Isha Ambani के बच्चों को मिला बार्नयार्ड हैम्पर, भतीजे Prithvi Ambani ने भी पाया क्रिसमस का तोहफा

अंबानी फैमिली के एक फैन पेज ने स्पेशल रूप से ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया व आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी के लिए बनाए गए प्यारे हैम्पर्स की झलकियां शेयर की हैं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Isha Ambani के बच्चों को मिला बार्नयार्ड हैम्पर, भतीजे Prithvi Ambani ने भी पाया क्रिसमस का तोहफा

देश के सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से एक होने के नाते अंबानी परिवार को अपने शुभचिंतकों से अक्सर शानदार तोहफे मिलते रहते हैं। अब, चूंकि क्रिसमस का त्योहार पहले से ही दरवाजे पर दस्तक दे रहा है और दुनिया भर की मशहूर हस्तियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अंबानी के बच्चों को भी प्यारे-प्यारे हैम्पर्स मिले हैं। ऐसे में हैम्पर्स की झलकियां अंबानी के एक फैन पेज द्वारा रीशेयर की गईं और वे इतनी प्यारी हैं कि उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बता दें कि हैम्पर्स ईशा अंबानी (Isha Ambani)  और आनंद पीरामल के जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया व आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी के लिए हैं।

ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया को मिला क्यूट बार्नयार्ड हैम्पर

इंस्टाग्राम गिफ्टिंग सर्विस पेज 'रैप लव रिपीट' ने ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया के लिए एक खूबसूरत बार्नयार्ड हैम्पर तैयार किया है। इंस्टा पेज पर साझा की गई तस्वीरों में हम मुर्गियों, गायों, बत्तखों, घोड़ों, सुअरों और कुछ अन्य जानवरों के छोटे एनिमेटेड वर्जन वाले क्यूट हैम्पर को देख सकते हैं। हम कुछ लिपटे हुए गिफ्ट बॉक्सेस के साथ एक चरवाहे को भी देख सकते हैं। इसके अलावा, गुब्बारों के साथ सुंदर सजावट, जुड़वा बच्चों की नेमप्लेट और कुछ अन्य डिटेल्स ने हमारा दिल जीत लिया।

isha ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी को मिला गिफ्ट से भरा क्रिसमस हैम्पर

आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी के हैम्पर की बात करें, तो उसी गिफ्ट पेज ने तोहफों से भरी एक और टोकरी बनाई और इसकी झलकियां अपने आधिकारिक पेज पर शेयर की हैं। पृथ्वी के हैम्पर में छोटे सांता क्लॉज़, व्हाइट एंड गोल्डन कलर के क्रिसमस ट्री की कतरनें, कुछ छोटे क्रिसमस ट्री, बॉल्स, स्टार्स और रेड एंड ग्रीन कलर के कपड़ों में लिपटे कुछ तोहफे थे। इसके अलावा, हैम्पर में स्पेशल रूप से पृथ्वी के नाम से कस्टमाइज्ड क्रिसमस टोपी थी और कुल मिलाकर हैम्पर बहुत प्यारा लग रहा था।

prithvi ambani

prithvi ambani

ईशा अंबानी के बच्चों की पहली बर्थडे पार्टी: जुड़वा बच्चों ने काटा था ब्लू कलर का स्पेशल केक

हमें अक्सर अंबानी के फैन पेज द्वारा शेयर की गई अंबानी के जीवन की कुछ झलकियां मिलती हैं। उदाहरण के लिए, 19 नवंबर 2023 को ईशा और आनंद के जुड़वा बच्चे कृष्णा और आदिया एक साल के हो गए थे, जिसके लिए एक दिन पहले उनके प्यारे परिवार ने जियो वर्ल्ड गार्डन में उनके लिए एक भव्य काउंटी फेयर-थीम वाली बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था।

isha ambani

यह निस्संदेह स्टार स्टडेड इवेंट था और कई जानी-मानी हस्तियों ने इसकी शोभा बढ़ाई थी। इवेंट की कुछ इनसाइड झलकियों में हम आनंद को अपनी छोटी बच्ची को गोद में लिए हुए देख सकते हैं। इसके अलावा, ईशा के जुड़वा बच्चे अपने परिवारों से घिरे हुए थे। इसके अलावा, हम हरे पत्तों के पैटर्न वाला एक सुंदर ब्लू कलर का केक देख सकते थे और इसके टॉप पर एक कार सजी हुई थी।

isha ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों की बर्थडे पार्टी में अपने बच्चों पृथ्वी-वेदा के साथ पहुंची थीं श्लोका मेहता

फोटोज के एक अन्य सेट में हमने श्लोका मेहता को देखा था, जब वह ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों के जन्मदिन समारोह में पहुंची थीं। उनके साथ उनके बच्चे पृथ्वी और वेदा भी थे। जन्मदिन के जश्न के लिए श्लोका की बेटी वेदा फुल स्लीव्स वाली व्हाइट टी-शर्ट के साथ डेनिम डंगरी में सजी हुई थीं।

isha ambani

दूसरी ओर, पृथ्वी ने अपनी छोटी बहन के साथ मैचिंग ड्रेस पहनी थी। मौज-मस्ती से भरे जश्न के लिए वेन्यू में एंट्री करते समय उन्होंने अपनी मां का हाथ पकड़ रखा था, जबकि वेदा श्लोका की गोद में थीं। इस अवसर पर श्लोका बिना स्लीव्स वाली ब्लैक एंड व्हाइट चेकदार ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

isha ambani

फिलहाल,हम अंबानी के बच्चों को मिले प्यारे-प्यारे तोहफों से मंत्रमुग्ध हैं। तो आपको ये कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर ​बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.