जान्हवी कपूर ने एक्स BF अक्षत राजन को तस्वीरें शेयर कर दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

हाल ही में, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अक्षत राजन को तस्वीरें शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

जान्हवी कपूर ने एक्स BF अक्षत राजन को तस्वीरें शेयर कर दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अक्षत राजन को जन्मदिन की बधाई दी है।

janhvi

पहले ये जान लीजिए कि जान्हवी कपूर को लेकर अफवाह थी कि वह अपने करीबी दोस्त अक्षत राजन को डेट कर रही थीं। दोनों को कई बार साथ में मूवी स्क्रीनिंग, डिनर आउटिंग, फैमिली फंक्शन में देखा जाता था। बाद में दोनों अलग हो गए और अब दोस्त हैं। हालांकि, अब खबर है कि जान्हवी की छोटी बहन खुशी उनके एक्स बॉयफ्रेंड अक्षत राजन को डेट कर रही हैं। ऐसे में जान्हवी का अक्षत को बर्थडे विश करना काफी दिलचस्प है।

janhvi

(ये भी पढ़ें : शाहरुख खान की बेटी सुहाना को मिली खराब बर्ताव को सुधारने की सलाह, कई बार हो चुकी हैं ट्रोल)

अब आइए आपको जान्हवी कपूर का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, 15 सितंबर 2022 को जान्हवी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड अक्षत राजन को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। पहली तस्वीर में अक्षत और जान्हवी को ग्रे स्वेटशर्ट में देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर अक्षत के केक कटिंग की है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे टू माय हार्ट। किस्सी टू यू। फॉरएवर लव यू। @akshatrajan।"

janhvi

janhvi

पिछले साल 15 सितंबर 2021 को अक्षत के जन्मदिन पर जान्हवी कपूर ने बर्थडे विश करते हुए एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में जान्हवी सफेद शर्ट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, क्योंकि वह अक्षत के कंधे पर सिर रखकर बैठी थीं। तस्वीर के ऊपर एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था, "दुनिया के सबसे अच्छे इंसान को जन्मदिन की बधाई, आई लव यू @akshatrajan।"

janhvi

(ये भी पढ़ें : 'ना आना इस देस लाडो' फेम आदित्य रेडिज-नताशा शर्मा शादी के 8 साल बने पैरेंट्स, बयां की खुशी)

फिलहाल, जान्हवी कपूर द्वारा शेयर की गईं फोटोज आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.