शनाया कपूर भी नहीं हैं सिंगल, कॉलेज फ्रेंड करण कोठारी को कर रही हैं डेट: रिपोर्ट

इन दिनों ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपने कॉलेज फ्रेंड करण कोठारी को डेट कर रही हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

शनाया कपूर भी नहीं हैं सिंगल, कॉलेज फ्रेंड करण कोठारी को कर रही हैं डेट: रिपोर्ट

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी व गॉर्जियस एक्ट्रेस डीवा शनाया कपूर (Shanaya Kapoorअपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही फैंस की फेवरेट बन चुकी हैं। शनाया का ग्लैमरस और सिजलिंग फैशन सेंस अक्सर चर्चा में रहता है। हालांकि, इन दिनों शनाया अपने फैशन सेंस के लिए नहीं, बल्कि अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जी हां, ऐसी खबरें आ रही हैं कि शनाया कपूर रिलेशनशिप में हैं।

(Shanaya Kapoor)

किसके साथ रिलेशनशिप में हैं शनाया कपूर?

'हिंदुस्तान टाइम्स' की जानकारी के मुताबिक, शनाया कपूर सिंगल नहीं हैं, बल्कि वह मुंबई के रहने वाले करण कोठारी को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शनाया और करण दोनों 'लॉस एंजेलिस' में एक साथ यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे। दोनों कॉलेज टाइम से ही एक-दूसरे को जानते हैं। करण कोठारी फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं, लेकिन उनका 'लॉस एंजेलिस' बेस्ड स्टार्टअप है। हालांकि, शनाया ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अभी तक कोई पोस्ट नहीं की है, तो जाहिर है कि शनाया फिलहाल करण के बारे में कुछ बात भी नहीं करेंगी, लेकिन करण कोठारी को शनाया संग कई बॉलीवुड पार्टीज अटेंड करते हुए देखा गया है। वहीं खबरें यह भी हैं कि शनाया अपने दोस्तों के सामने करण को अपने पार्टनर के तौर पर इंट्रोड्यूस कर चुकी हैं।

(Shanaya Kapoor)

बॉलीवुड में जल्द डेब्यू करेंगी शनाया

शनाया कपूर की बात करें, तो उन्हें करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' से बॉलीवुड डेब्यू करना था, लेकिन उनका यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है। वहीं, हाल ही में ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि शनाया, टाइगर श्रॉफ के साथ शशांक खेतान की फिल्म 'स्क्रू ढीला' में नजर आएंगी।

(Shanaya Kapoor)

जब येलो ड्रेस में हॉट दिखीं शनाया कपूर 

बता दें कि बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही शनाया कई एडवरटाइजमेंट में फीचर हो चुकी हैं। वह मोस्ट फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं। शनाया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं, उनके फैशन सेंस का हर कोई दीवाना है। हाल ही में, उन्हें 60 हजार से भी ज्यादा की मंहगी येलो ड्रेस में स्पॉट किया गया था। इस दौरान वह काफी हॉट और खूबसूरत दिख रही थीं। शनाया की ये ड्रेस देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

(Shanaya Kapoor)

खैर, फैंस की तरह अब हमें भी उस पल का इंतजार है, जब शनाया अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ेंगी। फिलहाल, आप इस पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।  

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.