'RRR' स्टार जूनियर एनटीआर की पत्नी लक्ष्मी राव 2 लाख रुपए के हैंडबैग के साथ आईं नजर

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और उनकी पत्नी लक्ष्मी को हाल ही में अपने दोनों बच्चों के साथ फिल्म 'आरआरआर' की विशेष स्क्रीनिंग पर देखा गया। इस दौरान उनके महंगे हैंडबैग ने हमारा ध्यान खींच लिया।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'RRR' स्टार जूनियर एनटीआर की पत्नी लक्ष्मी राव 2 लाख रुपए के हैंडबैग के साथ आईं नजर

दक्षिण भारतीय सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) तेलुगु सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। वर्तमान में वह फिल्म 'आरआरआर' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। 'RRR' ने उन्हें देश के सबसे बड़े अभिनेताओं में शामिल कर दिया है। जूनियर एनटीआर अपनी पत्नी लक्ष्मी राव और बच्चों भार्गव राम और अभय राम के साथ शायद ही कोई सार्वजनिक उपस्थिति बनाते हैं। अभिनेता अपने खूबसूरत निजी जीवन को स्टारडम के चंगुल से दूर रखने में विश्वास करते हैं और हमेशा अपने परिवार को प्राथमिकता देना पसंद करते हैं।

jr ntr family

जूनियर एनटीआर और लक्ष्मी राव की शादी अरेंज मैरिज है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने एक-दूसरे का ख्याल रखा है, उससे साबित होता है कि, वे एक साथ रहने के लिए ही बने थे। लविंग हसबैंड अक्सर अपनी पत्नी की प्रशंसा करते हैं। स्टार वाइफ भी मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन फिर भी वह अक्सर अपने स्टाइलिश लुक से लाइमलाइट चुरा लेती है।

jr ntr Wedding

हाल ही में, जूनियर एनटीआर को उनकी फिल्म 'आरआरआर' की विशेष स्क्रीनिंग में अपनी पत्नी लक्ष्मी राव और दोनों बच्चों के साथ देखा गया। आउटिंग के लिए लक्ष्मी ने सिंपल लुक चुना, जिसमें पेस्टल पैंट और 'RRR' लोगो वाली टी-शर्ट शामिल थी। उन्होंने अपने लुक को पिंक शोल्डर बैग से स्टाइल किया था। कथित तौर पर जूनियर एनटीआर 3 साल बाद अपने परिवार के साथ एक कार्यक्रम के लिए बाहर निकले थे।

jr ntr's wife

जहां हमें लक्ष्मी का स्टाइलिश लुक पसंद आया, वहीं हमारी नजरें उनके पिंक स्लिंग बैग पर गईं। कुछ शोध करने पर हमें पता चला कि, लक्ष्मी का स्लिंग बैग 'वैलेंटिनो' ब्रांड का है। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर शोल्डर बैग की कीमत रु. 2,01,345 रुपए है।

jr ntr's wife

यह पहली बार नहीं है, जब लक्ष्मी को हाई-एंड ब्रांड्स पहने देखा गया है। दक्षिण भारतीय सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने 5 मई 2011 को लक्ष्मी राव से शादी की थी। उनकी शादी अब तक की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। रिपोर्ट के अनुसार, भव्य शादी में करीब 100 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। जूनियर एनटीआर की शादी के बारे में एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि, उनकी पत्नी लक्ष्मी ने एक करोड़ रुपये की साड़ी पहनी थी। यह वास्तव में एक सुपरस्टार की शादी थी।

jr ntr

फिलहाल, हमें लक्ष्मी राव का लेटेस्ट लुक काफी पसंद आया। वैसे, आपको उनका बैग कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.