Janhvi Kapoor डिनर के बाद रूमर्ड BF Shikhar Pahariya संग हुईं स्पॉट, एक्सप्रेशन ने खींचा ध्यान

हाल ही में, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को उनके रूमर्ड BF शिखर पहाड़िया के साथ देखा गया, जब वे कथित तौर पर डिनर डेट पर गए थे। हालांकि, अभिनेत्री के एक्सप्रेशन ने हमारा ध्यान खींच लिया। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Janhvi Kapoor डिनर के बाद रूमर्ड BF Shikhar Pahariya संग हुईं स्पॉट, एक्सप्रेशन ने खींचा ध्यान

यंग एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoorअपने अभिनय करियर के बुलंदियों पर हैं। वह कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं, जिनमें 'धड़क', 'मिली', 'रूही', 'गुंजन सक्सेना', 'गुड लक जेरी' और कई अन्य शामिल हैं। मौजूदा समय में वह वरुण धवन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'बवाल' के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रमोशनल इवेंट के बीच जान्हवी को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ डिनर डेट पर देखा गया। इस दौरान अभिनेत्री के एक्सप्रेशन ही थे, जो उनके रूमर्ड रिलेशनशिप को और हवा दे रहे थे।

जान्हवी कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ गईं डेट पर

16 जुलाई 2023 को जान्हवी कपूर को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया गया, जब वे कथित तौर पर डिनर डेट पर गए थे। उन्हें अपनी कार के अंदर बैठे हुए एक साथ देखा गया। हालांकि, जैसे ही पैपराजी ने रूमर्ड कपल की ओर अपना कैमरा घुमाया, जान्हवी को एक प्यारी मुस्कान के साथ देखा गया। एक्ट्रेस के इस एक्सप्रेशन ने सभी का ध्यान खींच लिया।

janhvi

दूसरी ओर, शिखर अपने फोन पर बिजी नजर आए और पैपराजी के कैमरे से नजरें हटा रहे थे। इसके अलावा, रूमर्ड लवबर्ड्स को व्हाइट आउटफिट में एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग करते हुए देखा गया और वे एक साथ बहुत अच्छे लग रहे थे।

janhvi

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस की फोटो पर किया कमेंट

13 जुलाई 2023 को जान्हवी ने अपने इंस्टा हैंडल पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी, जिनमें वह एक खूबसूरत ब्लैक ड्रेस में अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट करती देखी जा सकती थीं। जान्हवी हमेशा की तरह शानदार लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने अपनी ड्रेस को ग्लैम मेकअप के साथ जोड़ा था, जिसमें विंग्ड आईज, रेड एंड हाईलाइटेड चीक्स, डिफाइन्ड आइब्रो, ग्लॉसी लिप्स और खुले बाल शामिल थे।

janhvi

जैसे ही जान्हवी ने अपनी तस्वीरें शेयर कीं, शिखर ने उनकी तस्वीर पर एक प्यारा कमेंट किया। उन्होंने कमेंट बॉक्स में कुछ प्यार भरी आंखों वाली इमोजी पोस्ट की थीं।

janhvi

जब जान्हवी और उनके परिवार ने शिखर पहाड़िया संग पार्टी में जमकर की मस्ती 

12 जून 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर जान्हवी के करीबी दोस्त ओरहान अवात्रामणि ने कपूर परिवार के साथ एक पार्टी की कुछ झलकियां साझा की थीं। तस्वीरों में जान्हवी ने ब्राउन कलर की ओवरसाइज्ड ड्रेस पहनी हुई थी। फोटोज में जान्हवी को अपनी बहन खुशी कपूर, पिता बोनी कपूर, ओरी और कुछ अन्य लोगों के साथ पार्टी में मस्ती करते हुए दिखाया गया था। जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर भी इस पार्टी में शामिल हुए थे। ओरी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में शिखर कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे थे।

janhvi

खबरों की मानें, तो शिखर और जान्हवी ने बॉलीवुड में एंट्री करने से काफी पहले एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, जान्हवी की पहली फिल्म 'धड़क' के बाद यह जोड़ी टूट गई थी, जिसका कारण वे ही जानते हैं। हालांकि, दिसंबर 2022 में रिपोर्टें फिर से सामने आने लगीं, जिनमें बताया गया था कि एक्स कपल ने कथित तौर पर समझौता कर लिया है और अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने के बारे में सोचा है।

जब Janhvi Kapoor ने Shikhar Pahariya संग डेटिंग रूमर्स के बीच प्यार पर की बात, कहा- 'मैं रोमांटिक हूं'.. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ तस्वीरें खिंचवाते समय जान्हवी के एक्सप्रेशन के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.