'ब्राइड-टू-बी' Sakshi Sindwani कॉकटेल नाइट पर विक्टोरियन गाउन में दिखीं बार्बी डॉल, देखें झलकियां

हाल ही में, पॉपुलर इन्फ्लुएंसर साक्षी सिंधवानी ने अपनी कॉकटेल नाइट की झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

'ब्राइड-टू-बी' Sakshi Sindwani कॉकटेल नाइट पर विक्टोरियन गाउन में दिखीं बार्बी डॉल, देखें झलकियां

पॉपुलर इन्फ्लुएंसर साक्षी सिंधवानी (Sakshi Sindwani) और उनके मंगेतर राघव अरोड़ा की शादी का जश्न शुरू हो गया है, जो 25 जनवरी 2024 को होनी है। उनकी 'सगन' सेरेमनी, सुखमनी साहिब पाठ, मेहंदी समारोह और अन्य इवेंट्स के बाद अब, हमें उनकी कॉकटेल नाइट की झलकियां मिली हैं, जिसमें होने वाली दुल्हन का लुक काफी यूनिक और कुछ हटकर है। 

साक्षी सिंधवानी की कॉकटेल नाइट की तस्वीरें

24 जनवरी 2024 को साक्षी ने अपने इंस्टा हैंडल पर राघव अरोड़ा के साथ अपनी कॉकटेल नाइट की कुछ झलकियां साझा कीं, जिनमें में से एक में दोनों को गलियारे से नीचे उतरते हुए शानदार एंट्री करते देखा गया। इसके बाद, होने वाले दूल्हे को अपनी मंगेतर के हाथ पर किस करते हुए भी देखा गया। फोटोज को शेयर करते हुए साक्षी ने लिखा, "एक रात पहले"।

Sakshi Sindwani

Sakshi Sindwani

Sakshi Sindwani

साक्षी अपनी कॉकटेल नाइट पर विक्टोरियन स्टाइल के प्रोम गाउन में आईं नजर

कॉकटेल नाइट के लिए साक्षी ने मशहूर डिजाइनर गौरी और नैनिका के कलेक्शन से एक व्हाइट कलर का ऑफ-शोल्डर विक्टोरियन स्टाइल वाला प्रोम गाउन चुना था। उनके आउटफिट में रेड कोर्सेट कप और एक ब्लैक कलर की वेस्ट बेल्ट थी। उन्होंने अपने फ्लोर लेंथ गाउन को व्हाइट ट्यूल घूंघट और ब्लैक ग्लव्ज के साथ पेयर किया था। ब्लैक झुमके, सन शील्ड की एक जोड़ी और एक लहराती खुली जुल्फें उनके लुक को पूरा कर रही थीं। इसके अलावा, हल्के मेकअप के साथ रेड चीक्स, काजल लगी आंखें और रेड लिपस्टिक ने उनके पूरे लुक में चार-चांद लगा दिए। दूसरी ओर, राघव ने ब्लैक कलर का स्टाइलिश टक्सीडो चुना।

Sakshi Sindwani

Sakshi Sindwani

साक्षी ने अपनी मेहंदी पर पहना था लाल सलवार सूट

23 जनवरी 2024 को अपने इंस्टा हैंडल पर साक्षी के मंगेतर राघव अरोड़ा ने अपने मेहंदी समारोह पर दोस्तों द्वारा साझा की गई स्टोरीज को फिर से साझा किया था। झलकियों में साक्षी रेड कलर के सलवार सूट के साथ नेट के दुपट्टे में नजर आई थीं। उनके पूरे आउटफिट पर गोल्डन धागों से जटिल कढ़ाई की गई थी। उन्होंने अपने लुक को ब्रेडेड हेयरडू और सॉफ्ट ब्लश्ड मेकअप के साथ निखारा था। दूसरी ओर, राघव येलो कुर्ते के साथ सफेद पैंट और मैचिंग दोशाला में हैंडसम लग रहे थे। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

Sakshi Sindwani

साक्षी सिंधवानी की सगन सेरेमनी

18 दिसंबर 2023 को साक्षी ने अपने इंस्टा हैंडल पर शादी के पहले उत्सव यानी सगन समारोह की कुछ झलकियां पोस्ट की थीं। वह मल्टीकलर्ड फ्लोरल कढ़ाई वाले लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसके चारों तरफ स्टोन और सीक्विन का वर्क था। उन्होंने अपने लहंगे को मैचिंग हॉल्टरनेक चोली और पारदर्शी दुपट्टे के साथ पेयर किया था। एक चौड़ा जड़ाऊ हार, मैचिंग इयररिंग्स और एक मांग टीका उनके लुक को पूरा कर रहा था। दूसरी ओर, साक्षी के होने वाले दूल्हे राघव ने मिररवर्क वाली पिंक कलर की बंदगला शेरवानी चुनी थी। 

Sakshi Sindwani

Sakshi Sindwani

साक्षी सिंधवानी और राघव अरोड़ा की सगाई की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, साक्षी और राघव की कॉकटेल नाइट की झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.