क्रिकेटर Ishant Sharma के घर आई नन्ही परी, पत्नी Pratima Singh ने बेटी को दिया जन्म

भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा और उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उन्हें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्रिकेटर Ishant Sharma के घर आई नन्ही परी, पत्नी Pratima Singh ने बेटी को दिया जन्म

इशांत शर्मा (Ishant Sharma) भारतीय क्रिकेट टीम के टॉप मोस्ट क्रिकेटर्स में से एक हैं। दाएं हाथ के फास्ट-मीडियम बॉलर 18 साल के लड़के के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हुए थे और 2020 में 'अर्जुन पुरस्कार' के विजेता के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए आगे बढ़े। इशांत ने प्रतिमा सिंह से शादी की है, जो पेशे से नेशनल लेवल की बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। हाल ही में, दोनों ने अपने जीवन की सबसे खुशखबरी की घोषणा की, क्योंकि उन्होंने एक साथ एक नए चैप्टर की शुरुआत की है।

इशांत शर्मा और प्रतिमा सिंह ने एक बेटी का किया स्वागत

3 नवंबर 2023 को इशांत शर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल पर पत्नी प्रतिमा सिंह के साथ जॉइंट पोस्ट में एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। दोनों ने अपनी बच्ची के आगमन के साथ माता-पिता के रूप में प्रमोट होने की घोषणा की। पिक्चर नोट में पिंक फ़ॉन्ट में 'यह एक बच्ची है' लिखा है।

ishant

तस्वीर में एक नोट भी था, जो इस प्रकार था, ''एक नया बच्चा सभी चीजों की शुरुआत का प्रतीक है। आश्चर्य, आशा और संभावनाओं का एक सुंदर सपना। प्रतिमा और मुझे अपनी बच्ची के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।''

ishant

इसके अलावा, पोस्ट के साथ हैप्पी पैरेंट्स ने एक जॉइंट कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने पर खुशी व्यक्त की। अपनी बेटी के आगमन को 'पिंक कलर में लिपटा सपना' कहते हुए स्पोर्ट्स कपल ने लिखा, “एक नई बच्ची, आश्चर्य, आशा और सपनों की एक दुनिया, जो पिंक कलर में लिपटी हुई है। हमें अपने परिवार के सबसे नए सदस्य का परिचय कराते हुए बहुत खुशी हो रही है।''

जब प्रतिमा और इशांत ने अपने खास लोगों के साथ मनाई गोद भराई सेरेमनी

26 सितंबर 2023 को प्रतिमा सिंह ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक क्लिप शेयर की थी, जिसमें कपल की ग्रैंड गोद भराई सेरेमनी के दौरान कई पलों को कैद किया गया था। जैसे-जैसे क्लिप आगे बढ़ी, हमने कार्यक्रम की शानदार सजावट की एक झलक देखी, जो सजावट के लिए रंगीन गुब्बारों और बेस्ट लाइटिंग अरेंजमेंट से भरी हुई थी। खास दिन के लिए प्रतिमा ने एक ब्लैक ड्रेस पहनी थी, जिसमें एक व्हाइट कलर का कढ़ाईदार नेट कवर था। उन्होंने 'मॉमी-टू-बी' का सैश पहना था। दूसरी ओर, इशांत व्हाइट शर्ट और ग्रे पैंट में अपनी पत्नी के साथ दिखे थे।

ishant

वीडियो के कई अन्य क्लिप में हम दोनों को अपने परिवार और दोस्तों के साथ व्हाइट कलर का टू-टियर केक काटते हुए देखते हैं। इसके अलावा, हमने कुछ प्यारी-सी दिखने वाली बच्चों की थीम वाली उपहारों की भी एक झलक देखी, जो मेज पर रखी हुई थीं। क्लिप के साथ प्रतिमा ने एक लंबा नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने एक ड्रीमी गोद भराई सेरेमनी के आयोजन के लिए अपने दोस्तों के प्रति आभार व्यक्त किया था। 

इसका एक पार्ट इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "यह तारीख मेरे जीवन का एक बहुत ही खास दिन बन गई है। मेरे लिए इस अमेजिंग सरप्राइज बेबी शॉवर का आयोजन करने के लिए धन्यवाद आकांक्षा। मुझे नहीं पता कि आप और इशांत इसे मेरे लिए सरप्राइज बनाए रखने में कैसे कामयाब रहीं।"

ishant

वीडियो के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम भी इशांत और प्रतिमा को उनकी नई जर्नी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.