काजोल ने बहन तनीषा मुखर्जी के साथ सेलिब्रेट किया भाई दूज, फैमिली संग शेयर कीं तस्वीरें

हाल ही में, एक्ट्रेस काजोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भाई दूज सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

काजोल ने बहन तनीषा मुखर्जी के साथ सेलिब्रेट किया भाई दूज, फैमिली संग शेयर कीं तस्वीरें

देशभर में कई जगहों पर आज यानी 27 अक्टूबर 2022 को भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। आम जन से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol)। हाल ही में, उन्होंने अपने भाई दूज सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

kajol

एक्ट्रेस काजोल ने लंबे अरसे बाद भाई दूज का त्योहार सेलिब्रेट किया है। दरअसल, 27 अक्टूबर 2022 को काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस तस्वीरों में काजोल अपनी बहन तनीषा मुखर्जी, मां तनुजा, चचेरे भाई सम्राट, शरबानी और सुजॉय मुखर्जी के साथ कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। सभी इस तस्वीर में ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, ''भाई दूज बहुत समय बाद....अपनापन और पागलपन''

kajol

kajol

इससे पहले, 25 अक्टूबर 2022 को अजय देवगन ने इंस्टाग्राम अकाउंट से दिवाली समारोह की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उनकी बहन नीलम देवगन गांधी, पत्नी काजोल, बेटी न्यासा देवगन, बेटा युग देवगन और अन्य लोग नजर आ रहे थे। तस्वीरों में काजोल ने जहां मैचिंग इयररिंग्स के साथ ऑफ-व्हाइट साड़ी पहनी हुई थी। वहीं, अजय ने सफेद कुर्ता-पायजामा और माथे पर लाल तिलक लगाया हुआ था। यहां तक ​​कि युग अपने पिता को ट्विनिंग करते हुए नजर आए थे।

kajol

लेकिन जिस चींज ने हमारा ध्यान खींचा वह था, अजय-काजोल की बेटी न्यासा देवगन का ट्रेडिशनल लुक। इस दौरान न्यासा ने बेहद खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था। न्यासा का पूरा लुक देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

kajol

बता दें कि अजय और काजोल करीब 25 साल पहले साल 1995 में फिल्‍म 'हलचल' के सेट पर मिले थे। यहीं से इन दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। करीब चार सालों तक डेटिंग के बाद इन दोनों ने साल 1999 में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से शादी की थी। इन्होंने अपनी शादी को बहुत सीक्रेट रखा था। 

kajol

अपने एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए थे। काजोल ने अजय देवगन से शादी और अपने गर्भपातों के बारे में खुलकर बात की थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

kajol

खैर, हमें तो काजोल द्वारा शेयर की गई तस्वीरें बहुत प्यारी लगीं। आपको एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं!

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.