Janhvi Kapoor की नेट वर्थ है 82 करोड़, प्रति फिल्म लेती हैं 5 करोड़ रुपए, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की कुल संपत्ति 82 करोड़ रुपए है और वह प्रति फिल्म लगभग 5-10 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। आइए आपको इस पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Janhvi Kapoor की नेट वर्थ है 82 करोड़, प्रति फिल्म लेती हैं 5 करोड़ रुपए, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड में अपनी जनरेशन की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी ने अपनी काबिलियत व अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम स्थापित किया है। उन्होंने 2018 में फिल्म 'धड़क' से अपनी शुरुआत की थी और तब से वह अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर लगातार ऊंची उड़ान भर रही हैं। 

जान्हवी कपूर की कुल संपत्ति है 82 करोड़

हाल ही में, जान्हवी कपूर एक पत्रिका के लिए कवर गर्ल बनीं, जिसमें उनकी कई उपलब्धियों को लिस्टेड किया गया है। उन्होंने कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, यही वजह है कि वह अपनी जनरेशन की मोस्ट बैंकेबल एक्ट्रेस हैं। यही नहीं, उनके पास कुछ शानदार अपकमिंग प्रोजेक्ट्स भी हैं। मैगजीन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जान्हवी की अनुमानित कुल संपत्ति 82 करोड़ है।

janhvi

जान्हवी कपूर प्रति फिल्म के लिए लेती हैं 5-10 करोड़ रुपए

सिर्फ इतना ही नहीं, पत्रिका ने अभिनेत्री के बारे में कई अन्य अनुमानित डिटेल्स का भी खुलासा किया है। जान्हवी (जो समय के साथ, कुछ सबसे प्रमुख ब्रांडों के लिए एक चेहरा बन गई हैं) प्रत्येक प्रमोशन के लिए 70-80 लाख रुपए के बीच शुल्क लेती हैं। उन्होंने मुंबई में कई संपत्तियों में भी निवेश किया है और बांद्रा में उनका 30 करोड़ का अपना घर है। इसके अलावा, उनके गैराज में कई शानदार कारें हैं, जिनकी कीमत 5 करोड़ से अधिक है। पत्रिका ने ये भी खुलासा किया कि जान्हवी अपनी हर फिल्म के लिए 5-10 करोड़ रुपए के बीच फीस लेती हैं।

janhavi

नेटिजंस ने जान्हवी की नेटवर्थ और प्रति फिल्म फीस पर दी प्रतिक्रिया

उसी पत्रिका कवर का एक स्क्रीनग्रैब डिस्कशन पोर्टल 'रेडिट' पर साझा किया गया, जिसमें कई इंटरनेट यूजर्स ने जान्हवी कपूर की कुल संपत्ति और प्रति फिल्म फीस के दावों पर चर्चा की। खैर, यह कहना गलत नहीं होगा कि इंटरनेट यूजर्स का एक बड़ा वर्ग अभिनेत्री के बारे में बताए गए तथ्यों और आंकड़ों पर पूरी तरह अविश्वास में था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कोई वास्तविक और सफल योगदान दिए बिना, इतनी फीस का आनंद लेने के लिए अभिनेत्री की आलोचना करना शुरू कर दिया।

janhvi

जहां एक नेटिजन ने कमेंट किया, “कोई उन्हें 5-10 करोड़ का भुगतान क्यों करेगा.. हाहाहा। मेरा मतलब है कि वह अमीर पैदा हुई थीं, लेकिन भगवान वास्तव में अन्यायी है। उनका एक ब्रांड एंडोर्समेंट किसी की जीवन भर की कमाई है।” एक अन्य इंटरनेट यूजर ने लिखा, “5 करोड़ पहले ही? उन्हें बॉक्स ऑफिस पर एक भी हिट नहीं मिली? वह 5 करोड़ कैसे चार्ज करती हैं।” यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

janhvi

janhvi

janhvi

Janhvi Kapoor ने बर्थडे पर BF Shikhar और Orry संग 'तिरुपति' का किया दौरा, नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब जान्हवी कपूर ने अपनी फ्यूचर ड्रीमी वेडिंग के बारे में की थी बात

पर्सनल लाइफ की बात करें, तो जान्हवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ लंबे समय से एक स्थिर रिश्ते में हैं। इस कपल ने अपने अफेयर को सीक्रेट रखने की कोशिश नहीं की है और वे अपने रोमांस से सभी दिल जीत लेते हैं। उन्होंने 'ब्राइड्स टुडे' के साथ अपने पिछले साक्षात्कार में उस तरह की शादी के बारे में बताया था, जिसके बारे में वह सपने देखती हैं।

janhvi

उनके शब्दों में, "शुरू से ही मेरे मन में इसकी बहुत स्पष्ट तस्वीर थी! मैं तिरुपति में शादी करना चाहती हूं, यह एक बहुत ही इंटीमेट मामला होगा। मुझे पता है कि मैं क्या पहनूंगी। एक गोल्डन वाली कांजीवरम साड़ी और मैं मेरे बालों में ढेर सारा मोगरा होगा। मेरे पति लुंगी में रहेंगे और हम सब शादी के बाद केले के पत्ते पर खाना खाएंगे।"

जब Boney Kapoor ने की Shikhar Pahariya संग Janhvi Kapoor के रिश्ते की पुष्टि, कहा- 'वह Ex नहीं हो..' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आप जान्हवी कपूर की अनुमानित कुल संपत्ति के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.