इन्फ्लुएंसर Sakshi Sindwani ने रचाई शादी, पिंक लहंगे और एक लंबे घूंघट में दिखीं गॉर्जियस

फैशन इन्फ्लुएंसर साक्षी सिंधवानी ने 26 जनवरी 2024 को अपने मंगेतर राघव अरोड़ा संग शादी कर ली है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

इन्फ्लुएंसर Sakshi Sindwani ने रचाई शादी, पिंक लहंगे और एक लंबे घूंघट में दिखीं गॉर्जियस

फैशन इन्फ्लुएंसर साक्षी सिंधवानी (Sakshi Sindwani) पिछले काफी समय से अपनी वेडिंग फेस्टिविटीज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने 26 जनवरी 2024 को अपने जीवन के प्यार राघव अरोड़ा से शादी कर ली है और अब उसी की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। अब आख़िरकार, साक्षी ने अपनी शादी का एक प्यारा सा वीडियो साझा किया, जो बेहद प्यारा है।

साक्षी सिंधवानी ने अपनी शादी पर पहना पिंक लहंगा

साक्षी सिंधवानी का लुक कई दुल्हनों के लिए प्रेरणा है। फैशन इन्फ्लुएंसर अपने खास दिन पर पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके आउटफिट में एक फुल-स्लीव, हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ एक फ्लेयर्ड स्कर्ट थी। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था, जिसे उन्होंने कंधे पर पिन किया हुआ था। उन्होंने लंबे घूंघट के साथ अपने लुक में एक ओम्फ फैक्टर जोड़ दिया था।

Sakshi Sindwani

साक्षी ने अपने लुक को हार्ट पेंडेंट, एक नथ और एक बड़े आकार की शीश पट्टी व चूड़ा के साथ एक बड़े लेयर्ड नेकपीस के साथ पूरा किया था। उन्होंने हल्के सॉफ्ट मेकअप और बालों को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर लो बन बनाकर अपने लुक को और निखारा था। वहीं, उनके दूल्हे राजा सफेद रंग की शेरवानी में बेहद अच्छे लग रहे थे। कपल ने एक किस के साथ इस पल को खास बना दिया था।

Sakshi Sindwani

Sakshi Sindwani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

साक्षी ने अपनी कॉकटेल पार्टी में पहना था व्हाइट विक्टोरियन गाउन

24 जनवरी 2024 को साक्षी ने राघव के साथ अपनी कॉकटेल नाइट की झलकियां साझा की थीं। बड़े ब्लैक बो के साथ सफेद रंग के विक्टोरियन स्टाइल के गाउन में साक्षी बेहद सुंदर लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सफेद रंग के घूंघट से भी स्टाइल किया था। दूसरी ओर, उनके दूल्हे को ब्लैक डबल-ब्रेस्टेड टक्सीडो में देखा गया था, जो अच्छे लग रहे थे। सभी झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें

Sakshi Sindwani

साक्षी सिंधवानी और राघव अरोड़ा की सगाई की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको साक्षी सिंधवानी का वेडिंग लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.