Isha Ambani ने कैजुअल ड्रेस में गर्ल गैंग के साथ BFF की बैचलरेट पार्टी को किया एंजॉय, दिखीं सुंदर

हाल ही में, हमें ईशा अंबानी की बीएफएफ की बैचलरेट पार्टी की एक अनदेखी तस्वीर मिली, जिसमें उन्हें अपनी पूरी गर्ल गैंग के साथ बेहतरीन समय का आनंद लेते देखा जा सकता है। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Isha Ambani ने कैजुअल ड्रेस में गर्ल गैंग के साथ BFF की बैचलरेट पार्टी को किया एंजॉय, दिखीं सुंदर

यंग बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी (Isha Ambani) वास्तव में 'ब्यूटी विद ब्रेन' का प्रतीक हैं। अपने करियर में एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करने के अलावा, अब ईशा एक फुल फैमिली वुमेन भी हैं। हमने अक्सर कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने परिवार और दोस्तों के प्रति ईशा के प्यार को देखा है। एक बार फिर हमें ईशा अंबानी की अपनी गर्ल गैंग के साथ BFF की बैचलरेट पार्टी का आनंद लेते हुए एक शानदार तस्वीर मिली।

ईशा अंबानी ने BFF की बैचलरेट पार्टी को किया एंजॉय

हमें ईशा अंबानी की BFF की बैचलरेट पार्टी की एक अनदेखी तस्वीर मिली, जिसे अंबानी के एक फैन पेज ने शेयर किया था। तस्वीर में ईशा अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ बैठी थीं, जबकि गर्ल गैंग मूवी नाइट का भरपूर आनंद ले रही थी। ईशा डेनिम पैंट के साथ सफेद शर्ट में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

isha ambani

उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखा और खुले बालों के साथ मिनिमल मेकअप का विकल्प चुना था। बैकग्राउंड में अन्य महिलाओं को व्हाइट आउटफिट में ट्विन करते हुए बाथरोब्स पहने देखा गया। इसके अलावा, यह लड़कियों के चेहरे पर बड़ी मुस्कुराहट थी, जो कि कभी न भूलने वाली थी।

ईशा अंबानी लोकप्रिय चाइनीज ब्रांड 'Shein' को भारत में लाएंगी वापस 

ईशा के बिजनेस वेंचर के बारे में बात करें, तो वह तीन साल के विवाद के बाद लोकप्रिय चाइनीज ब्रांड 'Shein' को भारत में वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि फैशन ब्रांड शीन को अन्य चीनी ऐप्स के साथ भारत में बैन कर दिया गया था। हालांकि, इसके बैन से पहले 'Shein' भारत में काफी पॉपुलर ब्रांड्स में से एक था और वॉलेट-फ्रेंडली कीमतों पर इसके ट्रेंडिंग डिज़ाइन के लिए पसंद किया जाता था।

shein

अब रिपोर्टों के अनुसार, 'Shein' ने भारत में वापसी करने के लिए 'रिलायंस रिटेल' के साथ साझेदारी की है। फैशन आउटफिट तीन साल बाद एक बार फिर ऑफलाइन स्टोर और देशी ऐप के माध्यम से बेचे जाएंगे। इसके अलावा, शीन रिलायंस रिटेल के माध्यम से अमेरिका में भी काम करेगी।

जब ईशा अंबानी ने मदरहुड और रेड-कार्पेट इवेंट के बीच मैनेजमेंट पर की थी बात

इसमें कोई दो राय नहीं है कि ईशा को अपने काम के बीच सही संतुलन बनाने के लिए पसंद किया जाता है। उन्होंने इसी बारे में तब बात की थी, जब वह 'मेट गाला 2023' के रेड कार्पेट पर पहुंची थीं और अपनी शानदार उपस्थिति से सुर्खियां बटोरी थीं। अभी छह महीने पहले ही ईशा ने अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।

isha ambani

ऐसे में 'मेट गाला 2023' में वॉक के बाद ईशा ने एक इंस्टा स्टोरी साझा की थी, जिसे दीया मेहता जटिया ने दोबारा पोस्ट किया था, जो उनके साथ कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। तस्वीर में ईशा और दीया एक साथ पोज देती नजर आ रही थीं। हालांकि, इसके ऊपर ईशा ने कैप्शन में डायपर बदलने व फैशन इवेंट के लिए तैयार होने पर कटाक्ष किया था।

ईशा अंबानी की मदरहुड जर्नी

निजी जिंदगी की बात करें, तो ईशा अंबानी ने 12 दिसंबर 2018 को मुंबई में अपने लव वन आनंद पीरामल से शादी की थी। चार साल की मैरिड लाइफ के बाद दोनों ने नवंबर 2022 में अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। एक आधिकारिक बयान में अंबानी परिवार ने ईशा के नवजात शिशुओं के नामों का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि ईशा की बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा है।

isha ambani

Isha Ambani-Shloka Mehta के बचपन की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, बेस्ट फ्रेंड से बनी थीं ननद-भाभी। फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम ईशा की BFF की बैचलर पार्टी की और झलकियां पाने के लिए उत्साहित हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.