सिंगर कनिका कपूर जल्द करने वाली हैं दूसरी शादी, वेडिंग डेट आई सामने

एक लेटेस्ट रिपोर्ट में सिंगर कनिका कपूर की शादी की तारीख सामने आई है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

सिंगर कनिका कपूर जल्द करने वाली हैं दूसरी शादी, वेडिंग डेट आई सामने

बी-टाउन की प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) जल्द ही दोबारा शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबरों की मानें तो, वो लंदन बेस्ड एक NRI बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं, जिनका नाम गौतम है और वे दोनों इसी साल मई में शादी करने वाले हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट में कनिका की शादी की तारीख सामने आई है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

Kanika Kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, 'बेबी डॉल' गाने से मशहूर हुईं कनिका कपूर बिजनेसमैन गौतम से दूसरी शादी करेंगी। उनकी पहली शादी एनआरआई राज चंदोक से महज 18 साल की उम्र में हुई थी। शादी के बाद कपल के तीन बच्चे हुए, जिनके नाम अयाना, समारा और युवराज हैं। हालांकि, शादी के 15 साल बाद कनिका और राज 2012 में अलग हो गए थे। तभी से सिंगर अपने तीनों बच्चों की अकेले परवरिश कर रही हैं। अब सिंगर अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने के लिए एक दम तैयार हैं।

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन, सामने आईं तस्वीरें)

Kanika Kapoor

दरअसल, 'ई-टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कनिका कपूर बिजनेसमैन गौतम के साथ 22 मई 2022 को शादी के बंधन में बंधेंगी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है। पिछले कुछ समय से कनिका, गौतम को डेट कर रही हैं और उनकी शादी की तारीख उनके फैंस को एक्साइटेड करने के लिए काफी है।

Kanika Kapoor

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट देबिना बनर्जी ने होने वाले बच्चे की जंगल-थीम वाली नर्सरी की दिखाई झलक)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम लंदन के रहने वाले हैं। कहा जा रहा है कि, उनकी शादी की प्लानिंग पिछले 6 महीनों से चल रही थी और अब मई 2022 में उनकी शादी होनी है। ये शादी लंदन में होने की उम्मीद है। हालांकि, कनिका ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Kanika Kapoor

(ये भी पढ़ें- किम शर्मा ने बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस संग पहली एनिवर्सरी पर शेयर किए रोमांटिक मोमेंट्स)

फिलहाल, अगर ये खबर सच है, तो हमें कनिका कपूर की शादी का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.