यंग एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) पहले ही अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में नजर आई थीं। वहीं निजी जिंदगी में जान्हवी पिछले कुछ समय से कथित तौर पर बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। एक साथ पार्टियों को एंजॉय करने और वेकेशन पर जाने से लेकर इवेंट्स में स्पॉट होने तक, रूमर्ड कपल एक-दूसरे के प्यार में डूबा हुआ नजर आता है। हाल ही में, दोनों को तिरुमाला मंदिर में देखा गया।
28 अगस्त 2023 को जान्हवी कपूर को अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ ओणम उत्सव के बीच आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में देखा गया था। एक वीडियो में अभिनेत्री श्री वेंकटेश्वर स्वामी से आशीर्वाद लेने के बाद अपने बॉयफ्रेंड के साथ मंदिर से बाहर निकलीं। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ा, वह मंदिर के गेट पर शिखर का इंतजार करती नजर आईं। बाद में, दोनों ने मंदिर के बाहर से अपना सिर झुकाकर श्री वेंकटेश्वर स्वामी को प्रणाम किया।
मंदिर दर्शन के लिए शिखर ने व्हाइट कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना हुआ था, जबकि जान्हवी पर्पल एंड सिल्वर कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ब्रेडेड हेयरडू और सटल मेकअप ने उनके लुक को पूरा किया था। उन्होंने अपने लुक को पर्ल इयररिंग्स और डायमंड बैंगल्स से एक्सेसराइज़ किया था। इसके साथ ही, हम जान्हवी की उंगली में एक बड़ी हीरे की अंगूठी देख सकते हैं, जो बेहद खूबसूरत है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
शिखर पहाड़िया अपनी गर्लफ्रेंड जान्हवी कपूर के परिवार के साथ भी काफी घुल-मिल गए हैं और उन्हें अक्सर एक साथ देखा जाता है। 12 जून 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर जान्हवी के करीबी दोस्त ओरहान अवात्रामणि ने कपूर परिवार के साथ एक पार्टी की कुछ झलकियां साझा की थीं।
तस्वीरों में जान्हवी ब्राउन कलर की ओवरसाइज्ड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। फोटोज में जान्हवी को अपनी बहन खुशी कपूर, पिता बोनी कपूर, ओरी व कुछ अन्य लोगों के साथ पार्टी में मस्ती करते हुए दिखाया गया था। इस पार्टी में जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर भी मौजूद थे। ओरी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में शिखर थिरकते और कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे थे।
कई रिपोर्टों के अनुसार, शिखर और जान्हवी ने बॉलीवुड में एंट्री करने से बहुत पहले एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, जान्हवी की पहली फिल्म 'धड़क' के बाद किन्ही कारणों से यह जोड़ी टूट गई थी। फिर, दिसंबर 2022 में रिपोर्ट में बताया गया कि एक्स कपल ने समझौता कर लिया है और अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने के बारे में सोचा है।
जब Janhvi Kapoor के 'अफेयर' के शक में स्कूल में पहुंच गई थीं Sridevi, कहा था- 'मैंने इसलिए नहीं..' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आप जान्हवी और शिखर के एक साथ मंदिर जाने के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।