करण कुंद्रा ने फराह खान को किया किस, तो तेजस्वी प्रकाश को आया गुस्सा, देखें मजेदार वीडियो

हाल ही में, स्टार कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करण, कोरियोग्राफर फराह खान को किस करते दिख रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं तेजस्वी का रिएक्शन।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

करण कुंद्रा ने फराह खान को किया किस, तो तेजस्वी प्रकाश को आया गुस्सा, देखें मजेदार वीडियो

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) टीवी जगत के सबसे पसंदीदा कपल हैं। हाल ही में, दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ फेमस फिल्म मेकर फराह खान व कॉमेडियन भारती सिंह भी नजर आ रही हैं। सभी साथ में मस्ती करते नजर आए। आइए आपको दिखाते हैं वो मजेदार वीडियो।

karan teja

दरअसल, ये वीडियो शो 'खतरा खतरा' के शूट का है, जहां करण और तेजस्वी ने भारती सिंह व फराह खान से सेट पर मुलाकात की थी। वीडियो में हम देख सकते हैं कि, करण ने फराह के हाथों पर किस किया, जिससे तेजस्वी ने ऐसा अभिनय किया जैसे कि, करण की इस हरकत से वह आहत हों।

karan teja

(ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने भांजी अंतरा मोतीवाला के जन्मदिन पर लिखा खूबसूरत नोट, शेयर कीं प्यारी तस्वीरें)

कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक प्रमोशनल वीडियो में करण को फराह से कहते हुए देखा जा सकता है, "कुछ नहीं।" फराह, करण से पूछती हैं कि, क्या तेजस्वी के पास ऐसा कुछ है, जो उनके पास नहीं है। इतना कहते ही करण, फराह के हाथों को चूमने लगते हैं और इतने में तेजस्वी बीच में आकर कहने लगती हैं कि, क्या आप लोग वास्तव में ये कर रहे हैं।" इसके बाद करण कहते हैं, "मैम, मैं बस पूछ रहा था कि, आपको शादी की तारीखें कैसे मिलती हैं? मैं तेजस्वी के साथ अपनी शादी की तारीखें लेना चाहता हूं, क्या आपके पास कोई विचार है?" तेजस्वी और फराह दोनों ने उन्हें कड़ा रुख दिया और उनपर चिल्लाने लगे। यहां देखें वो फनी वीडियो।

karan teja

फिर भारती सिंह इस एक्ट में एंट्री करती हैं और करण से कहा, "मैं हूं ना तुम्हारे लिए।" इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगा लिया। इस वीडियो को करण ने भी इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कैसी-कैसी 'खतरा'नाक सिचुएशन से संभलना पड़ा है एक भले लड़के को। लव यू @farahkhankunder मैम और भारती। मुझे पता है कि, आप दोनों हमेशा मेरे साथ हैं।'' उन्होंने तेजस्वी को भी टैग किया और लिखा, "गुड़िया हां मैं सीरियस हूं।"

बता दें कि, करण और तेजस्वी प्रकाश को रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में एक साथ देखा गया था, जहां उन्होंने एक साथ काफी समय बिताने के बाद डेटिंग शुरू कर दी थी। तेजस्वी ने इस साल जनवरी में शो जीता था। अब फैंस को उनकी और करण की शादी का इंतजार है।

karan teja

(ये भी पढ़ें- काजल अग्रवाल ने बेटे नील किचलू के साथ शेयर की प्यारी फोटो, कहा- 'मेरे जीवन का प्यार')

फिलहाल, आपको करण और तेजस्वी का ये फनी वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.