Manish Malhotra के फैशन शो में Kajol ने 2.25 लाख रुपए की पिंक सीक्विन साड़ी में बिखेरा जलवा

हाल ही में, एक्ट्रेस काजोल ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो में उनकी सीक्विन्ड फ्यूशिया पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत उपस्थिति दर्ज कराई। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Manish Malhotra के फैशन शो में Kajol ने 2.25 लाख रुपए की पिंक सीक्विन साड़ी में बिखेरा जलवा

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (Kajol) अपने बैक-टू-बैक एक्टिंग प्रोजेक्ट्स से सुर्खियां बटोर रही हैं। 'लस्ट स्टोरीज 2' में अपनी भूमिका से लेकर वेब सीरीज 'द ट्रायल' तक, काजोल ने हर जगह अपने दमदार अभिनय को साबित किया है और अब वह इसकी सफलता का आनंद ले रही हैं। हाल ही में, काजोल ने मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। वह अपनी बहन तनीषा मुखर्जी के साथ नजर आईं, जो केप के साथ येलो कलर के को-ऑर्ड सेट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

मनीष मल्होत्रा के इवेंट में काजोल फ्यूशिया पिंक साड़ी में आईं नजर 

जहां हमें तनीषा का बोल्ड लुक पसंद आया, वहीं काजोल की क्लासी साड़ी ने हमारा दिल जीत लिया। काजोल ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक साड़ी चुनी थी। उन्होंने एक सीक्विन्ड फ्यूशिया पिंक ओम्ब्रे साड़ी पहनी थी और इसे साटन स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ जोड़ा था। हाईलाइटेड चीक्स, पिंक लिप्स और स्ट्रेट हेयर्स के साथ हल्का मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहा था। हमें काजोल का लुक बेहद पसंद आया।

kajol

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

काजोल की इस खूबसूरत साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। थोड़ी रिसर्च करने के बाद हमें पता चला कि इस खूबसूरत साड़ी की कीमत 2,25,000 रुपए है।

kajol

जब काजोल ने लाल दुपट्टे के साथ पहना था सफेद सूट

18 अप्रैल 2023 को एक पैपराजी पेज ने अपने इंस्टा हैंडल से काजोल की कुछ झलकियां साझा की थीं। इनमें वह व्हाइट कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसे लाल दुपट्टे और कोल्हापुरी सैंडल के साथ स्टाइल किया था। काजोल ने अपने लुक को एक बड़े ब्लैक बैग के साथ स्टाइल किया था।

kajol

सटल मेकअप और खुले बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे। उन्होंने नेटिजंस को तुरंत फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में 'अंजलि' के किरदार के अपने लुक की याद दिला दी। हालांकि, फर्क सिर्फ इतना था कि फिल्म में उनके बाल छोटे थे।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नेटिज़न्स ने कमेंट बॉक्स में बाढ़ ला दी, क्योंकि उन्हें 'कुछ कुछ होता है' फिल्म की भी याद आ गई। एक यूजर ने लिखा था, 'बहुत परेशान हूं कि उन्होंने रानी मुखर्जी पर दुपट्टा नहीं फेंका।' एक अन्य ने लिखा था, "कुछ कुछ होता है' फील हो रहा है।" एक नेटिज़न ने यह भी लिखा था, "कुछ कुछ होता से अंजलि।"

kajol

जब काजोल अपने गाउन के लिए हुई थीं ट्रोल

वैसे तो, काजोल जल्दी अपनी ड्रेसिंग सेंस के लिए ट्रोलर्स के निशाने पर नहीं आती हैं, लेकिन एक बार उन्हें इसका सामना करना पड़ा था, जब उन्होंने 28 अक्टूबर 2021 को ब्लैक एंड व्हाइट कलर के बॉडीकॉन गाउन में एक अवॉर्ड शो में भाग लिया था। उन्होंने अपने लुक को एक साफ बन, सुंदर खूबसूरत झुमके और न्यूड मेकअप के साथ पूरा किया था।

kajol

जहां काजोल ने अपने सिग्नेचर देसी स्टाइल के अलावा कुछ नया करने की कोशिश की थी, वहीं नेटिजंस ने उनके इस आउटफिट को बहुत बुरा बताया था और इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया था। यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, काजोल का साड़ी लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.