व जोड़े ने अपने तलाक की खबर साझा की थी, जिससे उनके लाखों प्रशंसकों का दिल टूट गया था। हालांकि, वे अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ गए हैं और सुज़ैन को कथित तौर पर एक्टर अर्सलान गोनी में फिर से अपना प्यार मिल गया है। अर्सलान और सुज़ैन अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि, ऋतिक ने भी एक कदम आगे बढ़ाया है, क्योंकि हाल ही में, उन्हें मुंबई में एक कैफे के बाहर एक 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ देखा गया।

hrithik roshan and sussane khan

पब्लिक प्लेस पर ऋतिक रोशन और उनके साथ मौजूद 'मिस्ट्री गर्ल' को एक साथ हाथ पकड़े देखा गया। इस मोमेंट को पैपराज़ी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। तस्वीरें पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं और नेटिज़न्स यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि, यह 'मिस्ट्री लेडी' आखिर कौन हैं?

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय-सूरज नांबियार ने संगीत में काटा थ्री टियर केक, सामने आया कपल का लिप-लॉक मोमेंट)

28 जनवरी 2022 को ऋतिक रोशन को बांद्रा के एक कैफे के बाहर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया। उनकी तस्वीरें और वीडियोज पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं, क्योंकि उन्हें एक साथ हाथ पकड़े देखा गया था। जहां ऋतिक सफेद टी-शर्ट, नीली जैकेट और सफेद पैंट में हैंडसम लग रहे थे, वहीं मिस्ट्री गर्ल ने ब्लैक टॉप और वाइड लेग पैंट पहन रखी थी।

hrithik roshan

hrithik roshan

hrithik roshan

(ये भी पढ़ें- मौनी रॉय की शादी के बाद संगीत सेरेमनी: गोल्डन लहंगे में खूबसूरत लग रहीं एक्ट्रेस)

नेटिज़न्स इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए उत्सुक थे। कुछ ने कहा कि, वह एक परिवार की सदस्य हैं, वहीं अन्य लोग रहस्यमय लड़की की पहचान जानने के लिए उत्सुक नजर आए। हालांकि, एक यूजर ने दावा किया कि, वह लोकप्रिय अभिनेत्री सबा आजाद हैं, जो दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में अपने काम के लिए काफी फेमस हैं।

(ये भी पढ़ें- शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए किया खास परफॉर्मेंस, कहा- 'मेरे लिए तो तू हमेशा यहीं है')

अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान से तलाक के बाद, यह पहली बार है जब ऋतिक रोशन का नाम अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आया है, क्योंकि लोग पहले से ही अनुमान लगा रहे हैं कि, वह मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं। सुज़ैन के तलाक के बाद के रिश्ते की स्थिति के बारे में ये खबर है कि, वह अभिनेता अर्सलान गोनी के साथ रिश्ते में हैं। उन्हें अक्सर एक साथ पार्टी करते और एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कुछ कमेंट्स करते हुए देखा जाता है।

hrithik roshan and sussane khan

फिलहाल, ऋतिक रोशन और सुजैन खान अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं और वे अपनी लाइफ खुलकर एंजॉय कर रहे हैं। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.