कन्या पूजन या कंजक पूजा: जानें विधि से लेकर महत्व और लाभ तक के बारे में सब कुछ

'कन्या पूजन' या 'कंजक' साल में दो बार मनाया जाने वाला त्योहार है। यह नवरात्रि के मौके पर किया जाता है। इसका महत्व, पूजा विधि और इसके बारे में बहुत कुछ जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कन्या पूजन या कंजक पूजा: जानें विधि से लेकर महत्व और लाभ तक के बारे में सब कुछ

कन्या पूजन सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं, खासकर छोटे बच्चे। जब हम छोटे थे, तो मांएं जल्दी उठती थीं और अपनी बेटियों को कंजक पूजा के लिए सुंदर लहंगे और ट्रेडिशनल आउटफिट पहनाती थीं। 

अष्टमी से एक दिन पहले महिलाएं मोहल्ले की बच्चियों को खासतौर पर आमंत्रित करती थीं और वे बेटियां खुशी-खुशी पूजा में शामिल होती थीं। वे उपहारों व हलवा-पूड़ी का इंतजार करती थीं। यह मीठी याद आज भी हमारे दिल और दिमाग में अंकित है। बता दें कि कंजक या कन्या पूजन नवरात्रि के दौरान सबसे महत्वपूर्ण विधि है। तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Kanya Pujan

देवी दुर्गा की पूजा करने का एक तरीका है कन्या पूजन 

कन्या पूजन में हम छोटी कन्याओं की पूजा करते हैं, जो मां दुर्गा के रूप में मानी जाती हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा ने एक युवा लड़की का रूप धारण करके राक्षस कालासुर का वध किया था। परंपरा के अनुसार, कन्या पूजन नवरात्रि के आठवें और नौवें दिन किया जाता है। हिंदू धर्म के लोग नवरात्रि में देवी के नौ अवतारों की पूजा करते हैं, जिन्हें नवदुर्गा के नाम से भी जाना जाता है।

debina

रामानंद सांगर की 'रामायण' के किरदारों के रियल लाइफ पार्टनर, जानें कौन हैं 'राम' और 'रावण' की पत्नी

कन्या पूजन की विधि

कन्या पूजन, कंजक और कुमारी पूजा इस उत्सव के अन्य नाम हैं। इसमें लोग सबसे पहले छोटी लड़कियों के पैर धोते हैं। फिर वे उनकी कलाइयों के चारों ओर कलावा या मोली (एक लाल धागा) बांधते हैं और उनके माथे पर कुमकुम टीका लगाते हैं। कुछ लोग उन्हें लाल चुनरी (दुपट्टा) भी पहनाते हैं। फिर वे उन्हें स्वादिष्ट हलवा, पूरी और काले चने परोसते हैं। एक मान्यता के अनुसार वे उन्हें चूड़ियां, चॉकलेट, जूस, लंच बॉक्स और कई अन्य चीज़ें भी उपहार में देते हैं।

Kanya Pujan

कन्या पूजन नौ दिवसीय नवरात्रि व्रत के समापन का सबसे सुंदर तरीका है। यह अनुष्ठान देवी की शक्ति के प्रति आभार व्यक्त करने का एक तरीका है, जिनके बिना कुछ भी संभव नहीं है। नवरात्रि के दौरान जिन नौ देवियों की पूजा की जाती है, वे हैं ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री।

कन्या पूजन कन्याओं के रूप में मां दुर्गा का सम्मान और पूजा करने का सबसे सुंदर तरीका है। यह वह दिन है, जो किसी के घर में उत्साह व खुशहाली लाता है। ऐसा माना जाता है कि दुर्गा मां सकारात्मकता लाती हैं और सुरक्षा प्रदान करती हैं।

रावण की फैमिली: तीन पत्नी और सात पुत्र वाले दशानन ने सौतेले भाई कुबेर को हराकर लंका पर किया था राज... पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, कन्या पूजन के बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.